Apnews.live

Apnews.live News portal

23/07/2025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक - 23 जुलाई 2025*
🌤️ *दिन - बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत - 1947*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु*
🌤️ *मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - चतुर्दशी 24 जुलाई रात्रि 02:28 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 05:54 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
🌤️ *योग - व्याघात दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात हर्षण*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक*
🌤️ *सूर्योदय - 06:10*
🌤️ *सूर्यास्त - 07:20*
👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी- आर्द्रा नक्षत्र योग (प्रातः 04:39 से शाम 05:54 तक) (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*
💥 *विशेष - चतुर्दशी अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🕉️~ *वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *24 जुलाई 2025 गुरुवार को शाम 04:43 से 25 जुलाई सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*
🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷
🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
➡️ *24 जुलाई 2025 गुरुवार को अमावस्या है।*
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म - कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें। नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

21/07/2025

"ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी को बोलने से रोकना सिर्फ़ विपक्ष की नहीं, लोकतंत्र की भी आवाज़ दबाना है। जब सवाल तीखे हों, तब चुप्पी जवाब नहीं हो सकती।"-राजधर दुबे

.in

*स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल और गणेशगंज वार्ड पहुंचे नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी**साफ सफाई व्यवस्था...
14/04/2024

*स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल और गणेशगंज वार्ड पहुंचे नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी*

*साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,अतिक्रमण हटवाकर सफाई करने और ढक्कन रखने के निर्देश*

मीरजापुर।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी स्थानीय नागरिकों को हों रही समस्याओं को लेकर नगर के गणेशगंज वार्ड और नगर के जिला महिला अस्पताल पहुंचे।जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण को लेकर जिला अस्पताल से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।नगर के गणेशगंज वार्ड में अतिक्रमण और नाली की सफाई की शिकायत को लेकर स्थानीय नागरिकों की मांग पर नपाध्यक्ष निरीक्षण करने पहुंचे।जहा उन्होंने नागरिकों से वार्ता कर नाली की सफाई को पहले करवाने और उसके बाद अतिक्रमण हटवाकर नाली का ढक्कन रखवाने का निर्देश दिया।भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यरत मोनू मौर्या को पुत्री होने पर बधाई देने महिला अस्पताल पहुंचे। जहा उन्होंने नागरिकों की शिकायत को सुना और सीएमएस से वार्ता कर उसका निस्तारण भी किया।इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था और भर्ती हुए मरीजों और उनके तीमारदारों का भी हाल चाल लिया।उनसे जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में भी पूछा।अस्पताल प्रशासन को मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया है।इस अवसर पर सभासद नीरज गुप्ता,अजय मोदनवाल,शिव कुमार सोनी,अशोक सोनी,पालिका से लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार अन्य लोग मौजूद रहे।

आज दिनांक 14/4/2024 (नवरात्री षष्ठी दिन ) रविवार के दिन करिये माँ के मंगला आरती का दिव्य दर्शनअतिदुस्तर अतिकठिन है,मातु ...
14/04/2024

आज दिनांक 14/4/2024 (नवरात्री षष्ठी दिन ) रविवार के दिन करिये माँ के मंगला आरती का दिव्य दर्शन
अतिदुस्तर अतिकठिन है,मातु अविधा काम
भव से मुक्ति दीजिए,परमशक्ति माँ विंध्यवासिनी नाम
जय माँ विंध्यवासिनी🚩🚩🙏🏻🙏🏻

प्रेस नोटनिषाद समाज को राजनैतिक रूप से संगठित होने के साथ ही शैक्षणिक रूप से मजबूत होने की आवश्कता है: अनुप्रिया पटेलजो ...
14/04/2024

प्रेस नोट

निषाद समाज को राजनैतिक रूप से संगठित होने के साथ ही शैक्षणिक रूप से मजबूत होने की आवश्कता है: अनुप्रिया पटेल

जो समाज अपने महापुरुषों का स्मरण नहीं करता, वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता है
मीरजापुर, 13 अप्रैल
“निषाद समाज को राजनैतिक रूप से संगठित होने के साथ ही शैक्षणिक रूप से मजबूत होने की आवश्कता है।”
यह विचार अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को जनपद के बालूघाट चुनार में आयोजित गुहराज निषाद जी की जयंती के अवसर पर व्यक्त किया।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों का स्मरण नहीं करता, वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों के इतिहास से प्रेरित नहीं होता, वह समाज कभी भी गौरव के भाव से पूर्ण नहीं हो सकता।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आप निषाद राज का स्मरण करके उनके व्यक्तित्व से निरंतर स्वयं प्ररेरित हो रहे हैं एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास को जानने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह सराहनीय कार्य हैं।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इसके साथ हमें एक और काम करने की जरूरत है। हमारा निषाद राज आजादी के 75 सालों बाद भी शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने निषाद समाज से आह्वान किया कि आज के इस अवसर पर मैं आप सभी से यही कहना चाहती हूं कि आप राजनैतिक रूप से संगठित हों। यह नितांत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही साथ आप शैक्षणिक रूप से और मजबूत बनिए यह भी बहुत आवश्यक है। यदि आप सही मायने में पिछड़ेपन की बेड़ियों से आजाद होना चाहते हैं तो शिक्षा से बेहतर इसका कोई माध्यम नहीं हो सकता है। इसलिए आप अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दीजिए। ये भावी पीढ़ी शिक्षित होकर ही आपके समाज को आगे ले जा सकती है।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जितना योग्य अगली पीढ़ी होगी, उतना ही समाज का भविष्य उज्जवल होगा। आप कितनी भी ताकत अर्जित कर लीजिए, लेकिन यदि योग्यता और शिक्षा का अभाव है, तो हम उन उचांइयों के साथ न्याय नहीं कर पाते हैं।
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि आज आप यह भी संकल्प लीजिए कि आने वाले समय में आप और मजबूत होते जाएं। हमें युवा पीढ़ी को नशामुक्त रखने का भी संकल्प लेना है।
इस अवसर पर श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में स्थापित निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम आयोजन करता नगर अध्यक्ष रामश्ररे निषाद‌।
इस दौरान निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष आर.एन. इ.पी राजकुमार निषाद, संगठन जिला अध्यक्ष दीपक निषाद, पूर्व चेयरमैन श्री विजय वर्मा, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच दुखरन पटेल, महामंत्री हरिशंकर पटेल, जिला अध्यक्ष महिला मंच नमिता केसरवानी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आईटी हेमंत कुमार बिंद, विधानसभा अध्यक्ष नंदू निषाद, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामबंधु निषाद, आईटी सेल राजन निषाद, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, जोन अध्यक्ष आलोक पटेल, जोन अध्यक्ष वरुण पटेल, जोन अध्यक्ष श्याम कुशवाह, राहुल ओझा कन्हैयालाल, साहब निषाद, मिख्खु निषाद, मनोज निषाद, रामविलास निषाद, श्याम जी निषाद, भारत लाल निषाद आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

14/04/2024

जेल में बंद भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा की दिल्ली और प्रयागराज में 113 करोड़ की ...
28/03/2024

जेल में बंद भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा की दिल्ली और प्रयागराज में 113 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है. ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है.

28/03/2024

Delhi

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त!!

बीजेपी ने प्रदेश चुनाव प्रभारी,सह प्रभारी नियुक्त किए!!

उत्तर प्रदेश में 3 सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए!!

रमेश बिधूड़ी,संजय भाटिया यूपी सह चुनाव प्रभारी!!

संजीव चौरसिया भी यूपी सह चुनाव प्रभारी नियुक्त!!

28/03/2024

*नोएडा में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या*

ब्लेड मारकर युवक ने दिया हत्या की घटना को अंजाम

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

23 वर्षीय निशा की मौके पर ही हुई मौत

युवक-युवती दोनो मूलरूप से थे बलिया के निवासी

3-4 दिन पहले ही युवक के कमरे पर आई थी युवती

युवक धनंजय की स्थिति गंभीर पुलिस ने अस्पताल में करवाया भर्ती

पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का कर रही है मुआयना

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस घायल युवक से इलाज के बाद करेगी पूछताछ

थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी की घटना.

28/03/2024

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक - 28 मार्च 2024*
🌤️ *दिन - गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु*
🌤️ *मास - चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण*
🌤️ *तिथि - तृतीया शाम 06:56 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र - स्वाती शाम 06:38 तक तत्पश्चात विशाखा*
🌤️ *योग - हर्षण रात्रि 11:13 तक तत्पश्चात वज्र*
🌤️ *राहुकाल - दोपहर 02:16 से शाम 03:48 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:36*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:51*
👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी*
💥 *विशेष - *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो* 🌷
🏡 *घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें |*
👉🏻 *नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये |*
👉🏻 *कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है |*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार*🌷
🙏🏻 *हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र ….*
👉🏻 *ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर*
➡ *1. सोमवार*
*सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।*
➡ *2. मंगलवार*
*मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।*
➡ *3. बुधवार*
*बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।*
➡ *4. गुरुवार*
*गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।*
➡ *5. शुक्रवार*
*शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।*
➡ *6. शनिवार*
*शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।*
➡ *7. रविवार*
*रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपका मन आध्यात्म के कार्य की ओर बढ़ेगा। आपके काफी काम बढ़ने के कारण अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल जाएगी। आपके अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो विद्यार्थी विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों को जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको सरकारी नौकरी की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Ta**us Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई जनसंपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपका मन किसी बात को लेकर दुखी रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने विरोधीयो से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपने आवश्यक कामों में जल्दबाजी न दिखाएं और उनकी सूची बनाकर चले,तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ गलतियां कर बैठेंगे। आप किसी नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा परिणाम आ सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। इससे आपके अच्छे कामों में वृद्धि होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। व्यवसाय में आप पिछली गलतियों से कुछ सबक लें और उन्हें दोबारा ना दोहराएं। आपको संपत्ति के बटवारे में घर के सदस्यों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको चोट आदि लगने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी परिजन से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आएगा। क़ानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाइयों से कुछ काम को लेकर सलाह मश्ववरा कर सकते हैं। आपकी संतान आपके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करेंगे। आपको किसी बात को लेकर तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रही अनबन एक नया मोड़ ले सकती है। आप किसी सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको वाद विवाद से बचना होगा। आप बिजनेस की किसी योजना के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपने कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह न दें। आप अपने काम को लेकर थोड़ा संभल कर चले। व्यवसाय में आप यदि किसी को कोई पार्टनर बनाएंगे तो आपको उन पर नज़र रखनी होगी। पूरी निगरानी बना कर रखनी होगी। आपकी माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप मन में चल रही उलझनों के कारण किसी मुकाम पर पहुंचने में आपको देरी हो सकती हैं। आप किसी की कहीं सुनी नहीं बातों में ना आए। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी वाहन आदि को चलाने में सावधान रहे,नहीं तो कोई एक्सीडेंट आदि के होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका ध्यान पूजा पाठ की और अग्रसर रहेगा। व्यवसाय में आप किसी को कोई बड़ी रकम उधार में ना दे। परिवार में आपसी लड़ाई झगड़ों के कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे परिवार के सभी सदस्य परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कामों का बहुत अधिक बोझ रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य को लिहाज से कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आप बिजनेस में उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। आपको पारिवारिक समस्याओं के चलते कामों को करने में कुछ असुविधा रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को आसानी से निपटा पाएंगे। आप किसी विशेष काम को करने के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाना वाला रहेगा। आज अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको कामों को करने में आसानी होगी। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपका भाई आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। परिवार में चल रहा कोई बात विवाद आपको परेशान करेगा, जिसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लें। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी ना दिखाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप यदि किसी काम को करने में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उससे आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी जो आपको परेशान करेगी। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों से धन संबंधित मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप उनको कुछ जिम्मेदारियां भी दें ताकि वह अपनी जिम्मेदारी समझ सके। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं

31/03/2023

प्रयागराज में इलाहाबाद लखनऊ रोड पर फाफामऊ के गंगा पुल पर भीषण सड़क हादसा।आज सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक और मिनी ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए।जिससे मिनी ट्रक नदी में चला गया और ट्रक पुल की रेलिंग में हवा में लटक गया।बीच में बाइक सवार भी आ गया। जिससे बाइक भी नदी में चली गई। तीन लोगों की मौत की खबर है

Address

FL

Telephone

+19044095977

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apnews.live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apnews.live:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share