10/01/2024
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लोगों ने खूब पसंद किया और जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस साफ नजर आया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के भाई का रोल करने वाले मनजोत सिंह का एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स मनजोत सिंह को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। दरअसल, मनजोत सिंह का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह एक लड़की जान बचाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है