Balumath&News

Balumath&News BALUMATH JHARKHAND

मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गयासिमरिया : प्रखंड  क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्...
05/06/2026

मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया

सिमरिया : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के द्वारा शुक्रवार को सबानो, जांगी और पगार पंचायतों में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रगणकों द्वारा दर्ज किया गया डेटा की जांच, भवनों के नंबरिंग और नजरी नक्शे का सत्यापन किया गया।उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि कोई भी मकान छोड़ें नहीं और सभी 32 प्रकारों की विवरणी को पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से सटीक प्रविष्टि करें। साथ हीं आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित पूर्ण हो सके।
जनगणना 2027 के लिए प्रखंड सिमरिया में 100 राजस्व ग्रामों के विरुद्ध 199 एचएलबी क्षेत्र और 31 सुपरवाइजर सर्किल गठित किया गया हैं। इन सर्किलों में 184 प्रगणकों और 31 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। प्रगणकों के रूप में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और सुपरवाइजर के रूप में हाई स्कूल एवं प्लस टू विद्यालयों के शिक्षक कार्यरत हैं।चार्ज पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है ताकि गणना कार्य समय पर और त्रुटि-मुक्त रूप से पूरा किया जा सके। निरीक्षण के लिए तिथिवार तालिका भी बनाई गई है, जिसके अनुसार प्रतिदिन एचएलबी क्षेत्रों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अपर जनगणना चार्ज पदाधिकारी, सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भी मौजूद थे ।

स्पीड राइडिंग के खिलाफ डीटीओ ने चलाया अभियान, कहा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई तो खैर नहींलातेहार: जिले के चंदवा प्रखंड मुख्...
05/06/2026

स्पीड राइडिंग के खिलाफ डीटीओ ने चलाया अभियान, कहा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई तो खैर नहीं

लातेहार: जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित बस स्टैंड का आज जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में डीटीओ ने बस चालकों के द्वारा सवारी के उतार चढाव में बस स्टैंड का प्रयोग करने एवं नहीं करने वाले बस चालकों /ऑटो चालकों को चेतावनी दी कि आगे से बस स्टेंड में ही सवारी को उतारने या चढ़ाने का कार्य करें। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल शुक्रवार को चंदवा पहुंचकर यातायात नियम पालन करने को लेकर कई वाहन चालकों को जागरूक किया है।

शुक्रवार को चंदवा में एक बड़ा बाजार लगता है। इस दौरान दूर-दराज से आने वाले युवकों में तेजी से बाइक चलाने का होड़ रहता है । जिसकी शिकायत मिलने पर जिला परिवहन पदाधिकारी चंदवा पहुंचे और तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों तथा बीच सड़क पर बस एवं टेंपू खड़ा करके सवारी बैठाने वाले चालकों को हिदायत देकर वाहन छोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा है कि बीच सड़क पर वाहन खड़ा करना यातायात नियम का उल्लंघन है। ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है तथा वाहन चालकों के इस हरकत से सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाली युवाओं को भी शहर में नियंत्रित गति में वाहन चलाने का अपील किया है।

*राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगियां हुई बेपटरी*झारखंड --पलामू : राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां बेपटरी हो ...
04/06/2026

*राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगियां हुई बेपटरी*

झारखंड --पलामू : राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां बेपटरी हो गयी. जहां कोयला लदी एक मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गयी. गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय जा रही थी. राजहरा रेलवे स्टेशना धनबाद रेल मंडल के अधीन है.

पलामू धनबाद के बीच आवागमन बाधित
फिलहाल यह हादसा किन कारणों से हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है. जिसके बाद हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा.
इस दुर्घटना के कारण पलामू धनबाद रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो गया है. रेलवे प्रशासन और अधिकारियों की पूरी टीम युद्ध स्तर पर काम में जुट गई है ताकि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य किया जा सके।

महुआडांड़ : सवारी गाड़ी पलटी और पहुंच गई खाई में, जानिए आगे क्या हुआमहुआडांड़(लातेहार): प्रखंड क्षेत्र के परेवा गांव की ए...
04/06/2026

महुआडांड़ : सवारी गाड़ी पलटी और पहुंच गई खाई में, जानिए आगे क्या हुआ

महुआडांड़(लातेहार): प्रखंड क्षेत्र के परेवा गांव की एक सवारी वाहन गुरुवार को पोटमाडीह नदी पुल के आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार वाहन बासरकरचा गांव में आयोजित एक शादी समारोह से यात्रियों को लेकर परेवा लौट रही थी। वही पेरवा गांव में सभी यात्री को छोड़कर वापस लौट हुए वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। वाहन के मालिक ग्रेस तिग्गा बताते कि चालक अनिस तिग्गा वाहन चला रहे थे।

बताया जाता है कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मदद में जुट गए।
इस दुर्घटना में वाहन को क्षति पहुंची है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बाल विवाह को लेकर बीडीओ ने ग्रामीणों को दिलाई शपथसिमरिया :  प्रखंड के दुंदुआ में प्रखंड विकास पदाधिकारी  चंद्रदेव प्रसाद...
04/06/2026

बाल विवाह को लेकर बीडीओ ने ग्रामीणों को दिलाई शपथ

सिमरिया : प्रखंड के दुंदुआ में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह से बचने और अपने गाँव को बाल विवाह मुक्त बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बाल विवाह के कानूनी प्रतिबंधों और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाल विवाह करने या करवाने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है, जिसके अंतर्गत सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 लागू किया है। यह अधिनियम बाल विवाह को रोकने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक आवश्यक कानूनी ढांचा प्रदान करता है।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बाल विवाह रोकना सिर्फ कानून का पालन नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेवारी भी है। ग्रामीणों ने मिलकर अपने क्षेत्र में बाल विवाह की घटनाओं को रोकने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पहले भी बालिका के बाल विवाह के मामले में 50 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है । इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह को रोकने एवं जागरूकता लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसका प्रभाव भी क्षेत्र में देखने को मिलने लगा है।शपथ कार्यक्रम में रोहन साहू प्रमुख सिमरिया, तेज नारायण प्रसाद पूर्व मुखिया सेरनदाग पंचायत,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे ।

हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना रोड स्थित मोरांगी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में टाटीझरिया प्रखंड क...
04/06/2026

हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना रोड स्थित मोरांगी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के दो युवा रेशम परवीन और तौफ़ीक़ अंसारी के असामयिक की मौत।

मृत युवक की पहचान टाटीझरिया निवासी तौफीक अंसारी के रूप में की गई।रेशम परवीन अपने जीजा के भाई तौफीक अंसारी के साथ तेज रफ्तार से बाइक से जा रही थी। मौके पर मिले सामान की तलाशी के दौरान केबी महिला कॉलेज का एक पहचान पत्र बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

04/06/2026

किसान मशीन लेकर पहुंचे पेट्रोल पंप

बालूमाथ क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच एक अलग ही स्थिति देखने को मिल रही है। पेट्रोल पंप संचालक प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करते हुए डब्बे में डीजल, पेट्रोल देने से इनकार कर रहे हैं। वहीं, खेती-बाड़ी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पेट्रोल की आवश्यकता होने पर किसान अपनी मशीन लेकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं।

आज 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, एलटी केबल बदलने का कार्य होगा=============लातेहार। लातेहार शहर के जुबली चौक से जुबल...
04/06/2026

आज 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, एलटी केबल बदलने का कार्य होगा
=============
लातेहार। लातेहार शहर के जुबली चौक से जुबली रोड क्षेत्र में गुरुवार, 04 जून 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने दी।
उन्होंने बताया कि एनसीसी कंपनी द्वारा एलटी लाईन के केबल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कार्यपालक अभियंता ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले, यानी सुबह 9:00 बजे तक पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दरिंदे ने पैसे, खाना देकर बच्चों से दोस्ती की फिर एक दिन सुनसान में ले जाकर किया कुकर्म हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थान...
03/06/2026

इस दरिंदे ने पैसे, खाना देकर बच्चों से दोस्ती की फिर एक दिन सुनसान में ले जाकर किया कुकर्म

हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची एवं 3 वर्ष का नाबालिग बच्चा का ( दोनों भाई बहन )अपहरण कर निर्मम हत्या को अंजाम देने वाला घटना का उद्भेदन करते हुए, संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार कर हज़ारीबाग पुलिस ने जेल भेजा। पुलिस जब कोर्ट लें गयी तो लाचार और बीमार होने का ढोंग करने लगा।

हत्यारे ने पैसे और चोकलेट देकर बच्चों से दोस्ती कर ली थी और 27 मई को घुमाने और मोबाइल दिलाने के बहाने दोनों बच्चों को समशान घाट ले गया जहाँ बच्ची से कुकर्म करने के दौरान बच्ची के शोर गुल के कारण हत्या कर दी और उसके भाई को गला दबाकर मार डाला।

अपने बच्चों को जरूर सिखाये की कभी भी किसी से कुछ भी ना लें वरना ऐसे दरिंदो का शिकार होना पड़ सकता है।

हेलमेट नहीं तो चालान तय : रांची में एक दिन में 3335 वाहनों पर कार्रवाईरांची  राजधानी रांची में यातायात नियमों का पालन सु...
03/06/2026

हेलमेट नहीं तो चालान तय : रांची में एक दिन में 3335 वाहनों पर कार्रवाई

रांची राजधानी रांची में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पूरे दिन चले अभियान में कुल 3335 चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा।

सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वालों पर

अभियान के दौरान सबसे अधिक 1804 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के काटे गए। इसके अलावा सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले 1200 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बिना हेलमेट वाहन चलाना और नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना शहर में जाम और सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहा है। इसलिए इन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।

गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा

जांच के दौरान 47 लोगों को गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। वहीं 38 वाहन नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करते मिले। 49 वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले भी सामने आए। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 36, ओवरस्पीड के 30, पिलियन राइड नियम उल्लंघन के 21, फैंसी नंबर प्लेट के 48 और फिक्सर लाइट लगाने वाले 16 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

सीट बेल्ट, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की भी हुई जांच

अभियान के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 6 वाहन चालक, इंश्योरेंस नहीं रखने वाले 3, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं रखने वाले 4 और ब्लैक फिल्म लगे 5 वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया। साथ ही 7 वाहनों को टो कर हटाया गया।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मिले 100 स्लाइडिंग बैरियर

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को एक और बड़ी मदद मिली। आदित्य विजन लिमिटेड की ओर से रांची यातायात पुलिस को 100 स्लाइडिंग बैरियर उपलब्ध कराए गए। इन बैरियरों का उपयोग शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए किया जाएगा। ट्रैफिक एसपी का कहना है कि इन बैरियरों की मदद से ट्रैफिक नियंत्रण और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा तथा जाम की समस्या कम होगी।

नियमों का पालन करने की अपील

रांची यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम के सभी नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Address

Balumath
829202

Telephone

+19386828777

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balumath&News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Balumath&News:

Share