12/06/2026
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा लाखों का बना नाला, नगर पालिका देवरिया ने बनवाया था दो मांह पहले नाला, पहली बारिश ही गिरा
देवरिया नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बरसात में भरभराकर गिर गया। हैरानी की बात यह है कि इस नाले का निर्माण महज एक महीने पहले कराया गया था। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आखिर जनता के टैक्स का पैसा किस तरह खर्च किया जा रहा है, यह अब जांच का विषय बन गया है।यह तस्वीरें देवरिया शहर के गोरखपुर ओवरब्रिज के पास की हैं, जहां हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया था। लेकिन पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। नाला अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण में मानकों की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार की आशंकाएं गहरा गई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते नया नाला बारिश का दबाव भी नहीं झेल सका। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
゚