03/01/2026
नारी शिक्षा की अग्रदूत, महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
उन्होंने प्रतिकूलताओं के बीच शिक्षा की ज्योति जलाकर महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए समानता, सम्मान और स्वाभिमान का मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन इस बात की प्रेरणा है कि ज्ञान की शक्ति, मानवीय संवेदना और अटूट संकल्प के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।