IBN9 News Channel

  • Home
  • IBN9 News Channel

IBN9 News Channel IBN9 NEWS (INFORMATION BROADCAST NETWORK)

21/08/2026

मप्र के इंदौर के वार्ड 75 में बदहाल सड़क और लगातार बहते ड्रेनेज से रहवासी परेशान हैं। लंबे समय से समाधान नहीं होने पर लोगों ने कीचड़ में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

20/08/2026

मप्र के बुरहानपुर के गणपति थाना क्षेत्र में पुलिस ने फुट पेट्रोलिंग कर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की। इस दौरान SPO समिति ने पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया और लोगों को अफवाहों से बचने की समझाइश दी।

20/08/2026

मप्र के देवास नगर निगम में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुई। फायर, SDRF और नगर निगम टीमों ने रेस्क्यू व राहत-बचाव की तैयारियों का अभ्यास किया।


20/08/2026

मप्र के देवास के सिल्वर कॉलोनी में नगर निगम ने अमानक पॉलिथीन से भरे गोदाम को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद पॉलिथीन का अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया।

19/08/2026

मप्र के देवास जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति सदस्य जुगनू गोस्वामी ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

19/08/2026

भोपाल में ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल ने प्रस्तावित UCC को लेकर बुरहानपुर के कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धार्मिक स्वतंत्रता, पर्सनल लॉ और सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई।

19/08/2026

मप्र के उज्जैन के बड़नगर की भाटपचलाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 300 क्वार्टर देशी शराब और बिना नंबर की बाइक समेत 77 हजार रुपये का माल जब्त किया।

19/08/2026

मप्र के बुरहानपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। एसपी आशुतोष बागरी ने प्रमुख चौराहों और गणपतिनाका थाने का निरीक्षण कर पेट्रोलिंग, चेकिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

19/08/2026

मप्र के देवास में UCC विधेयक 2026 के विरोध में मुस्लिम समाज की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपकर धार्मिक एवं संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।

18/08/2026

मप्र के भाटपचलाना पुलिस ने मुरैना की शातिर चोरी गैंग का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3.5 किलो चांदी के आभूषण और बाइक समेत 11.50 लाख का माल बरामद हुआ है।

Address

MI

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IBN9 News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to IBN9 News Channel:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share