19/03/2025
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की 9 महीने बाद सफल वापसी, भारत के लिए गर्व का क्षण.
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके अमेरिकी सह-यात्री बुच विल्मोर नौ महीने के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनकी सफल वापसी पर दुनियाभर में हर्ष और गर्व की भावना देखी जा रही है।
इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने जिस धैर्य, साहस और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया, वह असाधारण है। उनके इस समर्पण और अदम्य संकल्प से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलेगी।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों ने हार्दिक अभिनंदन किया है। यह उपलब्धि अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।