Vidhan Kesari news

  • Home
  • Vidhan Kesari news

Vidhan Kesari news मंजू शर्मा
जिला ब्यूरो प्रमुख

हिंदी दैनिक विधान केसरी समाचार✍️✍️ (बांदा )

17/08/2026
14/08/2026

बांदा में 🇮🇳 भव्य तिरंगा यात्रा...

भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान बांदा शहर के बाबूलाल चौराहे में प्रवेश करते ही वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे सदर विधायक Prakash Dwivedi को भव्य माला पहना कर किया जोरदार स्वागत ।।🇮🇹🇮🇹

*मंडलायुक्त महोदय*  *चित्रकूट धाम मंडल, बांदा (उ.प्र.)**विषय:* बड़ोखर विकास खंड, जनपद बांदा में शासनादेशों को ठेंगा दिखा...
07/08/2026

*मंडलायुक्त महोदय*
*चित्रकूट धाम मंडल, बांदा (उ.प्र.)*

*विषय:* बड़ोखर विकास खंड, जनपद बांदा में शासनादेशों को ठेंगा दिखाकर 12 वर्षों से जमे भ्रष्ट ग्राम पंचायत सचिव श्री मोहम्मद रफीक मंसूरी का तत्काल निलंबन, स्थानांतरण एवं 12 वर्षीय कार्यकाल की सीबीआई जांच कराए जाने के संबंध में।

*महोदय,*

जनपद बांदा* अत्यंत खेद के साथ आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ कि बड़ोखर विकास खंड में *शासन और प्रशासन दोनों की नाक के नीचे भ्रष्टाचार का अड्डा* चल रहा है।

*आरोप के मुख्य बिंदु:*
1. *शासनादेश की धज्जियां:* श्री मोहम्मद रफीक मंसूरी, ग्राम पंचायत सचिव, *12 वर्षों से* बड़ोखर ब्लॉक में कुंडली मारकर बैठे हैं। 3 साल की रोटेशन नीति को इन्होंने जूते की नोक पर रख दिया है। सवाल है - *इतना लंबा संरक्षण किसके इशारे पर मिल रहा है?*
2. *भ्रष्टाचार का गढ़:* एक व्यक्ति के पास ग्राम पंचायत सचिव + ADO पंचायत + आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का प्रभार। ये संभव नहीं है। *निश्चित है कि फाइलों पर दस्तखत और कमीशन का खेल चल रहा है।* विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा मिल रहा है।
3. *सांठगांठ और माफिया गठजोड़:* 12 साल में इस अधिकारी ने पूरे ब्लॉक में अपनी "सेटिंग" फिट कर ली है। इसी कारण जिला स्तर पर शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। *क्या प्रशासन इस माफिया के सामने घुटने टेक चुका है?*

*परिणाम:* ग्रामीण विकास की योजनाएं कागजों में, जनता त्रस्त, और सरकारी धन की खुली लूट।

*विश्व हिंदू महासंघ की गैर-समझौतावादी मांग:*
1. *त्काल निलंबन एवं स्थानांतरण:* श्री मोहम्मद रफीक मंसूरी को *24 घंटे के अंदर* निलंबित कर बड़ोखर से बाहर किया जाए।
2. *सभी अवैध प्रभार समाप्त:* उनके पास से तुरंत सभी पद छीने जाएं और नए अधिकारियों की तैनाती हो।
3. *12 वर्षीय कार्यकाल की सीबीआई/विजिलेंस जांच:* पिछले 12 साल में हुए सभी विकास कार्यों, मनरेगा, आवास, पेंशन की *फोरेंसिक जांच* हो। दोषी पाए जाने पर *भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम* के तहत मुकदमा दर्ज हो

आपसे अपेक्षा है कि आप *मंडल के सर्वोच्च अधिकारी* होने के नाते इस मामले में हस्तक्षेप कर *15 दिन में जांच आख्या* उपलब्ध कराएंगे।

*प्रतिलिपि:*
1. प्रमुख सचिव, पंचायती राज, लखनऊ - सादर सूचनार्थ
2. जिलाधिकारी महोदय, बांदा - आवश्यक कार्रवाई हेतु
3. मुख्य विकास अधिकारी, बांदा - आवश्यक कार्रवाई हेतु
इस मौके में जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला मंत्री राहुल सिंह रजनीश प्रजापति जिला प्रचार मंत्री
---

पैलानी में लापता मानसिक रूप से बीमार महिला की तलाश जारी,नाले में डूबने की आशंका; पुलिस ने उतारे गोताखोरचिल्ला/बांदा।थाना...
06/08/2026

पैलानी में लापता मानसिक रूप से बीमार महिला की तलाश जारी,नाले में डूबने की आशंका; पुलिस ने उतारे गोताखोर

चिल्ला/बांदा।थाना चिल्ला क्षेत्र के दतरौली गांव की 40 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला दतरौली और जरिया गांव के बीच बह रहे बरसाती नाले में गिर गई होगी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चिल्ला आनंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।स्थानीय गोताखोर राकेश समेत आधा दर्जन गोताखोरों को नाले में उतारकर महिला की तलाश शुरू कराई गई।पुलिस ने नाले में जाल भी डलवाया,लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।परिजनों के अनुसार लापता महिला की पहचान रेखा यादव (40) पत्नी जोगा यादव निवासी दतरौली के रूप में हुई है।वह पिछले करीब सात वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और कानपुर के महिंद्रा हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था।थाना प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि बरसाती नाले में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर महिला के संभावित आने-जाने के स्थानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में फिर टूटा फरियादियों का भरोसा,44 शिकायतों में चंद का ही निस्तारणपैलानी।शासन की मंशा है कि सम्पूर...
01/08/2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में फिर टूटा फरियादियों का भरोसा,44 शिकायतों में चंद का ही निस्तारण

पैलानी।शासन की मंशा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो,लेकिन पैलानी तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई।दूर-दराज गांवों से उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को एक बार फिर आश्वासन का सहारा मिला, जबकि अधिकांश शिकायतें फाइलों में ही सिमटकर रह गईं।माह के पहले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने की।अधिकारियों की मौजूदगी की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत और जनहित की शिकायतें लेकर पहुंचे।समाधान की उम्मीद में घंटों इंतजार करने के बाद भी अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं,लेकिन मौके पर केवल चंद मामलों का ही निस्तारण हो सका।बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।इससे फरियादियों में नाराजगी साफ दिखाई दी।

बार-बार चक्कर,फिर भी नहीं मिला समाधान

निबाईच गांव के रामप्रसाद द्विवेदी और कामता,गडरिया के महावीर,गौरी कलां के विनय तिवारी,अमारा के शिवम शिवहरे,खपटिहा कलां के छेदीलाल तथा पिपरोदार के अली अहमद सहित कई फरियादियों ने बताया कि वे कई बार सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं,लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है।उनका कहना है कि महीनों से विभागों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

जनता पूछ रही सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समाधान दिवस में भी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण नहीं होगा तो फिर आम जनता आखिर न्याय की उम्मीद किससे करे? शासन की प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम में भी शिकायतों का ढेर बढ़ता जा रहा है,जबकि समाधान की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है।अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा या फिर अगली बार भी फरियादियों को सिर्फ आश्वासन की घुट्टी ही पिलाई जाएगी।✍️

एक घर की अन्ना मुखीया  महिला को मुखिया  अध्यक्ष बनाने से जनता थोड़ा सोच विचार के ही दिमाग से काम लें और पूर्व का यही कहन...
24/07/2026

एक घर की अन्ना मुखीया महिला को मुखिया अध्यक्ष बनाने से जनता थोड़ा सोच विचार के ही दिमाग से काम लें और पूर्व का यही कहना है कि हम नंगी महिला को कुछ हेल्प करके पछता रहे हैं पूर्व का कहना है की इतनी बदतमीजी से बात करती है महिला जैसे अपना महिला ही नहीं है छक्का है अध्यक्ष घर में सभी पुरुषों को मार कर अपना बनी अन्ना साड

अतिक्रमण मुक्त करके 20 फिट चौड़ा बनाया जाए सेढू तलैया नाला नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड नंबर 20 सेढू तलैया नाला थोड़ी...
19/07/2026

अतिक्रमण मुक्त करके 20 फिट चौड़ा बनाया जाए सेढू तलैया नाला
नगर पालिका परिषद बांदा के वार्ड नंबर 20 सेढू तलैया नाला थोड़ी देर की बारिश में ही पूरी तरह से टापू बन गया अधिकतर मकान पानी में डूब गए तथा सड़कों पर भारी जलभराव हो गया जिससे चलने वाले राहगीरों एवं कोचिंग जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद बाकर ने कहा कि यह वार्ड प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित है इस वार्ड में दर्जनों कच्ची सड़के हैं ,नालियां कच्ची हैं, किसी भी गली में पानी की पाइपलाइन नहीं है ,मार्ग प्रकाश विभाग के द्वारा कोई भी बुझी लाइटें सही नहीं की जा रहा है यहां पर दो दर्जन से अधिक लाइटें बुझी हैं एवं दो दर्जन से अधिक लाइटें खराब हैं क्षेत्र वासियों के द्वारा मार्ग प्रकाश प्रभारी से पिछले 3 महीने से लगातार कहने के बावजूद पोड़ा बाग, बसंत नगर,सेढू तलैयाआदि मोहल्ले की लाइटें नहीं जलवाई जा रही है वार्ड में भारी गंदगी व्याप्त है कई जगहों पर कूड़े के बड़े-बड़े अंबार लगे हैं परंतु वार्ड में कहीं पर भी सफाई नहीं दिखती है हुसैनगंज, शंकर नगर, आजाद नगर, कालूकुआं,ईदगाह रोड के हजारों घरों का पानी 20 वर्ष पुराने 4 फिट चौड़े जर्जर नाले से बहाया जाता है वार्ड की स्थिति बहुत ही दयनीय है सांप एवं कीड़े मकोड़े लगातार नालों से निकलकर सड़कों एवं घरों में जा रहे हैं कई घरों में पानी भर जाता है जिलाधिकारी के द्वारा 9 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद हुई भारी बारिश से शहर में जलभराव होने के कारण बैठक की गई थी परंतु आज हुई भारी बारिश से यह नतीजा निकला कि बिना कार्य करे जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है सेढू तलैया नाले का चौड़ीकरण करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पत्र दिया गया छोटी काली देवी मंदिर के पास चोक पुलिया की सफाई नहीं कराई जा रही है वार्ड के सैकड़ो नागरिकों ने जिलाधिकारी महोदय से लोहिया पुल से लेकर निम्मी पार नाले को अतिक्रमण से मुक्त करते हुए 20 फिट चौड़ा नाला बनाने की मांग की है तथा इसके लिए तत्काल बजट देने एवं एक माह के अंदर नाला निर्माण कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करने की मांग की है

17/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़

पैलानी

तहसील अंतर्गत

केन नदी एवं चंद्रावल में नदी में
प्रशासन की रोक के बाद भी
मछली का शिकार शुरू

क्या प्रशासन को नहीं है इसकी भनक

देवीदिन निषाद बना सरगना

सभी मछली शिकारी से सुबह मॉर्निंग में ही सस्ते दामों में खरीदी जाती हैं मछलियां फिर होता है बड़ा व्यापार

बरसात के मौसम में सरकार की ओर से मछली मारने पर लगी है रोक

फिर भी दबंगई के दम पर स्थानीय ठेकेदार कर रहे हैं मछलियों का शिकार

और प्रशासन को दे रहे खुलेआम चुनौतियां

कई कुंतल मछलियों का केन नदी से निकल जाना यह दर्शाता है कि प्रशासन को अनदेखा कर रहे हैं सभी मछली करने वाले शिकारी

इनके ऊपर नहीं हो रही किसी भी प्रकार की कार्रवाई

इन क्षेत्रीय ठेकेदारों के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन के नाक के नीचे से ही मछली का कर रहे शिकार

सूत्र यह भी बतलाते है कि

कम दामों में शिकारियों से ली जाती है मछलियां फिर चौडगरा एवं बांदा भेजी जाती हैं सभी मछलियां

इन शिकारियों के ऊपर अगर कार्रवाई नहीं होती तो

गांव के ग्रामीणों ने डीएम बांदा से शिकायत करने की करी है बात

18 जुलाई को है पैलानी में तहसील दिवस उसमें डीएम अमित आसेरी रहेंगे पैलानी तहसील में मौजूद

जो भी हो पर प्रतिबंध होने के बाद भी मछली का शिकार जारी है अब देखना यह है कि खबर लिखने के बाद प्रशासन इन शिकारियों के ऊपर कार्यवाही करता है या नहीं यह अब देखने वाली बात है

15/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़
जसपुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदादेव,अमारा,गडरिया,पिपरोदर जसपुरा मे फर्जी भुगतानों का सामने आया है रिकॉर्ड । मजदूरों का भुगतान प्रधानों के खाते में गया है मजदूरों का धन खाकर प्रधान और सचिव हुए मालामाल। ग्रामीणों का कहना है कि जांच हो तो करोड़ों का घपला उजागर हो सकता हैं। डीएम से जांच की मांग✍️✍️

09/07/2026

बाँदा.....
*बाँदा में मुख्यमंत्री ने 710 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण*
229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
बाँदा विधानसभा व बबेरू विधानसभाओ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया
*विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया गया लाभ*
सीएम योगी ने लाभार्थीयों को आवास की चाभी, आयुष्मान कार्ड, पांच लाख का चेक, सिलाई मशीन, इत्यादि देकर किया लाभान्वित

*CM योगी उद्बोधन* -
जनपद बाँदा सप्तश्रीशी बामदेव की पावन धरा है मुझे यहां आने का अवसर मिला है
बुंदेलखंड की प्रगति को देख कर अंदर से प्रसन्नता होती है
आज से 9 साल पहले बुंदेलखंड की स्थिति देखी थी तब यहां पलायन और पिछड़ापन था, प्यास और पलायन यहां की पहचान थी
बुंदेलखंड में भू माफिया, बालू माफिया, वन माफिया व डकैतो का राज था, थाने में FIR तक नहीं होती थी, व्यापारी भय के साय में था।
लेकिन मोदी जी के आने के बाद आशा की किरण जगी, 2017 में सरकार बनी
आज हर खेत पानी, पेय जल मिल रहा है, सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लोग लें रहें हैं। सबके सपने साकार हो रहें हैं।
मेडिकल कालेज काम कर रहा हैं, कृषि विश्वविद्यालय है,ए सब तभी संभव है जब अच्छे प्रतिनिधि चुनने की वजह से है।
2017 के पहले प्रदेश को लूटा जाता था, गरीब के लिए कोई योजना नहीं थी।
आज हर योजना का लाभ गरीब को मिल रहा है
हम तुष्टिकरण पर नहीं चलते. बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा पर सेंध वाले को यमराज के पास भेज दिया जाता है
बाँदा ने विकास का मॉडल बनाया है, महापुरुषों का सम्मान कैसे किया जाए यहां बाँदा दिखा रहा है

चित्रकूट की स्मृति में श्री राम हैं। कुछ लोग हिन्दू परम्परा और सनातन को अपमानित कर रहें हैं, हिन्दू धर्म को कोशते हैं
उन्हें अयोध्या, काशी, मिर्ज़ापुर के मंदिर अच्छे नहीं लगते

सपा के समय पैसा कब्रिस्तान में लगता था भाजपा में पैसा मंदिरों में लग रहा है

डिफेन्स कारिडोर और ब्राम्होश मिशाईल बन रही है जिससे पाकिस्तान डर रहा है
कांग्रेस में सपा में महापुरुषों की मूर्तियां क्यों नहीं लगी। क्यों नहीं रोड बनी
गरीबों और व्यापारियों की ज़मीन पर सपा पोषित माफियाओ के कब्जे से 64 हजार एकड़ ज़मीन खाली कराया है

नौजवानो को रोजगार दिया गया। कारीगरो के हुनर में विकास हुआ, बाँदा के शजर पत्थर की विदेश तक पहुंच हुयी है

आगे आने वाले समय में बुंदेलखंड में लोग नौकरी मांगने आएंगे।

*संवाददाता मंजू शर्मा
हिंदी दैनिक विधान केसरी समाचार✍️ बांदा*

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidhan Kesari news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share