SK News सबसे तेज

SK News सबसे तेज आपकी आवाज़ को हम पहुंचाएंगे मुकाम तक

*जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा*बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत गोपालपुर में बाढ़ ...
08/25/2022

*जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा*

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत गोपालपुर में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी अत्रेय मिश्रा को निर्देश दिया कि विस्थापित लोगों के रहने की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही उनके भोजन, पानी, बिजली और स्वास्थ्य की भी देखभाल की जाए।

उन्होंने इस संबंध में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। लोगों ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही है। साथ ही कुछ एनजीओ भी विस्थापित लोगों की मदद कर रहे हैं । जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि आश्रय स्थलों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। विस्थापित लोगों को प्रशासन की तरफ से हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए साथ में सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए, जिससे रात में सांप बिच्छू या अन्य जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा हो सके।

*भाखड़ नाला की सफाई की प्रगति जानी*

बाढ़ क्षेत्र के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल भाखड़ नाला देखने गई। उन्होंने इस नाले की सफाई का कार्य अति शीघ्र कराने का निर्देश भूमि संरक्षण अधिकारी संजय यादव को दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि कुछ काश्तकारों की जमीने नाले के रास्ते में आती हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि काश्तकारों और ग्राम प्रधानों से उप जिला अधिकारी बैरिया की उपस्थिति में बैठकर बात की जाए और किसानों को समझाया जाए कि यदि नाले की सफाई हो जाएगी तो बारिश के मौसम में उन्हें अपनी जमीन में कम से कम दो फसलें उगाने का मौका मिलेगा। साथ ही जमीन भी बेकार नहीं जाएगी। यदि किसी किसान की जमीन नाले की सफाई के दौरान अधिक मात्रा में आती है तो उसे पट्टे की जमीन उपलब्ध कराई जाए।

बलिया में गंगा का तेवर तल्ख, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर ; डीएम ने लिया जायजामझौवां, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में चौथी बार बढ़...
08/25/2022

बलिया में गंगा का तेवर तल्ख, तेजी से बढ़ रहा जलस्तर ; डीएम ने लिया जायजा

मझौवां, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में चौथी बार बढ़ाव होने से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की चिन्ता बढ़ गई। नदी के जलस्तर में प्रति घंटे चार सेमी की वृद्धि हो रही है। गुरुवार की अपरान्ह तीन बजे केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 58.510 मीटर रिकार्ड किया गया।

गायघाट में खतरा बिन्दु 57.615 मीटर व मीडियम फ्लड 58.615 मीटर है। यहां 2016 में सर्वाधिक जलस्तर 60.300 मीटर रिकार्ड किया गया, तब नदी ने तबाही भी मचाया था। नदी में बढ़ाव से रामगढ़ से लालगंज तथा नौरंगा के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। गुरुवार को दूबेछपरा में डीएम सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण कर बाढ़ विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

08/25/2022

थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

बलिया➡रविशंकर सिंह पप्पू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी➡वारंट के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी ➡सिविल जज फ़ास्ट ...
08/25/2022

बलिया

➡रविशंकर सिंह पप्पू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

➡वारंट के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी

➡सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक तपस्या त्रिपाठी ने किया जारी

➡गड़वार थाने में 24 नवंबर 2003 की घटना को लेकर हुआ जारी।

08/25/2022

Address

Dallas, TX

Telephone

+19455189646

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SK News सबसे तेज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share