30/05/2026
जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने महिला योग शक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में श्रीमद दयानंद बाल सदन आश्रम में मार्शल आर्ट व सेल्फ डिफेंस का जागरूकता शिविर लगाया जिसमें जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव व वरिष्ठ प्रशिक्षक सुधीर कुमार शर्मा जी ने आश्रम के लगभग 80 बच्चों को मार्शल आर्ट व सेल्फ डिफेंस की तकनीकों को सीखा कर उन्हें लाभान्वित किया जिससे आश्रम के बच्चों का उत्साह देखने योग्य था।