R N

R N Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R N, Video Creator, .

एक छात्र ने बदल दी नदी की तस्वीर !मध्य प्रदेश के बियावरा के 20 वर्षीय बीएससी छात्र बिट्टू सिंह रघुवंशी (बिट्टू तबाही) ने...
04/09/2026

एक छात्र ने बदल दी नदी की तस्वीर !

मध्य प्रदेश के बियावरा के 20 वर्षीय बीएससी छात्र बिट्टू सिंह रघुवंशी (बिट्टू तबाही) ने अजनर नदी की बदहाल स्थिति देखकर खुद सफाई अभियान शुरू किया।

26 जनवरी से शुरू हुई इस मुहिम में उन्होंने महीनों तक नदी से प्लास्टिक, बोतलें, कचरा, शैवाल और अन्य गंदगी हटाई। शुरुआत में कुछ दोस्तों ने साथ दिया, लेकिन बाद में बिट्टू ने काफी काम अकेले जारी रखा।

सीमित संसाधनों के बावजूद दोस्तों और दान से जुटाई गई मदद से सफाई के लिए उपकरण और डस्टबिन खरीदे गए। इस अभियान पर समय के साथ लगभग आरएस30,000 खर्च हुए।

नदी से एकत्र धार्मिक अवशेषों को खाद (कम्पोस्ट) में बदलने की पहल भी की गई।

▲ लंबे समय तक प्रदूषित पानी में काम करने के कारण उनके हाथ-पैरों में संक्रमण और त्वचा छिलने जैसी परेशानियां भी हुईं, लेकिन उन्होंने सफाई जारी रखी।

04/09/2026
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से आने वाले नेत्रहीन गायक सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर चर्चा में हैं। सुनील लंबे समय स...
04/09/2026

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से आने वाले नेत्रहीन गायक सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर चर्चा में हैं। सुनील लंबे समय से बुंदेली लोकगीत और भजन गाते आ रहे हैं। उनके भजन "मोरे संकट के कटैया हनुमान" को सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली और उनका नाम लोगों तक पहुंचा। सुनील की आवाज की खासियत यह है कि उनके भजनों में बुंदेली लोकभाषा और देसी अंदाज साफ सुनाई देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके भजन के बाद उनकी आवाज संगीत जगत तक पहुंची। इसके बाद सुनील को 'हनुमान अंश' फिल्म से जुड़ने का मौका मिला। फिल्म में उन्होंने "मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान" भजन को अपनी आवाज दी है। यह भजन पहले से ही लोकप्रिय धार्मिक लोकभजन रहा है, लेकिन सुनील की आवाज में इसके सामने आने से एक बार फिर यह चर्चा में आ गया। सुनील लोधी की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि एक छोटे से गांव में भजन गाने वाले कलाकार की आवाज सोशल मीडिया के जरिए बड़े मंच तक पहुंची।

उत्तर प्रदेश के बलिया के मानियर विकास खंड के रानीपुर दिघेड़ा गांव की 7 वर्षीय रागिनी एक पैर के सहारे अपने घर से करीब 400...
03/09/2026

उत्तर प्रदेश के बलिया के मानियर विकास खंड के रानीपुर दिघेड़ा गांव की 7 वर्षीय रागिनी एक पैर के सहारे अपने घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित स्कूल तक पहुंचती है. स्कूल जाते समय वह कई बार थककर गिर जाती थी और रोने लगती थी. अपनी इस परेशानी को लेकर उसने डीएम से ट्राइसाइकिल दिलाने की अपील की. रागिनी की भावुक अपील से प्रभावित होकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह स्वयं उसके घर पहुंचे और रागिनी को ट्राईसाइकिल व किताबें भेंट कीं.

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R N posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share