Khabar satya

Khabar satya आपको रखे अपडेट

07/31/2026

देवघर में कांग्रेस जिला कमिटी के द्वारा सेवा शिविर का शुभारंभ

05/26/2026

महंगाई के गीत अब सुनिए कैसा लगता है

जरूर बताइए

*देवघर सदर अस्पताल एक बूंद स्वच्छ पानी मरीजों को उपलब्ध नहीं कर पा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तो  दूर की बात* Deoghar ji...
05/21/2026

*देवघर सदर अस्पताल एक बूंद स्वच्छ पानी मरीजों को उपलब्ध नहीं कर पा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तो दूर की बात*

Deoghar jitan Kumar
देवघर सदर अस्पताल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य देने के वादे से बिल्कुल फिसड्डी साबित हो रहा है जी हां सही पढ़ा आपने देवघर सदर अस्पताल आने वाली मरीजों को इन दिनों गर्मी में स्वच्छ जल नसीब नहीं हो रहा आपको बता दे की गर्मी में यहां की नल की टोटियों से पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हो रही मरीजों को अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मरीज और भी हो जाएंगे बीमार चिल्लाती धूप और बेहद गर्मी में लोगों के लिए सिर्फ एक ही सहारा रहता है वह शीतल जल चिल्लाती धूप से लोग राहत पाने के लिए ठंडा पानी से अपने मुंह को धोते हैं और फिर उसे पीकर अपने शरीर को ठंडक महसूस करते हैं क्योंकि शीतल जल ही इस गर्मी में लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस करवाती है लेकिन देवघर के सदर अस्पताल में लोगों को यह शीतल जल नसीब नहीं हो रहा देवघर सदर अस्पताल में इलाज करने पहुंचे मरीजों का कहना है कि पूरे अस्पताल में मुख्य द्वार के पास पानी पीने के लिए नल नहीं लगे हैं इसके अलावा पूरे अस्पताल परिसर में पानी पीने के लिए कोई साधन नहीं लोगों ने कहा कि बाहर जो ना लगे हुए हैं वह इन दोनों उससे भी गर्म पानी निकलता है और जो कूलर वाटर लगे हैं वह बिल्कुल खराब है चापाकल नहीं है कुछ मरीजों ने बताया कि एक जगह वाटर कूलर लगे हुए हैं तो उसकी स्थिति भी बेहद खराब है पानी निकलता है नहीं जिससे लोगों को एक बूंद ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा वह बेबस होकर अस्पताल परिसर के बाहर दुकानदार से खरीद कर पानी पीते हैं इतना ही नहीं लोगों को हाथ धोने तक के लिए पानी नहीं पानी नहीं मिलने के कारण लोग 12 से ₹15 प्रत्येक बोतल पानी खरीद कर पीने को दिवस है अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि पानी नहीं मिलने के कारण कर्मचारी अपनी बोतल लेकर आते हैं आलम ऐसा हो गया है कि कई बार ठंडा पानी पीने के लिए उनको भी अस्पताल के बाहर जाना पड़ता है बाहर जाने के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों का काम भी प्रभावित होता है।

इस पूरे समस्या पर जब अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ सुषमा वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बात करने से इनकार किया और कहा कि इस समस्या पर विचार करेंगे मेरे संज्ञान में आया है इसका जल्द निदान करेंगे

*क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप  ने किया प्रदर्शन* Deoghar देवघर महाविद्यालय परिसर में अभावी के छात्र नेता गौरव था औ...
05/21/2026

*क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन*

Deoghar

देवघर महाविद्यालय परिसर में अभावी के छात्र नेता गौरव था और प्रीतम राय के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रस्तावित क्लासेस सिस्टम का विरोध करते हुए इस छात्र हित के खिलाफ बताया छात्र नेता शुभम कुमार राय ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के लिए विभिन्न कॉलेजों में जाना पड़ेगा जिससे समय और आर्थिक भोज उन पर बढ़ेगा उन्होंने देवघर महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की पढ़ाई बंद करने के प्रस्ताव को भी शिक्षा विरोधी बताया छात्रों ने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है
छात्र नेता शुभम कुमार ने बताया कि महाविद्यालय ऐसे भी हैं कई सारे जहां स्नातक में सभी संख्या की पढ़ाई नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों का रुख करना होगा और वहां दोगुनी शुल्क वसूली की जाएगी देवघर महाविद्यालय झारखंड के प्रमुख महाविद्यालय में से एक आता है और यहां से ग की पढ़ाई को बंद करना छात्र एवं शिक्षा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है छात्राओं को इस क्लस्टर सिस्टम के तहत काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वह अपने नजदीकी महाविद्यालय में सुविधा केंद्रों में जो शिक्षा ग्रहण कर रही है क्लस्टर के तहत उनको अन्य विश्वविद्यालय में जाना पड़ेगा
मौके पर विनय राय सूरज चौधरी अभिजीत सिंह सौरभ सिंह सहित कई छात्र मौजूद थे

*पूर्व विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में देवीपुर प्रखंड परिसर में किसान के मुद्दों को लेकर किया धरना प्रदर्शन* DEOGHAR ...
05/21/2026

*पूर्व विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में देवीपुर प्रखंड परिसर में किसान के मुद्दों को लेकर किया धरना प्रदर्शन*

DEOGHAR

देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड परिसर में देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ और किस के मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर विभिन्न जन समस्याओं और किसानों के मुद्दों को लेकर हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष हरिओम शरण एवं उदयपुर मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल के संयुक्त नेतृत्व एवं 12सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम देवीपुर वीडियो को ज्ञापन भी सौंपा गया मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर असफल हो रही है किसानों से धान की खरीद ₹3200 प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया था लेकिन सरकार अपने वादे पर खरा बिल्कुल भी नहीं उतर रही उन्होंने भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया बे मौसम ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई

वहीं पूर्व भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को पुनः लागू करने प्रत्येक परिवार को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने आदि की मांग रखी उन्होंने कहा कि राज सरकार बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी असफल दिख रही है उन्होंने किसानों को समय पर सब्सिडी दर पर पारदर्शी तरीके से खाद बीज कृषि उपकरण उपलब्ध कराने किसने की ऋण माफी की सीमा बढ़ाकर ₹200000 करने के अलावा कई मांगों को रखा धरना के दौरान प्रत्येक किसान के खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने समेत कई अन्य जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

कार्यक्रम में पंकज सिंह भदोरिया, बबलू पासवान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह राजेंद्र राय,धनंजय सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है

*राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने मरीज के बीच फल और पानी का किया वितरण* DEOGHAR  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय ...
05/21/2026

*राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने मरीज के बीच फल और पानी का किया वितरण*

DEOGHAR
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पैंतीसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सह शांतिसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण का जो सपना देखा था, आज वह देश के विकास की मजबूत नींव के रूप में दिखाई देता है। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने तथा युवाओं को देश निर्माण से जोड़ने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का कार्य किया।

सभा में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास जी ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है तथा महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है। ऐसे समय में राजीव गांधी जी के विचार, उनकी दूरदृष्टि एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश में भाईचारा, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
वहीं इस मौके पर सदर अस्पताल देवघर में भारी संख्या में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मरीजों और जरूरतमंद लोगों के बीच में फल एवं पानी का वितरण किया गया

इस शांतिसभा कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र नाथ मिश्रा उर्फ दादू जी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक प्रसाद राय , कांग्रेसी नेता दिनेशानंद झा जी , पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुंद दास ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरेंद्र कुमार सोना , कार्यालय प्रभारी गणेश दास , मीडिया चेयरमैन बृजभूषण राम , नगर अध्यक्ष रवि केसरी , स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अनूप , युवा नेता दीपक कुमार सिंह , सुधीर देव , संजीव कुमार झा , महेश मणि द्वारी , मकसूद आलम, राहुल राज,अब्दुल गफ्फार , सदाशिव राणा , अजय कृष्णा भारती , कुमार बाबा , मोहम्मद शमीम , नुनु खान , सिकंदर यादव , अजय पाठक , रमणिकांत ठाकुर , अनिल चंद्रवंशी , धर्मेंद्र सिंह , नटराज प्रदीप , सुनील कुमार महतो , रिया मिश्रा , आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे

*देवघर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार* DEOGHAR देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अप...
05/21/2026

*देवघर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

DEOGHAR
देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के मार्गदर्शन में 20 मई को की गई। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहा था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग फ्लिपकार्ट, अमेज़न, गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर फर्जी कॉल कर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। साथ ही पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी की जा रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी बरगुनिया, थाना देवीपुर और सूरज कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, थाना चितरा, जिला देवघर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में इनके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड से साइबर ठगी में संलिप्तता की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कैशबैक और गिफ्ट कार्ड का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और आईआरसीटीसी के नाम पर फर्जी कॉल कर गिफ्ट कार्ड रिडीम कर ठगी करते थे। वहीं एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर खाते बंद होने और पुनः चालू कराने का झांसा देकर भी लोगों को ठगा जाता था। दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।छापेमारी में तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक प्रतिबिंबित सिम बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में साइबर थाना देवघर, सारवां, देवीपुर और चितरा थाना की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

*कलियुगी पुत्र ने किया पिता की हत्या* DEOGHAR देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के शिमला मांझीडीह गांव में कलियुगी पुत्र ...
05/21/2026

*कलियुगी पुत्र ने किया पिता की हत्या*

DEOGHAR
देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के शिमला मांझीडीह गांव में कलियुगी पुत्र के द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का सनसनी खोज मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार परिवारिक विवाद के कारण करीब 70 वर्षीय मुलिंद हेमबरम को उनके ही पुत्र लुखीराम हेमबरम ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। तत्पश्चात परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मुलिंद हेमबरम को इलाज हेतु आनन फानन में सारठ सीएचसी पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इधर पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।इधर घटना को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं

*उपायुक्त ने चित्रा कोलयरी के विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं देने का दिया निर्देश*  *पाइपलाइन विहीन क्षेत्रों में टैंकरो...
05/21/2026

*उपायुक्त ने चित्रा कोलयरी के विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं देने का दिया निर्देश*

*पाइपलाइन विहीन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से अविलंब पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश*

DEOGHAR
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय कक्ष में चित्रा कोलयरी के विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास से जुड़े मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विस्थापित परिवारों के लिए बनाई गई कॉलोनी और वहां रह रहे परिवारों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैसे विस्थापित परिवार जिन्हें अब तक किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है या जो अब तक पुनर्वासित (शिफ्ट) नहीं हुए हैं, उनकी एक स्पष्ट सूची तैयार की जाए ताकि उनके हित में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा उपायुक्त ने आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने चित्रा कोलयरी के निकटवर्ती इलाकों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, वहां बिना किसी देरी के टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से पीने का पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न मामलों और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीएफओ, अपर समाहर्ता, चित्रा कोलयरी के जीएम व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Address

Chicago, IL

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar satya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar satya:

Shortcuts

Share