09/09/2021
T20 World Cup 2021 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी और अश्विन को मौका | team announced India ICC T20 World Cup 2021 | AVN News | ===============================================================================
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने मुंबई में टीम का ऐलान कर दिया और बड़ी खबर ये है कि टीम में आर अश्विन को मौका दिया गया है.
वहीं महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटॉर बनाया गया है. टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, इशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है.
वहीं श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है. पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और क्रुणाल पंड्या टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. यही नहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.
7 खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे बता दें भारत की मौजूदा टीम में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे. इन खिलाड़ियों में केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और राहुल चाहर शामिल हैं.
भारत का T20 World Cup 2021 Schedule टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच न्यूजीलैंड को 31 अक्टूबर को होगा. तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 3 नवंबर को होगा. टीम इंडिया 5 नवंबर को सुपर 12 में क्वालिफाई करने वाली टीम (बी-1) से भिड़ेगी. टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड में 8 टीमें सुपर-12 में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ेंगी. पहले राउंड के ग्रुप ए में श्रीलंका, नामीबिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, हैं. वहीं ग्रुप बी में मेजबान ओमान, पीएनजी, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीम हैं. ===============================================================================
े_लिए_टीम_इंडिया_का_ऐलान #भारत_का_T20_World_Cup_2021_Schedule ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
This Video Like, Share and Subscribe AVN NEWS YouTube Channel. Video Editing by Nandan, Sonu Kumar and Chandan Patel ________________________________________________________________________________________________ ________________________________________________________________________________________________
Like, Share, Comment and Subscribe "AVN NEWS" on YouTube channel | | Like, Share, Comment and flow "AVN NEWS" on page |
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- ===============================================================================
AVN NEWS, an YouTube news Channel launched in 1 July 2020, our aims to bring you the quality & fresh news, analysis, and opinions from across Delhi, Bihar, India, and across the world. Get the news & information on Politics, Entertainment, Sports, Education, Latest Jobs, Tech, Health, History, Famous Person, Facts, Wishes and quotes, Religious Festival, etc. ________________________________________________________________________________________________ ________________________________________________________________________________________________
AVN NEWS YouTube channel. AVN NEWS popular shows revolve around: news, politics, economy, sports, panel discussions with eminent personalities and noteworthy commentaries. AVN NEWS पर आप पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं. सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें. देखें AVN NEWS YOUTUBE चैनल पर |