Reporters Digest

  • Home
  • Reporters Digest

Reporters Digest Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Reporters Digest, Media/News Company, .

⚜️Get the unbiased & relevant News in just a click📲
⚜️Latest Updates via Reels and posts🤝
⚜️Subscribe our YouTube for more⬇️
https://m.youtube.com/c/ReportersDigest500

01/09/2026

नशा इंसान के लिए घातक होता है यह बात तो सभी जानते हैं मगर इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग तस्करी करने से नहीं चूकते हैं लेकिन इन सब के बीच रामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जिसके तहत 3 किलो अफीम की खेप के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है

28/08/2026

रामपुर में पुलिस विभाग के एक हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण शुक्ला का शव उनके किराए के कमरे में बेडशीट के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

28/08/2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। शहर से सटे शादी की मड़ैया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम ने छात्राओं से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और इसके बाद ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। राखी बांधने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं के पैर छूकर उन्होंने अपने संस्कारों और सम्मान की भावना का परिचय दिया

23/08/2026

जौहर यूनिवर्सिटी में 19 अगस्त को हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अधिवक्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के समय और यूनिवर्सिटी को लगातार जांच के दायरे में लिए जाने पर सवाल उठाए

19/08/2026

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में ईडी की टीम द्वारा की गई जांच के बाद टीम परिसर से रवाना हो गई। लगभग 13 घंटे से अधिक ईडी की टीम जौहर यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर रही। ईडी अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की, हालांकि जांच के संबंध में ईडी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद ईडी की अगली कार्रवाई क्या होती है

19/08/2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं फिलहाल खबर उनके ड्रीम प्रोजेक्ट यानी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी है। जहां पर सुबह से ही ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है। यूनिवर्सिटी के मेंन गेट पर भारी पुलिस फोर्स के अलावा अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है

19/08/2026

Rampur: ED की छापेमारी के बीच जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सतनाम सिंह मट्टू 🚨

ED की छापेमारी के बीच आजम खान के करीबी माने जाने वाले सतनाम सिंह मट्टू जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे। यूनिवर्सिटी में ED की टीम की कार्रवाई जारी है। कैंपस के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी कार्रवाई के बीच सतनाम सिंह मट्टू के यूनिवर्सिटी पहुंचने से मौके पर हलचल बढ़ गई। मट्टू को आजम खान के करीबी लोगों में माना जाता है।

ED की यह कार्रवाई आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में चल रही जांच के तहत बताई जा रही है। फिलहाल मामला जांच के दौर में है और ED की कार्रवाई जारी है।

📍 Rampur | Uttar Pradesh
📲 Latest updates ke liye follow karein.

———————————————————————

* सतनाम सिंह मट्टू जौहर यूनिवर्सिटी
* आजम खान के करीबी सतनाम सिंह मट्टू
* रामपुर ED छापेमारी
* जौहर यूनिवर्सिटी ED रेड
* सतनाम सिंह मट्टू रामपुर
* Satnam Singh Mattu Jauhar University
* Satnam Singh Mattu Rampur
* Azam Khan Close Aide
* Jauhar University ED Raid
* Rampur ED Raid
* Azam Khan Jauhar University
* Ra

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reporters Digest posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share