The AwakingIndia

  • Home
  • The AwakingIndia

The AwakingIndia The Awaking India is India's first positive news and content portal. We will provide you with the realtime news from all the available topics of your concern.

28/05/2025

भारत में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक्टिव केस बढ़े. डॉक्टरों की चेतावनी- बुज...

क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की विद्युत निजीकरण की योजना? जिसका हो रहा विरोध...
28/05/2025

क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की विद्युत निजीकरण की योजना? जिसका हो रहा विरोध...

प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के तहत आने वाले 42 जिलों में बिजली आपूर्ति को निजी हा.....

28/05/2025

कैबिनेट बैठक मे लिए गए प्रमुख निर्णय -"किसानों को राहत, बुनियादी ढांचे को बल

🌾 1. खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि

💰 2. संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना (MISS) का विस्तार

🛤️ 3. रेलवे और राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी

28/05/2025

कोविड ने एक बार फिर दी दस्तक
भारत में सक्रिय कोविद मरीजों की संख्या हुई 1000 के पार, 1010 है भारत में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या
अब तक कोविद संक्रमण से 6 मरीजों ने गंवाई ने जान

https://youtu.be/oM5gI9o320kआज हम आपको बताएंगे कैसे कर सकते हैं प्राकृतिक खेती की शुरुआत,क्या होगा इससे फायदा और कैसे आप...
25/05/2022

https://youtu.be/oM5gI9o320k

आज हम आपको बताएंगे कैसे कर सकते हैं प्राकृतिक खेती की शुरुआत,क्या होगा इससे फायदा और कैसे आप कमा पाएंगे अतरिक्त लाभ। जहां एक और प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरा क्षमता बढ़ती है वही इससे हम स्वास्थ्य को लाभ देने वाली फसल भी तैयार करते हैं भारत मे तेजी से किसान प्राकृतिक खेती की और बढ़ रहे हैं लेकिन अभी भी इसके जागरूकता फैलाना बहुत आवश्यक है इसी कड़ी में आज हम पहुंचे हैं जनपद मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव में जहां के किसान योगेश बालियान से हमने जाना की वो कैसे कर रहे हैं प्राकृतिक खेती।
हमारी ऐसी ही प्रेरक और जागरूकता फैलाने वाली वीडियो को देखने के लिए हमारे यूट्यूब,फेसबुक,इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल को लाइक व सबस्क्राइब करें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें ताकि हम आपके दिए गए सुझावों पर काम कर सकें।
जय जवान, जय किसान🙏

भारत के अन्नदाता किसान को सादर प्रणाम,आप दिन-रात खेतो में मेहनत कर इस देश के लिए अन्न पैदा करते हैं,इसलिए हम सभी की भ....

https://youtu.be/-Scz2CwBjcwक्या होती है जैविक खेती? क्यों जरूरी है जैविक खेती, इसकी पूरी जानकारी के लिए  देखिए  हमारी य...
25/05/2022

https://youtu.be/-Scz2CwBjcw

क्या होती है जैविक खेती?
क्यों जरूरी है जैविक खेती, इसकी पूरी जानकारी के लिए देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।
खेती किसानी से जुड़ी ऐसे ही अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे यूट्यूब ,फेसबुक, टि्वटर हैंडल इंस्टाग्राम, को लाइक और सब्सक्राइब करें और हमें अपना सहयोग दें ताकि हम भारत की रीड कहे जाने वाले किसानों के लिए लगातार काम करते रहे और उन्हें सरकार की योजनाओं सहित अन्य जानकारियां प्रदान करते रहे ।आपका सहयोग ही हमारी ताकत है ।
जय जवान जय किसान।।🙏🙏लाइक कमेंट शेयर एंड सब्सक्राइब

भारत के अन्नदाता किसान को सादर प्रणाम,आप दिन-रात खेतो में मेहनत कर इस देश के लिए अन्न पैदा करते हैं,इसलिए हम सभी की भ....

https://youtu.be/5s3LaplPYt8क्या होती है MSP और यह कैसे तय की जाती है इसकी पूरी जानकारी के लिए देखिए हमारी ये खास रिपोर्...
19/05/2022

https://youtu.be/5s3LaplPYt8

क्या होती है MSP और यह कैसे तय की जाती है इसकी पूरी जानकारी के लिए देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट ।

खेती किसानी से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम हैंडल्स को लाइक व सब्सक्राइब कर हमें अपना सहयोग दें ताकि हम भारत की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के लिए लगातार काम करते रहें और उन्हें सरकार की योजनाओं सहित अन्य जानकारियां प्रदान करते रहें। आपका सहयोग ही हमारी ताकत है ।
जय जवान जय किसान ।

Like comment share and subscribe 👍👍

भारत के अन्नदाता किसान को सादर प्रणाम,आप दिन-रात खेतो में मेहनत कर इस देश के लिए अन्न पैदा करते हैं,इसलिए हम सभी की भ....

हमारा पहला वीडियो किसान सम्मान निधि योजना पर है आपको हमारे चैनल पर लगातार किसानों व गांव से रिलेटेड हर  जानकारी दी जाएगी...
14/05/2022

हमारा पहला वीडियो किसान सम्मान निधि योजना पर है आपको हमारे चैनल पर लगातार किसानों व गांव से रिलेटेड हर जानकारी दी जाएगी । आप सभी का सहयोग आपेक्षित है।

भारत के अन्नदाता किसान को सादर प्रणाम,आप दिन-रात खेतो में मेहनत कर इस देश के लिए अन्न पैदा करते हैं,इसलिए हम सभी की भ....

07/05/2022

ईडी के मुताबिक बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। ये नकदी पूजा सिंघल के चार्टर्ड एकाउंटेंट के यहां से मिल....

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाजपंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शनिवार को ख...
07/05/2022

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन का शानदार और भव्य आगाज हुआ। इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए।

खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पलके बिछाएं बैठे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ये कार्यक्रम बहुत इंतजार के बाद आया है। कोरोना महामारी के कारण तीन बार इसकी तिथियां स्थगित हुईं। अब इन खेलों का नया आगाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि 4 जून से खेलें शुरू होंगी, जिसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि सामूहिक ताकत लगाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश के हर प्रांत के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ियों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। सब व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। हमें इतंजार है खिलाड़ियों का, हम खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पलके बिछाएं बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन खेलों के आयोजन हेतु करोड़ों रुपये की लागत से ताऊ देवीलाल खेल परिसर, पंचकूला में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, वॉलीबॉल इन्डोर हॉल व बास्केटबॉल इन्डोर हॉल का निर्माण करवाया गया है। सिंथैटिक एथलैटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन हॉल आदि का नवीनीकरण करवाया गया है। अम्बाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इन्डोर स्वीमिंग पूल का निर्माण भी किया गया है।

हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं खेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती/मिट्टी विशेष प्रकार की है, हमारा कृषक अन्न पैदा करता है। मिट्टी हमारी अन्न के रूप में सोना उगलती है। वहीं इस मिट्टी का युवा और युवती खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जैसे मिट्टी सोना उगलती है वैसे ही हमारे खिलाड़ी जीत कर गोल्ड ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल हरियाणा की संस्कृति में रचे-बसे हैं। तीज-त्योहारों पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से खेलों के प्रति यहां के जनमानस की रुचि बखूबी झलकती है। इसी खेल संस्कृति के चलते यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा भले ही छोटा-सा प्रान्त हो परन्तु यहां खेल प्रतिभाओं की भरमार रही है। जरूरत केवल इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल-सुविधाएं और अवसर प्रदान करने की थी। हमने इस बात को समझा और खिलाड़ियों को अनेक सुविधाएं और प्रोत्साहन देने का काम किया। इससे राज्य में एक नई खेल संस्कृति का जन्म हुआ।

हरियाणा के लोगों की सबसे बड़ी भूमिका रक्षा सेनाओं में: मुख्यमंत्री

श्री मनोहर लाल ने कहा कि खेल के कारण व्यक्ति का शरीर तो बलशाली होता ही है, मस्तिष्क भी तेज होता है और चंचल मन निर्मल होता है। खिलाड़ी सदभाव और सदगुण से भर जाता है। वहीं खिलाड़ी संघर्ष करके मुकाबला करने के लिए भी तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की सबसे बड़ी भूमिका रक्षा सेनाओं में है। अगर सेनाओं में हरियाणा की भूमिका 10 प्रतिशत है तो इसका कारण हम खोजते हैं तो खेल की भावना से ही इसकी प्रेरणा मिलती है। खेल से ही इसके लिए मन बनता है और बल मिलता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में खेल प्रेमियों की भी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन के आयोजन का मौका हरियाणा को दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के पहले भी तीन कार्यक्रम हुए लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारा खेल विभाग व्यवस्था में कमी नहीं आने देगा, भरपूर व्यवस्था की गई है। सभी विभाग मिलजुलकर इसमें भूमिका निभा रहे हैं। खेल प्रेमियों की भी इसमें खूब भूमिका रहने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को विश्वास दिलाता हूं कि खेलों को लेकर कोई कमी नहीं आएगी।' उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शक जितनी अधिक संख्या में पहुंचेंगे उससे खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा।

1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से पहले जो 500 नर्सरी चल रही थी उनको दोबारा शुरू करेंगे। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए खेल विभाग काम कर रहा है। गांव-गांव में खेल मैदान, पंचायत की जमीन में पार्क एवं व्यायामशाला बनाई जा रही हैं । इसके लिए 1000 गांवों को चिन्हिन किया गया है। 550 पार्क एवं व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं । हम हर जगह योग का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं, 1000 योग शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यहां गांव, ब्लॉक और जिला स्तर तक मैपिंग की है और जहां जिस इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यता है उसकी व्यवस्था की जा रही है।

हरियाणा में पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देता है। हमने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि मेडल विजेता के लिए इनाम में दुनिया के कई देशों से हम आगे हैं। श्री मनोहर लाल ने कहा कि जितने भी खेल के टूर्नामेंट हुए हैं, एशियन खेल, कॉमनवेल्थ या ओलंपिक सभी में हरियाणा की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि हम हमारी भूमिका बेहतरी से निभाएंगे ताकि हमारा देश दुनिया में परचम लहरा सके।

खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिल रही मदद

श्री मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करते ही खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस राशि देने की व्यवस्था की है। हमने विश्व की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों की चढ़ाई करने वाले प्रदेश के पर्वतारोहियों के लिए भी नई नीति लागू की है। अब पर्वतारोहियों को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और खेल श्रेणी का ग्रेड-सी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इससे उन्हें खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं, खेल अकादमियों और प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन की गई है। बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इससे राज्य के लगभग 25000 नवोदित खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इन नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह तथा 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व सुविधाएं देने के लिए प्रदेश में 5 स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे। इनमें प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को स्पोर्टस हब बनाने की योजना है।

भीम पुरस्कार विजेताओं को 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की शुरुआत

सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने हेतु 'हरियाणा प्रतिभाशाली खिलाड़ी नियम-2018' बनाये हैं। उनके लिए खेल विभाग में 550 नए पद सृजित किए हैं। इसके अलावा, 156 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है। खिलाड़ियों के लिए क्लास वन से क्लास फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों का मानदेय 5,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को 20 हजार रुपये प्रतिमाह और भीम पुरस्कार विजेताओं को 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की शुरुआत की है।

Address


Opening Hours

Monday 09:00 - 21:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00
Sunday 12:00 - 17:00

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The AwakingIndia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The AwakingIndia:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share