Ravinder kumar teem

Ravinder kumar teem Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ravinder kumar teem, Faridabad.

पानीपत रिफाइनरी में हड़ताल के बाद एक जांच पड़ताल र‍िपोर्ट - रविंदर कुमार टीम 15 मार्च। हरियाणा के पानीपत स्थित इंडियन ऑय...
17/03/2026

पानीपत रिफाइनरी में हड़ताल के बाद एक जांच पड़ताल र‍िपोर्ट - रविंदर कुमार टीम

15 मार्च। हरियाणा के पानीपत स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की रिफाइनरी में 23 फ़रवरी से विस्तार और निर्माण कार्यों में लगे ठेका श्रमिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से काम बंद कर हड़ताल शुरू की थी। मज़दूर अमानवीय कामकाजी परिस्थितियों, शोषण, कम वेतन और श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे थे। लेकिन 28 फ़रवरी तक आते-आते मज़दूरों की अपनी कोई यूनियन न होने के कारण यह संघर्ष कमजोर पड़ने लगा और प्रशासन, पुलिस तथा ठेकेदारों के दबाव में हड़ताल समाप्त करनी पड़ी।

हड़ताल के दौरान हुए समझौते में IOCL और श्रम विभाग ने कुछ माँगों—जैसे काम के घंटे, ओवरटाइम का भुगतान, साप्ताहिक छुट्टी, कैंटीन, परिवहन और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं—को लिखित रूप में लागू करने का आश्वासन दिया था। साथ ही वेतन बढ़ोतरी की माँग पर 1 अप्रैल तक निर्णय लेने के लिए समय लिया गया था। लेकिन लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ है। इस महीने केवल वेतन समय पर दिया गया, जबकि बाकी माँगें अब तक लागू नहीं की गई हैं। आज भी मज़दूरों से सिंगल रेट पर 12 घंटे काम कराया जा रहा है और साप्ताहिक छुट्टी के नाम पर केवल दो इतवार ही मिलते हैं। कैंटीन और शौचालय जैसी सुविधाओं का भी कोई अता-पता नहीं है।

इस प्रकार साफ़ है कि IOCL और श्रम विभाग ने मज़दूरों से किया गया वादा पूरा नहीं किया। हड़ताल के दौरान हरियाणा सरकार और प्रशासन ने मज़दूरों के हितों की रक्षा के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन व्यवहार में IOCL और ठेकेदारों ने दिखा दिया कि ऐसे लिखित समझौते अक्सर सिर्फ़ कागज़ों तक ही सीमित रह जाते हैं। इस धोखाधड़ी को लेकर मज़दूरों के बीच गहरा रोष है। फिलहाल मज़दूर 1 अप्रैल तक वेतन बढ़ोतरी के वादे के पूरा होने का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर यह वादा भी झूठा साबित होता है, तो मज़दूरों को अपने जायज़ हक़ के लिए फिर से संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

मज़दूरों पर गैस की किल्लत और महंगाई की मार!

इसी बीच मज़दूर इलाकों में गैस की किल्लत और महँगाई ने भी मज़दूरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज बिगुल मज़दूर दस्ता ने पानीपत रिफाइनरी क्षेत्र की मज़दूर बस्तियों में सम्‍पर्क अभियान के दौरान पाया कि पूरे देश की तरह यहाँ के मज़दूर भी गैस की किल्लत और बढ़ती महँगाई से त्रस्त हैं। मज़दूर साथियों ने बताया कि जो गैस पहले लगभग 100 रुपये प्रति लीटर मिलती थी, वह अब 300 रुपये तक पहुँच गई है। इस कारण आज कई मज़दूर लॉज और बस्तियों में चूल्‍हे पर खाना बनाने के लिए लकड़ियाँ ढोते दिखाई द‍िये।

वहीं दूसरी ओर मज़दूर बस्‍त‍ियों में सब्ज़ियों से लेकर अन्य खाने-पीने की चीज़ों और रोज़मर्रा के सामानों की कीमतें भी तेज़ी से बढ़ रही हैं। इलाके के ढाबों पर जो खाने की थाली पहले 60 रुपये में मिलती थी, वह अब 100–120 रुपये तक पहुँच गई है। वैसे तो देश के अधिकांश मज़दूर इलाकों में यही स्थिति है, लेकिन जहाँ प्रवासी मज़दूरों की संख्या अधिक है वहाँ हालात और भी खराब हैं। सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी की है, लेकिन यह बढ़ोतरी तब मायने रखती है जब मज़दूरों के पास गैस कनेक्शन हो। वास्तविकता यह है कि निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले अधिकांश प्रवासी मज़दूरों के पास गैस कनेक्शन नहीं है और उन्हें छोटे सिलेण्‍डरों में दुगने-तिगुने दाम देकर गैस भरवानी पड़ती है।

स्पष्ट है कि पहले से ही शोषण और अन्याय की मार झेल रहे रिफाइनरी मज़दूर अब बढ़ती महँगाई से भी बुरी तरह परेशान हैं। ऐसी स्थिति में मज़दूर बस्तियों और रिफाइनरी क्षेत्रों में सस्ती दरों पर कैंटीन और सामूहिक रसोई की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि दिन-रात मेहनत करने वाले मज़दूरों को राहत मिल सके।

आज के समय में मज़दूरों को वेतन और भत्तों की माँग के साथ-साथ कुछ और जरूरी माँगें भी उठानी चाहिए। जैसे—एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाज़ारी और पेट्रोल-डीज़ल की जमाखोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए। हर परिवार को सस्ती दरों पर सिलेण्‍डर उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोल और डीज़ल पर लगाए गए टैक्स कम किए जाएँ तथा खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए। साथ ही रिफाइनरी और मज़दूर कॉलोनियों में सस्ती दरों की कैंटीन की व्यवस्था तुरन्‍त शुरू की जाए।

14/03/2026

ka video

10/03/2026
04/03/2026

sapical video

पानीपत रिफाइनरी के संघर्षरत मज़दूरों को उनके सभी हक़-अधिकार प्रदान करो !बिगुल मज़दूर दस्ता की ओर से पानीपत रिफाइनरी के मज़दू...
25/02/2026

पानीपत रिफाइनरी के संघर्षरत मज़दूरों को उनके सभी हक़-अधिकार प्रदान करो !

बिगुल मज़दूर दस्ता की ओर से पानीपत रिफाइनरी के मज़दूर साथियों के साथ मुलाक़ात की गयी और उनके हालात के बारे में जानकारी ली गयी। बिगुल मज़दूर दस्ता पानीपत रिफाइनरी के मज़दूरों की सभी माँगों का पुरज़ोर समर्थन करता है।

हम रिफाइनरी प्रशासन और सरकार से माँग करते हैं कि श्रमिकों की सभी माँगों को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाये। श्रमिकों पर किसी भी प्रकार की बदले की या दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल रोका जाये।

हम माँग करते हैं :-
– पानीपत रिफाइनरी के मज़दूरों की सभी माँगों को पूरा करो।
– काम के घण्टे 8 हों और ओवरटाइम का डबल रेट से भुगतान किया जाये।
– वेतन का भुगतान नियत समय पर और नियमित तौर पर हो।
– कार्यस्थल के हालात बेहतर किये जायें और सभी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान की जायें।
– ठेका प्रथा को समाप्त किया जाये।
– चार लेबर कोड रद्द किये जायें।

17/02/2026

हेलो दोस्तों आजकल बहुत ज्यादा ऑनलाइन फ्रॉड हो रहा है कोई भी किसी के नाम से भी पैसा मांगे तो ट्रांसफर ना करें खासकर आपके अपनों के नाम से पैसा मांगा जाएगा जब तक उसके नंबर पर कंफर्म कॉल ना कर ले तब तक किसी के पास पैसा ट्रांसफर ना करें

16/02/2026

जिस किसी भाई का पीएफ और ESI कट रहा हो वह LWF की पूरी जानकारी जरूर ले

13/02/2026

ka sabal

10/02/2026

Address

Faridabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ravinder kumar teem posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ravinder kumar teem:

Share