27/09/2025
महागठबंधन का ‘शक्ति संकल्प’- सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा!
सम्मान
1. माई बहिन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 1 दिसंबर से प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, और अगले पाँच वर्षों तक प्रत्येक महिला को प्रतिवर्ष ₹30,000 प्रदान किया जाएगा।
2. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा और विकलांग महिलाओं को ₹1,500 मासिक पेंशन दिया जाएगा, जिसमें हर वर्ष ₹200 की वृद्धि की जाएगी।
3. जीविका समूह की महिलाओं का ₹1 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
4. आशा, आंगनवाड़ी, रसोईया, ममता तथा अन्य योजना-कर्मचारियों के लिए न्यूनतम आय सुनिश्चित की जाएगी।
स्वाभिमान
5. भूमिहीनों को दी जाने वाली जमीन का मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर होगा।
6. प्रत्येक अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना की जाएगी और कुल 100 कॉलेज खोले जाएँगे।
7. संविधान की धारा 15 (5) के अंतर्गत राज्य के सभी निजी स्कूलों और कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में आरक्षण लागू किया जाएगा, जिसका आधा हिस्सा प्रत्येक आरक्षित वर्ग की महिलाओं को दिया जाएगा।
8. सरकारी और निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
सुरक्षा
9. महिलाओं को मुफ़्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 2,000 नई बिजली बसें खरीदी जाएँगी। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ और सुलभशौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
10. कामकाजी महिलाओं के लिए जिला स्तर पर वर्किंग महिला हॉस्टल बनाए जाएँगे।
11. महिला उत्पीड़न, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक और घरेलू हिंसा के मामलों की सुनवाई हेतु प्रत्येक अनुमंडल में विशेष महिला पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। बलात्कार के मामलों में FIR और मेडिकल जांच रिपोर्ट तुरंत पीड़िता को उपलब्ध कराई जाएगी।
12. माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किस्त वसूली के दौरान महिलाओं की प्रताड़ना को रोकने तथा मनमाने ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए नियामक कानून बनाया जाएगा।