10/01/2023
| 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य भाषा को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, 10 जनवरी संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) में भाषा के पहले प्रयोग की वर्षगांठ है।
यह दिन हर साल 14 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हिंदी दिवस से अलग है। भारत के संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया और मान्यता दी।
विदेश मंत्रालय विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करता है। हिंदी ज्यादातर भारत के उत्तरी भाग में बोली जाती है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि फिजी, मॉरीशस, गुयाना, सूरीनाम, नेपाल और त्रिनदाद और टोबैगो जैसे देश हिंदी को पहचानते है और यह स्थानीय लोगों द्वारा बोली जाती है।
कुछ हिंदी शब्द इतने अधिक आम हो गए हैं कि उन्हें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़ दिया गया है - जुगाड़, दीदी, दादागिरी, जंगल, चमचा, चक्का जाम, झुग्गी, फंडा, गली, नाटक, सेवक, सेविका, सूर्य नमस्कार, देश, दिया, आदि।