03/06/2026
नाहन का वन मैन आर्मी:
न लाव लश्कर, न बड़े बैनर, बस.. पपली नाम ही काफी है
वार्ड नंबर 7 में पंजा लगाने वाले पार्षद की नो प्रचार थ्योरी
❤️
सियासत के इस दौर में जहां पार्षद के चुनाव में उम्मीदवार समर्थकों की फौज और सोशल मीडिया पर विज्ञापनों की बाढ़ ला देते हैं। वहीं, नाहन शहर एक ऐसा भी शख्स है, जिसने चुनावी ग्लैमर की धज्जियां उड़ा रखी हैं।
नाम है राकेश गर्ग उर्फ पपली..।
वार्ड नंबर 7 के इस अकेले याद्धा ने इस बार फिर साबित कर दिया कि अगर काम बोलता है, तो गले फाडऩे की जरूरत नहीं पड़ती। इस बार के चुनाव में भी पपली की वही पुरानी रणनीति थी कि विरोधियों के चक्रव्यूह धरे के धरे रह गए। जब दूसरे प्रत्याशी बैनरों के साइज और समर्थकों की संख्या नाप रहे थे, पपली अपने वार्ड की गलियों में अकेले ही घूम रहे थे।
पूरे वार्ड में बमुश्किल दो-तीन छोटे पोस्टर। न साथ में समर्थकों की फौज। प्रचार के नाम पर पपली अकेले ही निकले और जनता का आशीर्वाद ले आए। पपली की इस चुनावी सादगी के पीछे कोई मजबूरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास है।
उनका मानना है कि 5 साल तक जनता के बीच रहकर जो पसीना बहाया है, वही उनका सबसे बड़ा विज्ञापन है। वार्ड के लोगों का कहना है कि पपली को वोट देने के लिए हमें किसी बैनर को देखने की जरूरत नहीं, उनका चेहरा ही हमारा भरोसा है।
आजकल जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइक बटोरने की जंग चलती है, पपली ने न तो कोई पेड ऐड चलवाया और न ही बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगवाईं। उन्होंने साबित कर दिया कि लोकतंत्र में कनेक्ट जमीन पर होना चाहिए, स्क्रीन पर नहीं।
राकेश गर्ग उर्फ पपली की लगातार इस पांचवी जीत ने बता दिया है कि अगर पार्षद पहुंच में हो, तो प्रचार पहुंच से बाहर भी हो तो चलता है।
----
゚v ゚viralシfypシ゚viralシalシ #सिरमौर #नाहन Ritika Kapil Garg Manoj Garg Dhiraj Garg
#