Kithore meerut

  • Home
  • Kithore meerut

Kithore meerut Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kithore meerut, Newspaper, .

खाली पेट सोना हो सकता है घातक, जानें क्या है वजहकई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है। ले...
25/04/2019

खाली पेट सोना हो सकता है घातक, जानें क्या है वजह

कई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन ये बहुत गलत है इसके परिणाम घातक हो सकते हैंआधुनिक जीवन में लोग अपने काम के अलावा किसी और बात का ध्यान रखना भूल ही जाते हैं। काम के प्रेशर और थकान भरे दिन के बाद हम में से अधिकतर लोग रात के समय बिना खाए ही सो जाते हैं। वहीं कुछ लोग मोटापे के डर से रात में खाना नहीं खाते हैं। लेकिन बिना कुछ खाए सोने की आदत सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, खाली पेट सोने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं खाली पेट सोने से शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचता है।

कई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है। शरीर 24 घंटे एनर्जी प्रोड्यूस करता है और हर समय कैलोरी बर्न करने का काम करता है। इसके लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। हेल्थ सोर्स के मुताबिक जो पुरुष रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसी तरह रात को खाली पेट सोने से अगले दिन थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

जिन लोगों को रात का खाना खाए बिना ही सोने की आदत होती है, उनके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर का इंसुलिन लेवल भी प्रभावित होता है। इसके अलावा खाली पेट सोने से कोलेस्ट्रोल और थायरॉयड लेवल भी बिगड़ता है। यह आदत कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

खाली पेट सोने से देर रात भूख की वजह से पेट दर्द हो सकता है, जिससे आपकी नींद में भी खलल पड़ सकता है। इसलिए अगर आप सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं तो बिना आहार लिए ना सोएं।

मोटापे से पीड़ित कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात को खाली पेट सोने से वजन जल्दी कम होता है। आपको भी अगर ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बिना खाए सोना सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ वजन भी बढ़ाता है।

रणबीर और आलिया की शादी के बीच में अड़चन बना 'ब्रह्मास्त्र'! सामने आई बड़ी जानकारीबी-टाउन में इन दिनों मलाइका आरोड़ा-अर्ज...
25/04/2019

रणबीर और आलिया की शादी के बीच में अड़चन बना 'ब्रह्मास्त्र'! सामने आई बड़ी जानकारी

बी-टाउन में इन दिनों मलाइका आरोड़ा-अर्जुन कपूर के अफेयर के बाद बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी सुर्खियां बटोर रही हैं। आज कल रणबीर-आलिया अपने प्रोफेशन को लेकर काफी बिजी हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल में भी ये दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में आलिया-रणबीर को फिल्म मेकर करण जौहर के घर बाहर स्पॉट किया गया। इस कपल के लगातार स्पॉट होने के बाद अब इनकी शादी को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है, लेकिन लगता है कि ये दोनों अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं।

अब मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार, रणबीर और आलिया इस साल शादी नहीं कर रहे हैं. साल 2019 में रणबीर और आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) पर फोकस कर रहे हैं और ऐसे में वो शादी की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। दिसंबर, 2019 में 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होनी है और ऐसे में ये दोनों इसके काम के जुटे हुए हैं।

25/04/2019

UP board result 2019: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल को जारी होगा इसकी घोषणा आज की गई। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वो यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट up result.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। जैसे की पहले बताया गया था कि सभी जिलों के नतीजे तैयार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से परिणाम जारी करने की हरी झंडी मिल चुकी है। आज बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट घोषित करने की तारीख जारी हो गई है।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kithore meerut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share