बिहार - जन्मभूमि

  • Home
  • बिहार - जन्मभूमि

बिहार - जन्मभूमि जन्मभूमि बिहार है तो फांलो करिएगा ना; बिहार से दूर है तो बिहार के बारे में बताता रहूंगा,साथ दीजिए ना।

समय बदलता है मेरे भाई बसतुम मुश्किलों से लड़ते रहना 💐💪
10/03/2025

समय बदलता है मेरे भाई बस
तुम मुश्किलों से लड़ते रहना 💐💪

02/12/2024

मनी मिराज के संग वाले चैनल पर हुआ 2 मिलीयन सब्सक्राइबर, लाइव में गाने भी गा कर सुनाया।

जब पूरे पूर्वांचल और बिहार में घर-घर छठ की तैयारी शुरू हो चुकी होगी..उनके गीत बज रहे होंगे, वही शारदा सिन्हा जी आज हम सब...
05/11/2024

जब पूरे पूर्वांचल और बिहार में घर-घर छठ की तैयारी शुरू हो चुकी होगी..उनके गीत बज रहे होंगे, वही शारदा सिन्हा जी आज हम सब को छोड़कर जा चुकी है.. 💔🙏🏾

पहिले-पहिले हम कइनी छठ माई बरती तोहार...

इस गीत को सुनने के बाद अपने गांव और घर से दूर बैठे लाखों लोगों की आंखों में अचानक आंसू आ गए थे। अपना गांव-घर,टोला और पोखर याद आने लगा था।

ये चमत्कार जिस शख्सियत का था.. उनका नाम पद्मविभूषण शारदा सिन्हा है।

आज भी दुनिया भर के तमाम छठ गीत बजते हैं।

लेकिन एक बार शारदा जी को सुनकर लगता है कि छठ के गीत अगर श्रद्धा के फूल हों और गायक अगर धागा...तो शारदा जी ही वो मालिन हैं, जिनको सादगी के साथ इस माला को पिरोना आता है।

भोजपुरी पारंपरिक गीतों के एक युग का अंत...

छठी मैया के उन्हें अपने परम धाम में स्थान प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

ओम शांति!!

#शारदासिन्हा #बिहार

16/09/2024

बिहार पर शानदार कविता Nilotpal Mrinal जी द्वारा पटना में आयोजित एक सेमिनार के दौरान ❤🙏

14/08/2024

Rajendra nagar Terminal 🇮🇳

29/07/2024
बिहार: पिछले 7 दिनों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे बिहार में 2 बार आएं वो सिर्फ वोट मांगने के लिए, मोदी...
07/04/2024

बिहार: पिछले 7 दिनों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे बिहार में 2 बार आएं वो सिर्फ वोट मांगने के लिए, मोदी जी के लिए यह बात कोई नयी नहीं रह गई है। उनके द्वारा बिहार के हर चुनावी सभा में बस फ्री 5Kg राशन का ही जिक्र किया जा रहा है। क्या सिर्फ इतने से ही किसी का जीवन यापन हो जाएगा, क्योंकि यह आंकड़ा करीब 9 करोड़ लोगो का जिन्हें बिहार में राशन मिलता है। कोई राज्य इतना कैसे पिछड़ते होते जा रहा है? इसके पीछे क्या कारण है? आखिर कब तक करोड़ों लोगों ऐसे ही जीएंगे। सवाल मोदी जी से ही होगा क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता ने उन्हें ही वोट दिया था, 40 में से 39 सीटें (NDA) उन्हें मिला था। क्या कोई राज्य इतना अत्यधिक सीटों के अंतर से किसी पार्टी को पिछले चुनाव में समर्थन दिया था... नहीं न। बिहार आपकों विजयी बनाने में आगे, फिर बिहार पीछे क्यों? आपने चुनाव जीतने के बाद बिहार की तरफ मूंड़कर क्यों नहीं देखा? बिहार के साथ ऐसा अन्याय क्यों? पिछली 10 वर्षों में सरकार तो आपकी ही थी न केन्द्र में भी और राज्य में भी बस कुछ महीने ही तो RJD राज्य सरकार के तौर पर सत्ता में थी। आपने कितने बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी दी? कितने नया कालेज - अस्पताल खुलवाया? कितने नये फैक्ट्री लगवाया? हर नया शुरू होने वाले तीसरा-चौथा परियोजना उत्तर प्रदेश और गुजरात चला जाता है, क्या 100वां परियोजना भी बिहार में लाएंगे? सवाल आपसे ही है क्योंकि हमने आपको ही वोट दिया था। याद रखिएगा जो 40 में से 39 दे सकता है वो कभी कुछ भी नहीं देना जानता है। सवाल आपसे है मोदी जी ...!
हर बार आप हाथ जोड़ते है इस बार हम जोड़ रहे हैं।
प्रणाम-युवा-ए-बिहार 🙏🏿

एक बिना पिता की बेटी का शादी 15 अप्रैल के दिन Being Helper Foundation की टीम मंदिर में करने जा रहे हैं आप सभी की सहायता ...
30/03/2024

एक बिना पिता की बेटी का शादी 15 अप्रैल के दिन Being Helper Foundation की टीम मंदिर में करने जा रहे हैं आप सभी की सहायता की आवश्यकता है 🙏😥
सामग्री की आवश्यकता :
1)एक बर्तन सेट
2)एक सिंपल दुल्हन का जोड़ी
3) 4 5 साड़ियां
4)एक वीआईपी
5)एक छोटा पेटी
6)70 से 100 लोगों के लिए राशन
7) पूजा की सामाग्री
तकरीबन 25 से 30000 की आवश्यकता है जिसे जो बन पड़े कृपया सहायता करें 🙏

Google Pe Phone Pe no : 7353255350

नोट:- संभवतः हम ऐसा पोस्ट नहीं करते है, लेकिन कभी कभार ना चाहते हुए भी करना पड़ता है, इसलिए देख लीजिएगा जो बने वो कर दीजिए 🙏🏻 एक बार पुनः आप सबका धन्यवाद

देखिए "राजा रवीश की रिपोर्ट" On YouTube.Right जा नहीं सकते और Left जाने लायक बचा नहीं है इसलिए सीधे चलते है। Written by ...
24/02/2024

देखिए "राजा रवीश की रिपोर्ट" On YouTube.
Right जा नहीं सकते और Left जाने लायक बचा नहीं है इसलिए सीधे चलते है।
Written by - Vishwa Cine Rides

23/02/2024

शुद्ध भोजपुरी, सुंदर भोजपुरी।

गायिका - चंदन तिवारी
सोर्स - Vikas ki Baat (यूट्यूब)

 #प्रारंभछपरा की स्वाति मिश्रा महज एक गीत के कारण पूरे देश दुनिया में पहचान बन चुकी है राम आएंगे तो अंगना बहरूंगी जीत ने...
25/01/2024

#प्रारंभ
छपरा की स्वाति मिश्रा महज एक गीत के कारण पूरे देश दुनिया में पहचान बन चुकी है राम आएंगे तो अंगना बहरूंगी जीत ने रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है शबरी परंपरा के इस गीत को जब वो गा रही थी तो उन्हें भी नहीं पता था कि यह गीत इतिहास बन जाएगा। सोशल मीडिया पर पहले से अपनी पहचान बन चुकी स्वाति के पास अब कई सारे बड़े प्रोजेक्ट आ चुके हैं कई भाषाओं में गीत गाने के ऑफर हैं। बॉलीवुड के फिल्मों में अभिनय तक के ऑफर मिले है। बीएचयू से संगीत में स्नातक की डिग्री प्राप्त स्वाति स्टेज परफॉर्मर भी हैं। स्वाति रहती है कि अभी तो यह महज शुरुआत है वह लिक से अलग हटकर बहुत कुछ करना चाहती हैं। भोजपुरी भाषा में भी वे पारंपरिक गीतों को गाने की तैयारी में है वह खुद भोजपुरी भाषी है तथा पूर्व में भी कई सारे भोजपुरी पारंपरिक गीत अपने यूट्यूब चैनल के लिए गा चुकी है।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बिहार - जन्मभूमि posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Address
  • Alerts
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share