Rania News

Rania News for those who like update there own from political and other views like this

13/09/2026

बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी #बारिश #रोड

जो लोग 1980 में कार, होटल, घड़ी, सिगरेट, जींस में फोटो डाल रहे हैं,,जबकि असलियत यह होती थी 1980 में जो अभी आप Al से फोटो...
12/09/2026

जो लोग 1980 में कार, होटल, घड़ी, सिगरेट, जींस में फोटो डाल रहे हैं,,
जबकि असलियत यह होती थी 1980 में

जो अभी आप Al से फोटो बना करके चढ़ा रहे हो उसे समय गांव में इन चीजों का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। नहीं उसे समय इतने अच्छे कपड़े थे।
हम तो 1980 में नहीं जन्मे थे परंतु आपके घर में बड़े बुजुर्गों को पूछ लेना कैसी हालत थी, 98% लोगों की हालत फोटो में दिख रही जैसी होती थी 😀 Reality h ya

हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे ने गगनजोत सिंह संधू ने सुसाइड कियाः चंडीगढ़ में फार्म हाउस पर खुद को गोली मारी; कुरुक्षे...
11/09/2026

हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे ने गगनजोत सिंह संधू ने सुसाइड कियाः चंडीगढ़ में फार्म हाउस पर खुद को गोली मारी; कुरुक्षेत्र के गांव गुमथला गढू से सरपंच रह चुके

रानियां में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष, बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनडीएसपी सुभाष चन्द्र के आश्वा...
05/09/2026

रानियां में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष, बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
डीएसपी सुभाष चन्द्र के आश्वासन के बाद खोला बाजार, बोले—जल्द गिरफ्त में होंगे चोर, बाजारों में बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्त
रानियां। शहर के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और धरना दिया । हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानदारों ने एकजुट होकर मुख्य बाजार में धरना दिया और विरोध स्वरूप बाजार बंद रखा। डीएसपी सुभाष चन्द्र ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस टीम चोरों की पहचान और धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे तथा उनसे चोरी की नकदी और सामान बरामद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
डीएसपी के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने धरना समाप्त कर बाजार खोल दिया। इस अवसर पर बाजार के समस्त दुकानदार मौजूद रहे।

05/09/2026

रानियां के बाजार रहे बंद । व्यापारी रहे विरोध में #विरोधप्रदर्शन #बाजार

*ब्रेकिंग न्यूज़ रानियां* :-- बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रानियां के मेन बाजार में रोष  स्वरूप  हरियाण प्रदेश व्यापार म...
05/09/2026

*ब्रेकिंग न्यूज़ रानियां* :-- बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रानियां के मेन बाजार में रोष स्वरूप हरियाण प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान सोनू ग्रोवर के नेतृत्व में बाजार बंद का आह्वान किया गया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया गया।

😥😥 दुखद । नमन 🙏🏼🙏🏼गांव कुत्ताबढ़ के फौजी जवान सरदार सुखचैन सिंह जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए हैं।वाहेगुरु जी उनकी आत्मा क...
04/09/2026

😥😥 दुखद । नमन 🙏🏼🙏🏼
गांव कुत्ताबढ़ के फौजी जवान सरदार सुखचैन सिंह जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए हैं।
वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की हिम्मत दे।

04/09/2026

सिरसा में छीना-झपटी करने वाले 4 युवक गिरफ्तार:बीड़ी मांगने के बहाने रुकवाई बाइक; मुंह पर पानी फेंक छीना पर्स...
सिरसा जिले में बीड़ी मांगने के बहाने सफेद ब्रेजा कार युवकों द्वारा छीना-झपटी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें गाड़ी की नंबर प्लेट से आरोपियों की पहचान करने में आसानी रही। ब्रेजा गाड़ी मेवात के तावड़ू से रजिस्ट्रड है।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं और मांगने-खाने और आंखों का सूरमा बेचने का काम करते हैं। चारों युवक कार लेकर इधर-उधर गांवों में घूमते रहते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। चारों आरोपी सिरसा के चौपटा एरिया में भी मांगने-खाने व सूरमा बेचने आए हुए थे, उस समय भेष नहीं बदला था। गर्मी में दोपहर के चलते सुनसान एरिया देखकर वारदात को अंजाम दे दिया।
उस दिन रोड पर बाइक ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। पहले बीड़ी मांगने के बहाने बाइक को रूकवाया और दूसरे ने ड्राइवर पर पानी फेंक दिया और जेब से पर्स छीन लिया था। मामले में नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है।

चारों आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजान नाथ पुत्र राजपाल नाथ (ममेरां कलां), सुखदेव पुत्र सरदूल सिंह (मोरीवाला), अजय पुत्र सरदूल सिंह (मोरीवाला) और सरदूल पुत्र चनण राम (मोरीवाला) के रूप में हुई है। गांव रामपुरा ढिल्लो के सतपाल पुत्र महाबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार, चारों आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इनमें से एक आरोपी पर अपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है। इसका डिटेल जुटाई जा रही है। पहचान होने पर गाड़ी और आरोपियों को पकड़ने में समय नहीं लगा।

पूरा घटनाक्रम जानिए
कार सवार युवकों ने इशारा कर बाइक रूकवाया
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाइक पर गांव रुपावास से रामपुरा ढिल्लो जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जब वह गांव जोड़कियां और रुपावास के बीच नहर के पास पहुंचा तो पीछे से एक सफेद ब्रेजा कार उनके आगे आकर रुक गई। कार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक रोकने पर कार से दो लोग नीचे उतरे।

जेब से निकाला पर्स
शिकायत के अनुसार, कार में सवार एक व्यक्ति ने उससे बीड़ी मांगी। जैसे ही वह कुर्ते की जेब से बीड़ी का बंडल निकालने लगा तो एक आरोपी ने उसके मुंह पर पानी फेंक दिया। दूसरे आरोपी ने जबरदस्ती उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। आरोपियों ने पर्स में रखे एक हजार रुपए निकाले और पर्स नीचे गिराकर कार में बैठकर फरार हो गए। उसमें एक हजार रुपए बच गए।

31/08/2026

*रानियां में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बाजारों में निकाला मशाल मार्च, पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर है सफाई कर्मचारी*

रानियाँ के सामुदायिक अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर धू धू कर जलता हुआ कूड़ा। कूड़े में तकरीबन पॉलीथिन के बैग जल रहे है जिस...
31/08/2026

रानियाँ के सामुदायिक अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर धू धू कर जलता हुआ कूड़ा। कूड़े में तकरीबन पॉलीथिन के बैग जल रहे है जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
पता नहीं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कब समाप्त होगी व लोगों को दुर्गन्ध से राहत मिलेगी।।

Address

Rania
125076

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rania News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rania News:

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Rania.