Hn24×7/ Himachal Pardesh news

Contact the business

Hn24×7/ Himachal Pardesh news हकीकत न्यूज़ - सीधी और सच्ची खबरे हकीकत न्यूज़ HN 24×7
News & media
देश -विदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी के लिए पेज को फॉलो करें

नगाली स्कूल ने जीतीं दो ट्रॉफियाँ, बैडमिंटन में बना भटियात जोन विजेतानगाली, 8 सितंबर। 6 से 8 सितंबर 2026 तक राजकीय वरिष्...
08/09/2026

नगाली स्कूल ने जीतीं दो ट्रॉफियाँ, बैडमिंटन में बना भटियात जोन विजेता

नगाली, 8 सितंबर। 6 से 8 सितंबर 2026 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलेल में आयोजित भटियात जोन की अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए दो ट्रॉफियाँ हासिल कीं। विद्यालय की टीम ने मार्च पास्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलेल के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। नगाली विद्यालय की छात्राओं ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की उपलब्धियों में उस समय एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब 50 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा रीतिका देवी ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्य श्री संदीप राज राठौड़ ने बताया कि विद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है और स्थानीय जनता में भी उत्साह है। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए शारीरिक शिक्षा अध्यापक (डीपीई) श्री अविनेश टंडन, सभी खिलाड़ियों तथा समस्त अध्यापक वर्ग के प्रयासों की सराहना की। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राएँ कुमारी सुमन देवी एवं कुमारी रिया का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी 18 सितंबर 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भटियात जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रधानाचार्य श्री संदीप राज राठौड़ ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की यह सफलता खिलाड़ियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

*हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती अब लोक सेवा आयोग से होगी*_वित्त सचिव करेंगे वित्त समित...
01/09/2026

*हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती अब लोक सेवा आयोग से होगी*

_वित्त सचिव करेंगे वित्त समितियों की अध्यक्षता; विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक-2026_

शिमला, 1 सितंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया।

प्रस्तावित संशोधन के लागू होने के बाद प्रदेश के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की सीधी भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के माध्यम से की जाएगी। वहीं गैर-शिक्षण पदों पर सीधी भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) अथवा राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किसी अन्य भर्ती एजेंसी के माध्यम से होगी। सभी भर्तियां विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप की जाएंगी।

*इन छह विश्वविद्यालयों में लागू होगा संशोधन*

प्रस्तावित व्यवस्था प्रदेश के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालयों पर लागू होगी। इनमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला; सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी; हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर; डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी; चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर तथा अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, नेरचौक शामिल हैं।

संशोधन विधेयक के तहत इन सभी विश्वविद्यालयों की वित्त समितियों के अध्यक्ष राज्य सरकार के वित्त सचिव होंगे। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से विश्वविद्यालयों के वित्तीय मामलों की निगरानी मजबूत होगी तथा वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

*वित्त समिति की मंजूरी के बाद ही आगे बढ़ेंगे प्रस्ताव*

नए पदों के सृजन, मौजूदा पदों के उन्नयन, सीधी भर्ती और पदोन्नति के नियमों के निर्माण तथा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में संशोधन से जुड़े सभी वित्तीय प्रस्ताव पहले संबंधित विश्वविद्यालय की वित्त समिति के समक्ष रखे जाएंगे।

वित्त समिति की सिफारिश के बाद ही इन प्रस्तावों पर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद अथवा प्रबंधन बोर्ड विचार करेगा। इसके पश्चात अंतिम मंजूरी के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

सरकार का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में भर्ती और वित्तीय निर्णयों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और एकरूप बनाना है। प्रस्तावित संशोधन से जहां शिक्षकों की नियुक्ति में लोक सेवा आयोग की भूमिका सुनिश्चित होगी, वहीं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती भी निर्धारित भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी।

प्रस्तावित कानून के लागू होने के बाद राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सहायक स्टाफ नर्सों के 468 अतिरिक्त पद, कुल 780 पदों पर भर्तीहमीरपुर, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने ...
25/08/2026

सहायक स्टाफ नर्सों के 468 अतिरिक्त पद, कुल 780 पदों पर भर्ती

हमीरपुर, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत सहायक स्टाफ नर्स (Engagement Basis), पोस्ट कोड 26044 के पदों की संख्या बढ़ा दी है।

पूर्व में 312 पद विज्ञापित किए गए थे। अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय से प्राप्त अतिरिक्त मांग के आधार पर 468 और पद जोड़े गए हैं। इसके साथ ही सहायक स्टाफ नर्स के कुल पदों की संख्या बढ़कर 780 हो गई है।

संशोधित पदों में सामान्य वर्ग (UR) के 280, EWS के 100, सामान्य WFF के 10, SC-UR के 155, SC-BPL के 30, SC-WFF के 5, ST-UR के 30, ST-BPL के 10, OBC-UR के 125, OBC-BPL के 20 तथा OBC-WFF के 15 पद शामिल हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

YSP विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों के साक्षात्कार स्थगितसोलन, 25 अगस्त। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वव...
25/08/2026

YSP विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों के साक्षात्कार स्थगित

सोलन, 25 अगस्त। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विभिन्न पदों के लिए निर्धारित साक्षात्कार आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए हैं। इनमें जॉब ट्रेनी विषय विशेषज्ञ (Subject Matter Specialist), एसोसिएट प्रोफेसर (गणित) तथा वैज्ञानिक (फल विज्ञान) के पद शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार इन पदों के साक्षात्कार 26 अगस्त से 9 सितंबर, 2026 तक आयोजित होने थे, जिनके लिए पात्र अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से कॉल लेटर भी जारी किए जा चुके थे। प्रशासनिक कारणों के चलते अब ये साक्षात्कार अगले आदेश तक स्थगित रहेंगे।

सभी अभ्यर्थियों को आगामी सूचना एवं अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।

HPAS संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रितशिमला, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प...
25/08/2026

HPAS संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
शिमला, 25 अगस्त। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 22 पदों में HPAS के 4, खंड विकास अधिकारी के 10, जिला कोषाधिकारी के 1, जिला नियंत्रक के 1 तथा तहसीलदार के 6 पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के माध्यम से 22 सितंबर, 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत योग्यता, पात्रता, शुल्क एवं परीक्षा संबंधी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

21/08/2026

*कुलागाड़ में टूटा पुल तो सेना बनी सहारा, अस्थायी रोपवे से 300 लोगों को कराया नदी पार*
कुलागाड़ में भूस्खलन के चलते एनएच-9 का मुख्य पुल ध्वस्त होने से क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई। संकट की इस घड़ी में पंचशूल ब्रिगेड के कुमाऊं स्काउट्स ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सेना की त्वरित कार्रवाई से मुश्किल में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली।मुख्य पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद सेना के जवानों ने नदी के ऊपर अस्थायी रोपवे तैयार कर वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था की। इस रोपवे के जरिए 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित नदी पार कराया गया। जवानों ने लोगों के साथ उनके जरूरी सामान को भी नदी के दूसरी ओर पहुंचाने में मदद की।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद कुमाऊं स्काउट्स ने तेजी से काम करते हुए वैकल्पिक रास्ता तैयार किया। इससे पुल टूटने के कारण अलग-थलग पड़े लोगों को आवागमन की तत्काल सुवि

20/08/2026

छात्रहित की मांगों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, नूरपुर आर्य डिग्री कॉलेज का गेट किया बंद

नूरपुर, 20 अगस्त 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रदेशव्यापी छात्रहित आंदोलन के तहत गुरुवार को नूरपुर इकाई ने नूरपुर आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का गेट बंद किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम नूरपुर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। परिषद ने प्रशासन के समक्ष कॉलेज में छात्रों की फीस में की गई लगभग 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग रखी। परिषद का कहना है कि फीस वृद्धि से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अति�

10/08/2026

प्रदेश सरकार और वि० वि० प्रशासन विद्यार्थियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है इसलिए मजबूरन शव यात्रा निकालनी पड़ी — कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की छात्रा ने एबीवीपी द्वारा निकली गई शव यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से विद्यार्थी लगातार शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी फीस वृद्धि के खिलाफ और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांगों को लेकर प्रशासन और प्रदेश सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद न तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं का समाधान किया और न ही प्रदेश सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन और सरकार मृत बन चुके है, इसलिए आज एबीवीपी को विरोध स्वरूप उनकी शव यात्रा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। विद्यार्थियों ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यदि स्थायी कुलपति नियुक्त करने में असमर्थ है तो कम से कम ऐसे व्यक्ति को कुलपति का दायित्व दिया जाना चाहिए जो विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुन सके तथा प्रशासनिक निर्णयों को मौके पर लागू करवा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी छात्र अपनी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के पास पहुंचते हैं और वहां कुलपति ही उपलब्ध नहीं होते, तो आखिर विद्यार्थी अपनी समस्याएं किसके सामने रखें और समाधान की उम्मीद किससे करें?

09/08/2026

सरकार Tourism Village के लिए कृषि विश्वविद्यालय की जमीन नहीं लूट पाई तो अब फीस बढ़ाकर विद्यार्थियों से हफ्ता वसूली करेगी!!! — नैंसी अटल

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में धरनों का दौर, एक तरफ शिक्षक तो दूसरी ओर छात्र आंदोलनरत - फीस बढ़ी, सीटें घटीं, वेतन अटकाव...
09/08/2026

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में धरनों का दौर, एक तरफ शिक्षक तो दूसरी ओर छात्र आंदोलनरत - फीस बढ़ी, सीटें घटीं, वेतन अटका
वेतन के लिए शिक्षक धरने पर, फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र सड़क पर, स्थायी कुलपति के बिना कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बढ़ा संकट
चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में इन दिनों प्रशासनिक एवं वित्तीय अव्यवस्था के खिलाफ धरनों और विरोध प्रदर्शनों का दौर चल रहा है। एक ओर विश्वविद्यालय के शिक्षक समय पर वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर छात्र फीस वृद्धि एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की कटौती के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह सवाल उठने लगा है कि प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में शामिल कृषि विश्वविद्यालय आखिर किस दिशा में जा रहा है। फीस वृद्धि एवं सीटों में कटौती के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में चल रहा छात्र आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इससे पहले ई-मेल अभियान, ब्लैक डे, विशाल हस्ताक्षर अभियान और छात्र रैली के माध्यम से विरोध दर्ज कराने के बाद सैकड़ों विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 से प्रशासनिक भवन तक विशाल रैली निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र अपनी मांगों को लेकर कुलपति से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन प्रशासनिक भवन पहुंचने पर उन्हें स्थायी कुलपति नहीं मिले। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शैफाली ठाकुर ने कहा कि छात्रों की स्थिति इस बात से समझी जा सकती है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे तो वहां कुलपति कार्यालय में कुलपति मौजूद नहीं थे। छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कार्यालय में कुलपति को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें वहां कुलपति नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पिछले 21 अगस्त 2023 से विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है और इतने लंबे समय से स्थायी नेतृत्व के अभाव में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। छात्रों ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय स्वयं नेतृत्व के संकट से जूझ रहा है, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं, पर्याप्त लेक्चर थिएटर और प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तब विद्यार्थियों पर फीस वृद्धि का बोझ क्यों डाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के शिक्षक भी समय पर वेतन न मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
शिक्षक संगठन हपौटा एवं वास्ता के बैनर तले विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर सहित विभिन्न शोध एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के शिक्षकों ने वेतन भुगतान में देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि समय पर वेतन मिलना प्रत्येक कर्मचारी का मूल अधिकार है, लेकिन वेतन में बार-बार हो रही देरी के कारण शिक्षकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संस्थागत तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे और जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hn24×7/ Himachal Pardesh news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hn24×7/ Himachal Pardesh news:

Shortcuts

Share