Vijay Choudhary

  • Home
  • Vijay Choudhary

Vijay Choudhary Hello friends, Welcome to my page , I proud to be Indian

01/06/2026
01/09/2019

सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में 11 और पुलिस थानों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है. अब 105 पुलिस थानों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है. इसके अलावा 29 और लैंडलाइन फोन एक्सचेंज काम करने लगे हैं जबकि 47 टेलीफोन एक्सचेंज पहले से ही सक्रिय हैं.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में परंपरागत गोटमार मेला चल रहा है. परंपरा के मुताबिक पांर्ढुना में श्रद्धालुओं ने गोटमार शुरू होने से पहले पलाश वृक्ष की स्थापना की और ध्वज लगाया. इसके बाद लोग एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे. इसमें कम से कम 168 लोग घायल हो गए हैं, जहां दो गांव पांढुर्ना और सवरगांव के लोग एक दूसरे के खिलाफ पथराव कर रहे थे.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं. उन्होंने बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी पर आईएसआई से पैसा लेने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए. दिग्विजय सिंह ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं हैं, अपना घाटा पूर्ति करने के लिए आरबीआई है, मोदी को सभी बातें छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

राजस्थान और बंगाल को छोड़कर पूरे भारत में मोटर व्हीकल संशोधन कानून लागू हो गया है. अधिकांश मामलों में जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है. सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना 1000 रुपये कर दिया गया है. पहले ये 100 रुपए था. रेड लाइट जंप के लिए पहले जुर्माना 1000 रुपये था, अब 5000 रुपये देने होंगे. शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना 1000 से बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

मध्य प्रदेश के भोपाल में कराटे की नेशनल खिलाड़ी से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके कोच फुजैल अली ने रेप किया है. पीड़िता की तहरीर पर भोपाल के कमला नगर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कर कोच को हिरासत में ले लिया गया है. पीड़िता ने बताया कि वह कराटे की नेशनल प्लेयर है और चैम्पियनशिप के सिलसिले में कुछ महीने पहले नेपाल गई थी.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

सीट बेल्ट न लगाने पर जुर्माना 1000 रुपये कर दिया गया है. पहले ये 100 रुपए था. रेड लाइट जंप के लिए पहले जुर्माना 1000 रुपये था, अब 5000 रुपये देने होंगे.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(RJD) के अध्यक्ष लालू यादव के गुर्दे (किडनी) को काफी नुकसान पहुंचा है. लालू चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं और फिलहाल रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में लालू का इलाज कर रहे डॉ. पी. के. झा ने बताया, "लालू यादव की किडनी केवल 37 फीसदी काम कर रही है. उनकी किडनी को 63 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है. पिछले एक सप्ताह से उनकी स्थिति अस्थिर है."

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

सबिना पार्क में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दीं. बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक ली. ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं. उनसे पहले हरभजन सिंह और इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ले चुके हैं.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

01/09/2019

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में CNG के दामों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. आईजीएल ने दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी के दामों में इजाफा किया है. दिल्ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में 50 पैसे तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 55 पैसा महंगी हो गई है. ये बढ़ोतरी रविवार सुबह 6 बजे लागू हो गई. दिल्ली में अब सीएनजी 47.10 रुपये प्रति किलो तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.50 रुपये में मिल रही है. वहीं गुरुग्राम और रेवाड़ी में 58.95 रुपये और करनाल में यह 55.95 रुपये प्रति किलो में मिलेगी.

Gedemy,Maths for SSC ,UPSC SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, online notes, gk notes, science notes, maths notes, abtak

Address

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vijay Choudhary posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share