27/03/2025
2022 में, मणिपुर की 10 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कांगुजम ने ताजमहल के आसपास फैली प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या को सोशल मीडिया पर उजागर किया।
उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो एक पोस्टर पकड़े खड़ी थीं, जिस पर लिखा था:
"Behind the beauty of Taj Mahal is plastic pollution."
(ताजमहल की सुंदरता के पीछे है प्लास्टिक प्रदूषण)
इस साहसिक पोस्ट ने पूरे देश का ध्यान खींचा।
उनकी एक्टिविज़्म के बाद तुरंत असर हुआ — आगरा नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया और सफाई में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया।
कुछ ही दिनों में इलाका साफ कर दिया गया।
बाद में लिसिप्रिया ने सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी शेयर कीं — फर्क साफ दिख रहा था।
छोटी उम्र, बड़ा असर!
[ Licipriya Kangujam | Manipur | Inspiring | Save Environment | Clean India | Taj Mahal ]