News line Himachal Pradesh

News line Himachal Pradesh news non stop

01/01/2023

आरोपी की जमानत याचिका खारिज, म्यूचुअल फंड में धोखाधड़ी पर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
Jan 1st, 2023
विधि संवाददाता — शिमला
प्रदेश हाई कोर्ट ने म्यूचुअल फंड से धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड आरोपी अंशुल सिंघल की जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रार्थी ने अदालत को गुमराह करने की कोशिश की। मामले के अनुसार पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार में शिकायतकर्ता ने शिकायत की। शिकायत में उसने अपने म्यूचुअल फंड के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एसएचसीआईएल कार्यालय के माध्यम से वर्ष 2005 और 2006 में विभिन्न म्यूचुअल फंड में निवेश किया था। उसे एलटी म्यूचुअल फंड को ओर से फोन आने पर पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसे फर्जीवाड़ा कर उसका वास्तविक अकाउंट केनरा बैंक में बंद कर एक्सिस बैंक दिल्ली में 31 अक्तूबर, 2018 को खोल दिया गया था।
पता चला कि दिसंबर, 2018 में उसके रिकार्ड में उसका निजी डाटा और बैंक डिटेल्स केवाईसी के माध्यम से बदल दिए गए हैं। इसी तरह इसके अन्य म्यूचुअल फंड्स से भी फर्जीवाड़ा किया गया था। उसके एक्सिस बैंक के फर्जी अकाउंट से मई, 2019 तक उसके म्यूचुअल फंड के पैसों का हस्तांतरण हुआ। केवाईसी फिर से अपडेट करने पर उसे पता चला कि उसके सभी म्यूचुअल फंड्स से धोखाधड़ी की गई है। जांच में आरोपी इस फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी पाया गया। जांच में अन्य आरोपी भी सामने आए और पता चला कि सभी आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

10/05/2022
05/24/2022
News line 14/05/2022
05/14/2022

News line 14/05/2022

News line 13/05/2022
05/13/2022

News line 13/05/2022

आज के मुख्य समाचार 12/05/2022
05/12/2022

आज के मुख्य समाचार 12/05/2022

News line 08/05/2022
05/08/2022

News line 08/05/2022

News line 07/05/2022
05/07/2022

News line 07/05/2022

News line 05/05/2022
05/05/2022

News line 05/05/2022

News line 04/05/2022
05/04/2022

News line 04/05/2022

News line 03/05/2022
05/03/2022

News line 03/05/2022

Address

Charlotte, NC

Telephone

+19805286143

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News line Himachal Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News line Himachal Pradesh:

Share