Sikar Churu Jhunjhanu

Sikar Churu Jhunjhanu Sikar Churu Jhunjhunu

15/09/2026
15/09/2026

No headlines

चूरू
15/09/2026

चूरू

15/09/2026

वो रूठा रहे मुझे मंजूर है मगर उसे समझाओ यारो वह मेरा शहर ना छोड़े।

15/09/2026

मुस्लिम लड़की ने हिंदू से की शादी ।

15/09/2026

अंधविश्वास से बाहर निकले और अपने घर की महिलाओं को बचाएं ।

15/09/2026

नफरत के बाजार में मोहब्बत बेचना आसान नहीं ।
मत चलाओ ऐसा झूठा जिससे देश शर्मसार हो दुनिया के मीडिया हमारा मजाक बनाए ।

13/09/2026

यह क्या हो रहा है ।
भाई यह क्या हो रहा है।

खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ  #खानसर फिर विवादों में हैं। निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमा...
13/09/2026

खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ #खानसर फिर विवादों में हैं। निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने कहा कि खान सर ने कई लड़कियों के साथ गलत किया है। ऐसी 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में हैं, जो इंसाफ चाहती हैं। मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगा।

खान सर की टीम बोली- छवि बिगाड़ने की कोशिश

खान सर फिलहाल पटना में नहीं है। दैनिक भास्कर ने उनकी टीम से बात की। टीम का कहना है कि ये सब उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

टीम ने कहा, 'खान सर अंडरवर्ल्ड के DON नहीं हैं, जिनसे सभी को खतरा है। क्या खान सर सभी को धमकी देते चल रहे हैं। जब से रौशन आनंद और खान सर के बीच विवाद हुआ, तब से ही छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

कोचिंग हड़पने के आरोप पर टीम ने कहा, हमारी कोचिंग से अब तक 50 शिक्षक पढ़ा कर छोड़ चुके हैं। कई ने अपनी कोचिंग खोल ली, तो हम क्या कहेंगे कि हमारी कोचिंग हड़प ली। हर कोई जीवन में आगे बढ़ना चाहता है।'

 #सीकर में मकान से 52 लाख की ज्वेलरी समेत नकदी चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों शा...
13/09/2026

#सीकर में मकान से 52 लाख की ज्वेलरी समेत नकदी चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को झुंझुनूं में दबिश देकर पकड़ा और चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अजयराज जाट(24) पुत्र हवासिंह ,अरविंद कुमार मेघवाल (23) पुत्र पितराम और जतिन जाट(19) पुत्र दुर्गाप्रसाद शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दबोचा

सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि भैरूपुरा निवासी जगदीश पचार ने 9 सितंबर को मुकदमा दर्ज करवाया। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात उनकी पत्नी सरोज और बहू आशा अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। चोर उस कमरे से 2 पेटी उठाकर ले गए। जगदीश ने शक जताया कि परिवार के लोगों पर कोई स्प्रे छिड़का होगा, जिससे वह लोग जाग नहीं सके।

झुंझुनूं के अलग-अलग एरिया में दबिश देकर चोरों को पकड़ा

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से करीब 49 लाख के जेवरात,नगदी सहित कुल 52 लाख का माल चोरी कर लिया। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन किया गया। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद तीनों को झुंझुनूं के अलग-अलग एरिया में दबिश देकर पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया।

आरोपियों ने रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों पर पूर्व में कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। अंदेशा है कि आरोपियों की यह पहली ही चोरी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी में ASI संतकुमार, दुर्गाराम,रणवीर, रमेश, गोरधन, खेमचंद की विशेष भूमिका रही।

Address

Doha

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sikar Churu Jhunjhanu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sikar Churu Jhunjhanu:

Shortcuts

Share