News_CDLU

News_CDLU Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News_CDLU, News & Media Website, .

25/08/2026

सिरसा 24 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 21 परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि घोषित परिणामों में बीए (जेएमसी) चौथे सेमेस्टर, बीए (जेएमसी) चार वर्षीय कार्यक्रम आठवें सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) छठे सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांच वर्षीय क्रेडिट बेस्ड) चौथे सेमेस्टर, बीबीए चौथे एवं आठवें सेमेस्टर, बीसीए चौथे सेमेस्टर तथा बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सातवें सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं।
इसी प्रकार एमए राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, पंजाबी, संस्कृत एवं समाजशास्त्र के दूसरे सेमेस्टर, एमबीए के तीसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एमपीएड के चौथे सेमेस्टर, एमएससी बॉटनी के चौथे सेमेस्टर तथा एमएससी गणित के तीसरे एवं चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या होने पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

सिरसा 24 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के फैशन डिजाइनिंग एवं ल...
25/08/2026

सिरसा 24 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के फैशन डिजाइनिंग एवं लाइफस्टाइल टेक्सटाइल (एफडीएलटी) कार्यक्रम के विद्यार्थी एवं युवा उद्यमी मंदीप सिंह ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘जेन-एच स्टार्टअप प्रोग्राम : युवा उद्यमी चौपाल’ के दौरान हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अपने स्टार्टअप के तहत हस्तनिर्मित जैकेट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जैकेट को सहर्ष स्वीकार किया और विद्यार्थी के हुनर एवं उद्यमशीलता की सराहना की।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीडीएलयू के विद्यार्थियों में प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भरता की अपार संभावनाएं हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल रोजगार प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। मंदीप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी हस्तनिर्मित जैकेट भेंट करना इस दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है व दूसरे विद्यार्थियों को भी मंदीप से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेन-एच स्टार्टअप प्रोग्राम जैसे मंच युवाओं को अपने विचारों, कौशल और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं। सीडीएलयू विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
डीन यूएसजीएस प्रोफेसर मोहम्मद काशिफ किदवई ने बताया कि मंदीप सिंह सीडीएलयू के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यूएसजीएस में एमएससी एफडीएलटी प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं और पूर्व में एनईपी 2020 के तहत शुरू किए गए बीएससी एफडीएलटी प्रोग्राम के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने अपने रचनात्मक कौशल और फैशन डिजाइनिंग के ज्ञान को उद्यमिता से जोड़ते हुए अपना स्टार्टअप शुरू किया है। प्रोफेसर काशिफ तथा एफडीएलटी के प्राध्यापक डॉ गुरप्रीत तथा कनिष्का ने मंदीप को बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित युवा उद्यमी चौपाल में सीडीएलयू की ओर से विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दल की अगुवाई सीडीएलयू की डायरेक्टर, एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. सुनीता सुखीजा तथा डॉ. हरकिशन ने किया। इस दौरान मंदीप सिंह को अपने स्टार्टअप एवं हस्तनिर्मित उत्पाद को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जो विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

सिरसा 22 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज तथा प्रजापिता ब्रह्माकु...
24/08/2026

सिरसा 22 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के दिशा-निर्देशन तथा यूएसजीएस के डीन प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए नशामुक्त समाज का निर्माण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को शिक्षा, शोध, नवाचार, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने साथियों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
प्रो. विजय कुमार ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश का युवा स्वस्थ, अनुशासित, संस्कारवान और सकारात्मक सोच वाला हो। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास एवं आत्मबल विकसित करने तथा जीवन में सकारात्मक लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
यूएसजीएस के डीन प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है और देश का भविष्य युवाओं के मजबूत चरित्र एवं स्वस्थ मानसिकता पर निर्भर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। ‘माई भारत अभियान’ के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त और ऊर्जावान होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी प्रिया और सिमरजीत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि नशा किस प्रकार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त होना अनिवार्य है। आंतरिक आत्मबल, सकारात्मक सोच और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से युवा व्यसन से दूर रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को जीवनभर नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. चनप्रीत कौर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज, बी.के. राम निवास, बी.के. विजय चुघ सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सिरसा, 21 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा ने विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप ...
24/08/2026

सिरसा, 21 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा ने विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एलुमनाई का 33 सदस्यीय दल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट 2026: युवा उद्यमी चौपाल में भाग लेने के लिए गुरुग्राम पंहुचा। दल का नेतृत्व सीडीएलयू की डायरेक्टर, एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. सुनीता सुखीजा तथा डॉ. हरकिशन ने किया।विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नवाचार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को निरंतर सीखते रहना चाहिए, क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है और युवाओं को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे ‘अच्छा सीखें और अच्छा करें’ तथा अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करें।मुख्यमंत्री ने युवाओं से केवल नौकरी पाने की मानसिकता तक सीमित न रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब प्रोवाइडर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
सीडीएलयू की डायरेक्टर, एलुमनाई एसोसिएशन प्रो. सुनीता सुखीजा ने बताया की कार्यक्रम को लेकर सीडीएलयू के विधार्थियों में खासा उत्साह था और विधार्थियों ने अनेक स्टार्ट अप आइडियाज कार्यक्रम के दौरान लिए और सिरसा जिला में स्टार्ट अप शुरू करने के उद्देश्य से अनेक उधमियों से बातचित की। विश्वविद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एलुमनाई को स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना, उन्हें उद्योग विशेषज्ञों एवं सफल उद्यमियों के अनुभवों से परिचित कराना तथा नवाचार आधारित उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एलुमनाई की इस सहभागिता से उन्हें नए विचारों, अवसरों और संभावित व्यावसायिक साझेदारियों के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया गया है।

बॉक्स आइटम
सीडीएलयू में ‘जेन-एच’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, युवाओं को तकनीक और उद्यमिता के लिए किया प्रेरित
सिरसा 21 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय तथा यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के संयुक्त तत्वाधान में गुरुग्राम में आयोजित ‘जेन-एच’ कार्यक्रम का विश्वविद्यालय परिसर में लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समकालीन तकनीकी विकास, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। लगभग 100 विधार्थियों ने इस लाइव प्रसारण को देखा।

21/08/2026

सिरसा 21 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अन्य शैक्षणिक तथा छात्र कल्याण संबंधी विषयों पर सीधे संवाद का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा ‘स्टूडेंट्स कनेक्ट प्रोग्राम’ शुरू किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रख सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी इस निर्धारित समय के दौरान इंफॉर्मेशन सेंटर एंड गाइडेंस ब्यूरो स्थित डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर 106 में पहुंचकर संवाद कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी एवं सहज बनाना है, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को उचित मंच मिल सके।

21/08/2026

सिरसा 21 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 29 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि घोषित परिणामों में बी ए जेएमसी छठा सेमेस्टर, बीपीएड दूसरा सेमेस्टर, सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी प्रथम सेमेस्टर, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंसी इन फ्रेंच प्रथम सेमेस्टर, डिप्लोमा ऑफ प्रोफिसिएंसी इन फ्रेंच प्रथम सेमेस्टर, एम ए हिंदी दूसरा सेमेस्टर, एम ए इतिहास एवं पुरातत्व तीसरा सेमेस्टर, एम ए मास कॉम तीसरा सेमेस्टर, एम ए म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एम ए म्यूजिक वोकल दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एम ए योगा एंड वैलनेस (वन ईयर एनईपी) चौथा सेमेस्टर, एम एड चौथा सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एमएससी बॉटनी दूसरा सेमेस्टर, एमएससी एआई एंड डाटा साइंस चौथा सेमेस्टर, एमएससी ईवीएस दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एमएससी एफएसटी दूसरा सेमेस्टर, एमएससी ज्योग्राफी चौथा सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी दूसरा सेमेस्टर, एसएससी मैथमेटिक्स (लेटरल एंट्री) दसवां सेमेस्टर, पार्ट टाइम दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, पीजीडीबीए दूसरा सेमेस्टर, पीजी डीडीएम दूसरा सेमेस्टर तथा आईएसआई टीइपी (बीए बीएड) प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी घोषित परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अवश्य देखें। परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या होने पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

सिरसा 20 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अंतर्गत संचालित बैचल...
21/08/2026

सिरसा 20 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ सोशल वर्क पाठ्यक्रम की ओर से ‘बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय में बाल कल्याण समिति की भूमिका’ विषय पर विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन, यूएसजीएस के डीन प्रो. मोहम्मद कासिफ किदवई के निर्देशन तथा सोशल वर्क विभागाध्यक्ष डॉ. रोहतास के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, सिरसा के चेयरमैन डॉ. मदन लाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. मदन लाल ने बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए किशोर न्याय प्रणाली में बाल कल्याण समितियों की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, कानूनी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए बाल अधिकारों की रक्षा तथा उनके संरक्षण के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। समिति की सदस्य भावना शर्मा एवं डॉ. अनिल कुमार ढिढारिया ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में यूएसजीएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति सांगवान, कार्यक्रम संयोजक प्राध्यापक सुनील कुमार, सह-संयोजक मिस ललिता एवं चंद्रवीर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों डॉ. आशीष कुमार, मिस ललिता, मिस नीलम एवं डॉ. राखी गुप्ता सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सिरसा 19 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के बीबीए विभाग द्वारा ज...
19/08/2026

सिरसा 19 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के बीबीए विभाग द्वारा जॉब्स एंड इंट्रेप्रेनेउर्शिप इन द एज ऑफ एआई : फ्रॉम जॉब सीकर टू अपॉर्चुनिटी क्रिएटर (Jobs & Entrepreneurship in the Age of AI: From Job Seeker to Opportunity Creator) विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई के बदलते दौर में रोजगार, उद्यमिता, स्टार्टअप और भविष्य के आवश्यक कौशल से परिचित कराना रहा।
मुख्य वक्ता एवं अमेरिकी कंपनी वेन्चर्स डेलावेयर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिमन्यु गोदारा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें, बल्कि समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के माध्यम से नए अवसर और रोजगार पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि एआई को रोजगार के लिए चुनौती मानने के बजाय अपनी कार्यक्षमता, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ाने वाले साधन के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई के कारण कार्य करने के तरीकों, व्यवसायों और रोजगार के स्वरूप में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं होगी। युवाओं को तकनीकी समझ, रचनात्मकता, नवाचार, समस्या समाधान, अनुकूलन क्षमता और निरंतर सीखने जैसे कौशल विकसित करने होंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि एआई काम करने के तरीकों, व्यवसायों और रोजगार के स्वरूप में तेजी से बदलाव ला रहा है। ऐसे में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं होगा। युवाओं को तकनीकी समझ के साथ रचनात्मकता, नवाचार, समस्या समाधान, परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने और निरंतर सीखने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि एआई से घबराने के बजाय उसे अपनी कार्यक्षमता और रचनात्मक सोच का सहयोगी बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम की सबसे खास बात विद्यार्थियों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। व्याख्यान के दौरान बीबीए विद्यार्थियों ने एआई के कारण रोजगार के भविष्य, आवश्यक कौशल, स्टार्टअप शुरू करने, व्यावसायिक विचारों को विकसित करने, उद्यमिता की चुनौतियों और बदलते करियर विकल्पों से संबंधित अनेक प्रश्न मुख्य वक्ता के समक्ष रखे। विद्यार्थियों ने अपनी व्यक्तिगत जिज्ञासाएं और करियर संबंधी शंकाएं भी साझा कीं, जिनका श्री गोदारा ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया।
यूएसजीएस के अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन का समन्वय डॉ. नियति चौधरी ने किया, जबकि डॉ. हरदर्शन कौर एवं नेहा अरोड़ा ने सह-समन्वयक के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि
वर्तमान समय में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और उद्योग जगत की समझ भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को विशेषज्ञों, उद्यमियों और पेशेवरों से सीधे सीखने के अधिक अवसर मिलें। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

सिरसा 18 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के युवा कल्याण निदेशालय द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में तीज महोत...
19/08/2026

सिरसा 18 अगस्त 2026। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के युवा कल्याण निदेशालय द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं लोक उत्सवों की जीवंत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय कुमार की माताजी श्रीमती कृष्णा तथा विश्वविद्यालय की प्रथम महिला एवं कुलगुरु प्रो. विजय कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती अनुपमा अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएलयू की सामुदायिक संबंधों की मानद सलाहकार एवं ‘ड्रोन दीदी’ श्रीमती विमला सिंवर उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा अरोड़ा ने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जुड़ा उत्सव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती विमला सिंवर ने कहा कि हरियाणवी लोक संस्कृति अपनी सरलता, जीवंतता और समृद्ध परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखती है। तीज जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए तथा ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर निदेशक युवा कल्याण प्रो. मंजू नेहरा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं एवं लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तीज महोत्सव के अवसर पर तीज महारानी, रैम्प क्वीन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों, मनमोहक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं अपनी प्रतिभा के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित प्रतिभागियों ने हरियाणवी एवं भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
प्रतियोगिताओं में प्रोफेसर निवेदिता, डिप्टी रजिस्ट्रार मुन्नी देवी एवं असिस्टेंट रजिस्ट्रार किरण भल्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने सभी में उमंग, उल्लास एवं सांस्कृतिक एकता की भावना का संचार किया। निदेशालय युवा कल्याण की ओर से सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

बॉक्स आइटम:
रैम्प क्वीन प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तीज महारानी प्रतियोगिता में छात्रा रितिका विजेता रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में कर्मचारियों की श्रेणी में सुनीता ने प्रथम, किरण ने द्वितीय तथा पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सिरसा 18 अगस्त 2026। गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में 21 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जेन-एच स्टार्टअप समिट 2026...
19/08/2026

सिरसा 18 अगस्त 2026। गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में 21 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जेन-एच स्टार्टअप समिट 2026: युवा उद्यमी चौपाल (Gen-H Startup Summit 2026: Yuva Udyami Chaupal) में सीडीएलयू के विद्यार्थी एवं एलुमनाई बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस संबंध में मंगलवार को प्रशासनिक ब्लॉक स्थित कमेटी रूम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास की अत्यंत आवश्यकता है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि एवं पसंद के अनुसार नए कौशल विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रहने के बजाय विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को पहचानकर उसे व्यावहारिक रूप प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी नौकरी तलाशने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले युवा उद्यमी भी बन सकते हैं।
प्रो. विजय कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं, स्टार्टअप, नवाचार, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, अवसरों, फेलोशिप, प्रशिक्षण एवं सहयोग कार्यक्रमों पर निरंतर नजर रखी जाए और उपयुक्त अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए। बैठक में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरिंदर सिंह, कुलगुरु के तकनीकी सलाहकार प्रो. पंकज शर्मा, निदेशक एलुमनी प्रो. सुनीता सुखीजा, प्रो. विक्रम सिंह तथा प्रो. कपिल चौधरी ने युवा उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं एलुमनाई ने स्टार्टअप से संबंधित अपने सुझाव भी कुलगुरु के साथ साँझा किए।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News_CDLU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share