08/10/2026
UGC Rollback आंदोलन को लेकर ब्राह्मण धर्मशाला Karnal में हुई महत्वपूर्ण बैठक. करनाल में राजपूत समाज के समर्थन में ब्राह्मण एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने लिया संकल्प. करनाल में आगामी UGC Rollback आंदोलन को लेकर ब्राह्मण धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजपूत समाज के साथ ब्राह्मण समाज, स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में उपस्थित सामाजिक संगठनों ने राजपूत समाज के साथ तन-मन-धन से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।बैठक में बताया गया कि UGC Rollback की मांग को लेकर हरियाणा स्वर्ण समाज एकता के नेतृत्व में आगामी 16/08/26 तारीख को पानीपत टोल से चंडीगढ़ स्थित राज्यपाल भवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी।बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार और संबंधित संस्थाओं के समक्ष उठाया जाएगा। पदयात्रा: पानीपत टोल से चंडीगढ़ राज्यपाल भवन
तिथि: 16/08/26
समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज, हरियाणा