Anil Digital Blog

  • Home
  • Anil Digital Blog

Anil Digital Blog Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anil Digital Blog, Digital creator, Pandu, .

पांडू में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, सांसद विष्णु दयाल राम (वीडी राम) हुए शामिल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत...
11/06/2026

पांडू में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, सांसद विष्णु दयाल राम (वीडी राम) हुए शामिल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. हीराल कश्यप एवं डॉ. राधेश्याम साहू को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
:::

नशा मुक्त पलामू की ओर एक महत्वपूर्ण कदममादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत आज पलामू समाहरणालय परिसर से नशा म...
11/06/2026

नशा मुक्त पलामू की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत आज पलामू समाहरणालय परिसर से नशा मुक्त जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह रथ जिले के गांव-गांव पहुंचकर युवाओं एवं आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देगा।

अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी देना है, ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।

"नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें – स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र की ओर बढ़ें।"

🌆 Good Evening 🌆शाम का यह खूबसूरत पल आपके जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए।
11/06/2026

🌆 Good Evening 🌆

शाम का यह खूबसूरत पल आपके जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए।

पलामू में संसोधित बस किराया
10/06/2026

पलामू में संसोधित बस किराया

10/06/2026
10/06/2026

संघर्ष जितनी कठिन होंगी जीत उतना हीं शानदार होगा

09/06/2026

❤️ श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल की पहल, बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की हुई जांच ❤️
पांडू प्रखंड के मुसीखाप पंचायत सचिवालय में आयोजित 'नन्हा सा दिल' कार्यक्रम के तहत 1 से 15 वर्ष तक के बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की स्क्रीनिंग कर संभावित हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान की।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सतबीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।
शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गौरव दत्ता, गोरवारी तामसोय, निशा बड़ा, कमल सांडवार, निर्मला देवी, पंकज पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर फूटा ऊर्जा मित्रों का गुस्सा ⚡पलामू और गढ़वा के ऊर्जा मित्रों ने बकाया मानदेय भुगतान नही...
08/06/2026

7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर फूटा ऊर्जा मित्रों का गुस्सा ⚡

पलामू और गढ़वा के ऊर्जा मित्रों ने बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने से नाराज होकर बिलिंग कार्य ठप करने का ऐलान किया है। ऊर्जा मित्रों का आरोप है कि पिछले करीब 7 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ऊर्जा मित्रों का कहना है कि ऑफर लेटर में ₹12,000 प्रतिमाह मानदेय का उल्लेख था, लेकिन वर्तमान में उपभोक्ता आधारित भुगतान किया जा रहा है। साथ ही भुगतान में कटौती और पे-स्लिप नहीं दिए जाने की भी शिकायत सामने आई है।
ऊर्जा मित्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं होने पर वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
⚡📰

Address

Pandu

822132

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anil Digital Blog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share