
09/04/2025
राहुल सांकृत्यायन जन्म 9 अप्रैल1893 हुआ था, हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार, इतिहासकार, और बौद्ध धर्म के विद्वान थे
1. उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती थी. वे आधुनिक हिन्दी साहित्य के यात्राकार, तत्वान्वेषी, और युगपरिवर्तनकारी साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं.
2. उनका मूल नाम केदार पांडेय था। उनकी शिक्षा काशी, आगरा और लाहौर में हुई। सन् 1930 में उन्होंने श्रीलंका जाकर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया। तबसे उनका नाम राहुल सांकृत्यायन हो गया।
3. उनकी भाषा सरल, प्रवाहमय और संवादात्मक है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में नई शब्दावली और शैली को भी जोड़ा। उनकी भाषा-शैली में लोकजीवन की झलक और सामाजिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है।