Science Focus

  • Home
  • Science Focus

Science Focus India's Leading Magazine of Science Affairs
Editor,Publisher and Owner-Upendra Anmol
RNI no-DELBIL/2013/54461

India's Leading Magazine of Science Affairs
Editor,Publisher and Owner-Upendra Anmol
RNI no-DELBIL/2013/54461
Place Of Publication-203,a-35,36, Second floor Dr. Mukherji Nagar Delhi 09

प्रिय UPSC के अभ्यर्थियों यह बिल्कुल सही कहा गया है कि…आधे से अधिक युद्ध मनोभूमि में जीता जाता है,तभी रणभूमि में विजय प्...
21/05/2026

प्रिय UPSC के अभ्यर्थियों यह बिल्कुल सही कहा गया है कि…

आधे से अधिक युद्ध मनोभूमि में जीता जाता है,
तभी रणभूमि में विजय प्राप्त होती है।

अब upsc exam के लिए दो दिन रह गए हैं इसलिए अब बहुत पढ़ाई का दबाव नहीं लीजिए क्योंकि अधिक प्रेशर से आते हुए कुछ क्वेश्चन भी ग़लत हो जाते हैं,जबकि अच्छी मनःस्थिति में भूले हुए कॉन्सेप्ट भी याद आ जाते हैं। केवल Concept clear होने से सबकुछ नहीं होगा।
अब अपने मनःस्थिति को अच्छे वातावरण में रखिए,नया कुछ भी नहीं पढ़िए।कोई पढ़ी लिखी विषय वस्तु पर अगर रिवीजन की आवश्यकता है तो उसे बस देख लीजिए।

लेकिन परीक्षा की कुछ स्ट्रेटेजी पर अगले दो दिनों में ध्यान दीजिए जैसे
पूरे पेपर को तीन स्टेप में करिए,पहले जो क्वेश्चन सीधे तौर पर आते हैं उन्हें करिए, फिर जिसमे थोड़ा माइंड लगाना पड़े,अंतिम में जो क्वेश्चन बहुत कठिन लगे।हर स्टेप के बाद bubble भरिए।

फिर कुछ Guessing Strategy इस प्रकार से अपनाए।

1. Elimination Rule → पहले गलत विकल्प हटाने की आदत डालें।

2. Extreme Words Trap → Always, Only, Completely, Never जैसे शब्द अक्सर गलत होते हैं।

3. 50% Rule → 4 में से 2 विकल्प हट जाएँ तो educated guess लगाएँ।

4. Balanced Option Rule → सबसे संतुलित और तार्किक विकल्प अक्सर सही होता है।

5. Similar Options Trick → यदि दो विकल्प मिलते-जुलते हों, तो उनमें से एक सही होता है।

6. Static vs Current Affairs → Static में guessing कम, Current Affairs में ज्यादा सफल होती है।

7. Statement Length Trick → बहुत छोटा या बहुत बड़ा statement अक्सर गलत होता है।

8. Avoid Blind Guessing → पूरी तरह अंदाज़े से attempt न करें।

आपका उपेंद्र अनमोल

15/05/2026

#क्या_चुनावी_राजनीति_में_फ्रीबीज_की_नीति (मुफ़्त योजनाएँ)
#भारत_की_अर्थव्यवस्था_को_ले_डूबेगी?

अत्यधिक और अनियंत्रित फ्रीबीज वित्तीय स्थिरता को नुकसान पहुचाता है।असीमित और गैर-उत्पादक फ्रीबीज दीर्घकाल में राजकोषीय अस्थिरता, निवेश में कमी और विकास क्षमता को कमजोर करता हैं।इसलिए आवश्यकता Freebies से Fiscal Prudence और Productive Welfare की ओर संक्रमण की है जहाँ हर खर्च आर्थिक उत्पादकता, मानव पूंजी निर्माण और दीर्घकालिक विकास से जुड़ा हो।
संतुलित, लक्षित और उत्तरदायी कल्याण ही भारत की वित्तीय स्थिरता और समावेशी विकास का वास्तविक मार्ग है।

फ्रीबीज और रुपए की कमजोरी का संबंध केवल खर्च बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे मैक्रो-इकोनॉमिक भरोसे (Macroeconomic Credibility) से जुड़ा हुआ है। जब सरकारें लगातार गैर-उत्पादक फ्रीबीज पर निर्भर रहती हैं, तो तीन स्तरों पर असर पड़ता है—

1. राजकोषीय अनुशासन कमजोर होता है, जिससे कर्ज और ब्याज बोझ बढ़ता है।
2. निवेशक विश्वास घटता है, जिससे विदेशी पूँजी का प्रवाह कम या अस्थिर हो जाता है।
3. बाहरी संतुलन (Current Account) बिगड़ता है, जिससे डॉलर की मांग बढ़ती है।

इन तीनों का संयुक्त प्रभाव अंततः रुपए की संरचनात्मक कमजोरी के रूप में दिखाई देता है। इसलिए रुपये का अवमूल्यन केवल विदेशी कारकों का परिणाम नहीं, बल्कि घरेलू राजकोषीय नीतियों का दर्पण भी है।

दीर्घकाल में मजबूत मुद्रा केवल विदेशी मुद्रा भंडार से नहीं, बल्कि उत्पादक व्यय, मानव पूंजी निर्माण और सतत विकास से बनती है। अतः भारत के लिए सही मार्ग लोकलुभावन फ्रीबीज से हटकर राजकोषीय जिम्मेदारी ,उत्पादक कल्याण और विकासोन्मुख निवेश का संतुलित मॉडल अपनाना है। यही मजबूत रुपये और स्थिर अर्थव्यवस्था की वास्तविक नींव है।


आप सभी को होली के पावन और आनंदमय अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।रंगों का यह त्यौहार आपके जीवन में सुख,उत्तम स्वास्थ...
04/03/2026

आप सभी को होली के पावन और आनंदमय अवसर पर
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रंगों का यह त्यौहार आपके जीवन में सुख,उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि
और नई ऊर्जा के मनमोहक रंग भर दे,यही कामना है।


आप सभी देश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #जयहिंद   #जयभारत
26/01/2026

आप सभी देश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई
एवं शुभकामनाएं।

#जयहिंद #जयभारत

 #भारत_अब_वैश्विक_स्पेस_लॉन्च_मार्केट_में_एक_भरोसेमंद_और_ताकतवर_खिलाड़ी_बन_चुका_है।ISRO की आज की सफलता ने भारत को अंतरिक...
24/12/2025

#भारत_अब_वैश्विक_स्पेस_लॉन्च_मार्केट_में_एक_भरोसेमंद_और_ताकतवर_खिलाड़ी_बन_चुका_है।

ISRO की आज की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में और ऊंचा स्थान दिला दिया।ISRO ने 6100 किलोग्राम वजनी ब्लूबर्ड-2 सैटेलाइट को लॉन्च किया है। यह अंतरिक्ष इतिहास में पृथ्वी की निम्न कक्षा (LEO) में स्थापित किया जाने वाला अब तक सबसे भारी पेलोड बन गया है। यह श्रीहरिकोटा से हमारा 104वां लॉन्च है। साथ ही LVM-3 लॉन्च व्हीकल का 9वां सफल मिशन भी है, जो इसकी 100% विश्वसनीयता दिखाता हैं ।

आज के LVM3 M6 लॉन्च की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि भारत का स्पेस प्रोग्राम दुनिया भर में मायने रखता है। जहाँ हर कोई बड़े प्लेयर्स पर ध्यान दे रहा है, वहीं ISRO चुपचाप दुनिया के सबसे सस्ते और भरोसेमंद लॉन्च प्रोवाइडर्स में से एक बन गया है। BlueBird Block-2 सैटेलाइट्स ग्लोबल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे,

लेकिन लोग जो बड़ी तस्वीर नहीं देख पा रहे हैं, वह है - यह दिखाता है कि भारत भारी कमर्शियल पेलोड को भरोसे के साथ लॉन्च करने की काबिलियत रखता है। ISRO का हर सफल लॉन्च सभी के लिए स्पेस एक्सेस की कॉस्ट कम करता है, जिससे सैटेलाइट टेक्नोलॉजी उन देशों और कंपनियों के लिए भी आसान हो जाती है जो पहले इसे अफ़ोर्ड नहीं कर सकते थे।

यह स्पेस का डेमोक्रेटाइज़ेशन है। और LVM3 के पीछे की इंजीनियरिंग कमाल की है - स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन, मॉड्यूलर डिज़ाइन, भविष्य के गगनयान मिशन्स के लिए ह्यूमन-रेटिंग कैपेबिलिटी। यह सिर्फ़ एक और सैटेलाइट लॉन्च नहीं है, यह इस बात का सबूत है कि स्पेस एक्सप्लोरेशन के लिए NASA-लेवल के बजट की ज़रूरत नहीं होती है। किफ़ायती इनोवेशन और सॉलिड इंजीनियरिंग से वही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

#उपेन्द्रअनमोल #मुखर्जीनगर #दिल्ली

विद्यार्थी जीवन एक क्रांति है, बदलाव का घर है।विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई और ज्ञान अर्जन का समय नहीं है,बल्कि यह समय जीवन...
21/12/2025

विद्यार्थी जीवन एक क्रांति है, बदलाव का घर है।

विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई और ज्ञान अर्जन का समय
नहीं है,बल्कि यह समय जीवन दृष्टि, मूल्य निर्माण, महान संकल्प
और जीवन की महान चेतना के विकास का समय होता है।

यह वह समय होता है जब विचार, आदतें और चरित्र आकार लेते हैं,
और भविष्य की नींव रखी जाती है। यही काल सबसे बड़े व्यक्तित्व निर्माण का अवसर होता है।


#उपेन्द्रअनमोल #मुखर्जीनगर #दिल्ली

निरंतरता, गति से अधिक महत्वपूर्ण है।निरंतरता के लिए अनुशासन जरूरी है इसलिए यह कहा जाता हैं कि…अनुशासन प्रतिभा से अधिक ता...
17/12/2025

निरंतरता, गति से अधिक महत्वपूर्ण है।निरंतरता के लिए
अनुशासन जरूरी है इसलिए यह कहा जाता हैं कि…

अनुशासन प्रतिभा से अधिक ताक़तवर होता है।प्रतिभा शुरुआत
दिला सकती है,पर अनुशासन ही मंज़िल तक पहुँचाता है।


#उपेन्द्रअनमोल #मुखर्जीनगर #दिल्ली

दिल्ली में अब केवल बादलों का इंतजार है…जैसे ही बादल आएंगे दिल्ली में बरसात कराकर हवा और मौसम को बेहतर करने की कोशिश की ज...
24/10/2025

दिल्ली में अब केवल बादलों का इंतजार है…जैसे ही बादल आएंगे दिल्ली में बरसात कराकर हवा और मौसम को बेहतर करने की कोशिश की जाएगी..!

दिल्ली में 23 अक्टूबर को बुराड़ी क्षेत्र में कृत्रिम वर्षा का सफल परीक्षण किया गया।क्लाउड सीडिंग का पहला सफल ट्रायल आईआईटी कानपुर के नेतृत्व में किया गया।अब 29 अक्टूबर को पूरे दिल्ली में कराने की तैयारी है।मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादलों की उपस्थिति की संभावना जताई है।यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 29 अक्टूबर को दिल्ली पहली कृत्रिम बारिश का अनुभव करेगी।

यह पहल न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से ऐतिहासिक है, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का एक वैज्ञानिक तरीका भी स्थापित करने जा रही है।इस पहल से सरकार का उद्देश्य है कि इस नवाचार के माध्यम से राजधानी की हवा को स्वच्छ और वातावरण को संतुलित बनाया जा सके।

#उपेन्द्रअनमोल #मुखर्जीनगर #दिल्ली

शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसम्पदा।शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते।।अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक दीपोत्स...
20/10/2025

शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसम्पदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते।।

अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक दीपोत्सव पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का दीप सदा प्रज्वलित रहे। ✨🪔


Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Science Focus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share