07/06/2026
क्षेत्र के खेड़लिया गांव में एक जर्जर विद्युत डीपी ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। गांव निवासी डालीबाई पत्नी धूलासिंह खवड़ ने सहायक अभियंता, एवीवीएनएल कुंभलगढ़ को ज्ञापन सौंपकर विद्युत डीपी को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि उनके घर के बाहर विद्युत डीपी लगी हुई है, जिसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है। डीपी के किसी भी समय गिरने और तार टूटने की आशंका बनी हुई है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय कर्मचारियों और लाइनमैन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया।
प्रार्थी ने बताया कि डीपी की जर्जर स्थिति के कारण परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है। बरसात और तेज हवा के दौरान खतरा और अधिक बढ़ जाता है। यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।