City Plus

City Plus आपके शहर की जानकारियां आप तक पहुंचना, मनोरंजन के साथ ज्ञान को बढ़ाना वो भी एकदम मुफ्त......

सांसद नवीन जिन्दल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना, कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए है गर्व का विषय:  धर्मवीर सिं...
09/14/2026

सांसद नवीन जिन्दल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना, कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए है गर्व का विषय: धर्मवीर सिंह

सांसद नवीन जिन्दल को वैश्विक मंच पर मिला प्रतिष्ठित ‘गुड फैलो अवार्ड’

आई ब्रिक्स 2026 में बोले नवीन जिन्दल- अगले 20 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करेंगे ब्रिक्स देश

कैथल, 14 सितंबर। सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिन्दल को वैश्विक आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘गुड फैलो अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आई ब्रिक्स 2026 के मंच पर Sovereign Wealth Fund Institute (SWFI) की ओर से सांसद नवीन जिन्दल को यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि आने वाले 20 वर्षों में ब्रिक्स देश वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारत के पास इस परिवर्तन का नेतृत्व करने की क्षमता, प्रतिभा और संसाधन मौजूद हैं।

उन्होंने युवाओं और उद्यमियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन और व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए सोच-समझकर जोखिम लेने का साहस होना चाहिए। पूरी लगन से मेहनत करें, बेहतरीन टीम का निर्माण करें और

उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने SWFI के चेयरमैन श्री लक्ष्मी नारायणन एवं उनकी पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना, कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान न केवल सांसद नवीन जिन्दल के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि भारत की युवा शक्ति, उद्यमिता, जनकल्याण और विकास की उस सोच का भी सम्मान है, जिसे वे लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

डॉ. काजोल शर्मा का फिजियोथेरेपिस्ट पद पर चयनराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में हासिल किया समग्र मेरिट में तीसरा और ...
09/14/2026

डॉ. काजोल शर्मा का फिजियोथेरेपिस्ट पद पर चयन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में हासिल किया समग्र मेरिट में तीसरा और सामान्य वर्ग में दूसरा स्थान

कैथल। सेक्टर 18 हुडा, कैथल निवासी श्री बलवान सिंह की सुपुत्री डॉ. काजोल शर्मा (एम.पी.टी.) का चयन राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), लखनऊ में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर हुआ है। उन्होंने संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में समग्र मेरिट में तीसरा स्थान तथा सामान्य वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर कैथल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

डॉ. काजोल शर्मा को 13 सितंबर 2026 को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

डॉ. काजोल शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

09/13/2026

दिवाली से पहले कलायत CIA का धमाका! 23 हजार पटाखों से भरा ट्रक पकड़ा, फैक्ट्री सील #

09/13/2026

बेड हटाया तो खुला राज, जमीन के नीचे छिपी थी 1000 लीटर की टंकी! टंकी में क्या.... #

09/12/2026

🚨 ऑपरेशन प्रहार का असर—985 चालान, 476 वाहन इंपाउंड; 4 चोरीशुदा बाइक भी बरामद!

सांसद नवीन जिन्दल की पहल नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना मेधावी एवं जरुरतमंद छात्रों के लिए बनी वरदान  नवीन जिन्दल ...
09/12/2026

सांसद नवीन जिन्दल की पहल नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना मेधावी एवं जरुरतमंद छात्रों के लिए बनी वरदान

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से 672 विद्यार्थियों को मिली मदद, इसके अलावा 85 छात्रों की दूसरे साल भी जारी रहेगी छात्रवृत्ति

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा दो वर्षों में निजी कोष से 672 छात्रों को 1.35 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि शैक्षणिक संस्थानों को भेजी गई

कैथल, 12 सितंबर। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए सहारा बन रही है। कैथल में वीरवार को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 25 स्कूली विद्यार्थियों और 17 कॉलेज विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी की गई। इससे पहले 61 स्कूली विद्यार्थियों और 569 कॉलेज विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। इस तरह योजना के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग मिला है।

इस योजना के तहत अब तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 1265 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 181 विद्यार्थियों का दूसरे वर्ष भी छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे।

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा पिछले दो वर्षों में नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए अपने निजी कोष से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 3,40,49,700 रुपये की छात्रवृत्ति राशि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खातों में भेजी जा चुकी है। कैथल जिले के छात्रों के लिए 1.35 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि शैक्षणिक संस्थानों को भेजी जा चुकी है। इस राशि से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिल रही है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और छात्रवृत्ति के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर दिया जा रहा है।

सांसद नवीन जिन्दल ने उठाया कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस का जिम्मा

रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करते हुए ऐसे स्कूली विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया है, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। ऐसे 5 अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस सांसद नवीन जिन्दल द्वारा निजी कोष से दी जा चुकी है।

इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और सिंगल मदर के बच्चों की स्कूल फीस का 50 प्रतिशत सांसद नवीन जिन्दल की ओर से दिया जा रहा है। इस श्रेणी में 81 स्कूली छात्रों की 50 प्रतिशत फीस उनके स्कूलों को दी जा चुकी है। नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर अवसर देना है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल अभी खुला है ताकि लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

09/12/2026

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, लेकिन कैथल में संघर्ष जारी

09/12/2026

जानिए कैसे और क्या होता है ?
खाने की नली का कैंसर या ग्रासनली का कैंसर ।
Esophageal Cancer (Esophagus Cancer)

09/11/2026

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म.... #

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सांसद नवीन जिन्दलकुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के...
09/11/2026

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सांसद नवीन जिन्दल

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास को लेकर हुई चर्चा

कैथल, 11 सितंबर। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल ने कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

सांसद नवीन जिन्दल ने बैठक में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, युवाओं के कौशल विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में उद्योग और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को बेहतर कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कुरुक्षेत्र को विकास के हर क्षेत्र में आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता है। औद्योगिक विकास के साथ युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ना क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सांसद नवीन जिन्दल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विकसित कुरुक्षेत्र-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ क्षेत्र में विकास, रोजगार, कौशल और जनसेवा के कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ जारी रखा जाएगा।

Address

Memphis, TN

Telephone

+19017463340

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Plus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City Plus:

Shortcuts

Share