17/08/2025
कारगिल विजय दिवस पर, भारतीय सेना ने अपनी युद्ध क्षमता को और मजबूत करते हुए 'रुद्र ब्रिगेड' और 'भैरव बटालियन' का गठन किया है. रुद्र ब्रिगेड एक बहुआयामी ब्रिगेड है जिसमें पैदल सेना, टैंक, तोपखाना और मानव रहित हवाई प्रणाली शामिल हैं. भैरव बटालियन एक विशेष बल इकाई है जो सीमा पर सर्जिकल हमलों के लिए तैयार है.
रुद्र ब्रिगेड दरअसल ऑल-आर्म्स इंटीग्रेटेड ब्रिगेड हैं, जिनमें इंफ्रेंट्री, मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री, टैंक रेजिमेंट, तोपखाना, स्पेशल फोर्सेस और मानव रहित हवाई सिस्टम (UAS) जैसी सभी आवश्यक लड़ाकू इकाइयों को एकीकृत किया गया है.
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने करगिल वॉर मेमोरियल से कहा कि इन ब्रिगेडों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए लॉजिस्टिक्स और कॉम्बैट सपोर्ट से भी लैस किया गया है.
[ Rudra Brigade, Operation Sindoor, Kargil Victory Day, Rudra Brigade, Bhairav Battalion, Indian Army ]