09/11/2026
गोपालगंज में गोलीबारी, शैलेंद्र यादव को मारी गोली -
गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शैलेंद्र यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र यादव बुलेट बाइक से जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।
गोली लगने के बाद शैलेंद्र यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।