Pustak Bazaar

Pustak Bazaar Pustak Bazar sells the Hindi eBooks. These published eBooks are first read and then selected by our editorial team to ensure the quality of the literature.

01/01/2024

शुभकामनाओं सहित साहित्य कुञ्ज का जनवरी प्रथम अंक निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है :
https://sahityakunj.net/
मोबाइल के लिए: http://m.sahityakunj.net/
पुराना अंक दिखाई देने पर कृपया Ctrl+F5 क्लिक करें।
कृपया मित्रों के साथ लिंक शेयर करें

पूर्व समीक्षितवर्ष: 20, अंक 240, नवम्बर प्रथम अंक, 2023

यादें ईरान की - लेखक: विजय विक्रान्तhttps://pustakbazaar.com/books/view/50हर नई जगह के अपने की क़िस्म के तजुर्बे होते हैं...
05/02/2023

यादें ईरान की - लेखक: विजय विक्रान्त
https://pustakbazaar.com/books/view/50
हर नई जगह के अपने की क़िस्म के तजुर्बे होते हैं; कभी खट्टे कभी मीठे, कभी तीखे और कभी-कभी तो मिले-जुले। ईरान में भी शुरू-शुरू में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन थोड़े ही अर्से में जब राख के ढेर के नीचे सुलगती हुई चिंगारी के आग बन जाने पर, उसकी गर्मा-गरम लौ का असली वहशी चेहरा सामने आया तो हालात ने भी बड़ी तेज़ी से ज़ोर का पल्टा खाया। इस चपेट से कोई भी नहीं बचा और सारे देश का ढाँचा उलट-पुलट कर दिया। ऐसे माहौल में रहना और उस से गुज़रना अपने आप में एक करिश्मा है और हमारा सारा परिवार कहीं ना कहीं और कभी ना कभी इन हादसों से गुज़रा है।

रीता तिवारी ‘रीत’ की "मेरे सपनों की उड़ा व स्मृतियाँ"http://pustakbazaar.com/books/view/49आपके समक्ष अपनी द्वितीय पुस्तक ...
04/19/2023

रीता तिवारी ‘रीत’ की "मेरे सपनों की उड़ा व स्मृतियाँ"
http://pustakbazaar.com/books/view/49
आपके समक्ष अपनी द्वितीय पुस्तक “मेरे सपनों की उड़ान व मेरी स्मृतियाँ” संस्मरण एवं यात्रा संस्मरण प्रस्तुत करते हुए असीम आनंद व प्रसन्नता का अनुभव कर रही हूँ। जीवन के सफ़र में आगे बढ़ते हुए कुछ ऐसी घटनाएँ घटित होती हैं, जो जीवन का एक अभिन्न अंग बन जाती हैं और वह सदैव मानस पटल पर अंकित हो जाती हैं। उनको याद कर के हृदय रोमांचित हो जाता है और उन्हें हम अपनी यादों के रूप में सहेजना चाहते हैं।

प्रदीप श्रीवास्तव का एक और कथा संकलन:"मेरी कहानियाँ खंड एक"http://pustakbazaar.com/books/view/48प्रदीप श्रीवास्तव एक विश...
06/21/2022

प्रदीप श्रीवास्तव का एक और कथा संकलन:
"मेरी कहानियाँ खंड एक"
http://pustakbazaar.com/books/view/48
प्रदीप श्रीवास्तव एक विशेष श्रेणी के कहानीकार हैं। उनके सृजन का कैनवस बहुत विस्तृत है। समाज की विसंगतियों से लेकर भ्रष्ट राजनीति तक; समाज की विकृतियों से लेकर समाज सेवा में अपने प्राण निछावर कर देने की भावना उनकी कहानियों में झलकती है। इस कथा संचयन की कुछ कहानियाँ कोरोना काल की भी हैं। इनमें मानवीय संवेदना की पराकाष्ठा भी देखने को मिलेगी तो दूसरी तरफ़ प्रशासन की अव्यवस्था पर भी करारी चोट करती हुई कहानियाँ भी मिलेंगी। कुल मिला कर यह कहानी संचयन समाज के कोलाज को आपके सामने प्रस्तुत करता है।
— सुमन कुमार घई

प्रदीप श्रीवास्तव का नया कहानी संग्रह प्रस्तुत है "नक्सली राजा का बाजा एवं अन्य कहानियाँ""ऐसे ही प्रतिबद्ध, परिश्रमी लेख...
12/26/2021

प्रदीप श्रीवास्तव का नया कहानी संग्रह प्रस्तुत है "नक्सली राजा का बाजा एवं अन्य कहानियाँ"
"ऐसे ही प्रतिबद्ध, परिश्रमी लेखक हैं प्रदीप श्रीवास्तव। यह अपने परिवेश, देश, समाज के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ सतत विचारवान भी हैं। यह एक ईमानदार लेखक होने की अनिवार्यता है।"
—डॉ. सन्दीप अवस्थी
आलोचक, फ़िल्म लेखक
http://pustakbazaar.com/books/view/46

रीता तिवारी ’रीत’ का काव्य संग्रह आपके लिए उपलब्ध है।http://pustakbazaar.com/books/view/45शब्द साहित्य का ज्ञान जब आत्मा...
12/07/2021

रीता तिवारी ’रीत’ का काव्य संग्रह आपके लिए उपलब्ध है।
http://pustakbazaar.com/books/view/45
शब्द साहित्य का ज्ञान जब आत्मा में प्रतिध्वनित होकर काग़ज़ पर शब्द का रूप लेता है तो, वह सर्जन काव्य कहलाता है। जब मन में विचारों के बादल घुमड़ते हैं तो, सहज ही लिखना अनिवार्य हो जाता है। यह सिर्फ़ एक काव्य संग्रह नहीं बल्कि मेरा सपना है। मेरे मन से निकली आवाज़ है, मैंने उसे अपने काव्य-रूपी माला में पिरोने का प्रयास किया है।
— रीता तिवारी ’रीत’

भगवान अटलानी का राजनैतिक उपन्यास — "कामनाओं का कुहासा"http://pustakbazaar.com/books/view/44लगभग एक सप्ताह गुज़र जाने के ब...
09/21/2021

भगवान अटलानी का राजनैतिक उपन्यास — "कामनाओं का कुहासा"
http://pustakbazaar.com/books/view/44

लगभग एक सप्ताह गुज़र जाने के बाद सत्ताधारी दल के सांस्कृतिक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जोधपुर के सदस्य ने चन्दन जी को फ़ोन किया, "यहाँ के कार्यकर्ता आपको अपने प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए बुलाना चाहते हैं। जोधपुर और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम आपके पास आएगा।"
"मगर मैं तो आपके दल का सदस्य नहीं हूँ। नौकरी करता हूँ।"
"उससे क्या हुआ? भाषा अधिकरण के अध्यक्ष तो हैं न?"
"मुझे जोधपुर आप बुलाना चाहते हैं या सत्ता दल ने आपको संदेश या आदेश दिया है?"
"किसी ने नहीं कहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने इच्छा ज़ाहिर की है।"
"क्षमा करें, मैं नहीं आ पाऊँगा।"
"क्यों?"
"राजनीति की ओर मेरा रुझान बिल्कुल नहीं है।"

दिनेश चन्द्र पुरोहित लिखित नाटक – चाण्डाल-चौकड़ीमोहनजी – [क़िले के सामने नज़र दौड़ाते हुए] – अरे ठोकिरा कढ़ी खायोड़ा मेहरान गढ़...
09/20/2021

दिनेश चन्द्र पुरोहित लिखित नाटक – चाण्डाल-चौकड़ी

मोहनजी – [क़िले के सामने नज़र दौड़ाते हुए] – अरे ठोकिरा कढ़ी खायोड़ा मेहरान गढ़ के क़िले, तू कहाँ जा रिया है...?
लाडी बाई – [ग़ुस्से से बेक़ाबू होकर, कहती है] – कहीं नहीं जा रहा है, यह जोधपुर का क़िला। कल जहाँ था, आज भी वहीं है।
मोहनजी – क्या कहा, आपने?
लाडी बाई – मारवाड़ के लोगों की हालत यह है, कि इस जोधपुर के क़िले को देखे बिना, उनके हलक़ से रोटी का निवाला नीचे नहीं उतरता।

http://pustakbazaar.com/books/view/43

डॉ. दीप्ति गुप्ता का काव्य-संग्रह "रुहदारी"कई बार व्यथा इतनी प्रगाढ़ होती है कि लिखते समय, मन, आँखें, भाव, सम्वेदनाएँ, अल...
09/15/2021

डॉ. दीप्ति गुप्ता का काव्य-संग्रह "रुहदारी"
कई बार व्यथा इतनी प्रगाढ़ होती है कि लिखते समय, मन, आँखें, भाव, सम्वेदनाएँ, अल्फ़ाज़, क़लम और पन्ने, ये सब इतने पुरनम और पुरअश्क़ होते हैं और वे किस शक्ल में ढलते जाते हैं, पता ही नहीं चलता। जब ज्वार थमता है, तब मालूम पड़ता है कि कविता या क़िस्सा क्या बन कर आया!
http://pustakbazaar.com/books/view/42

प्रदीप श्रीवास्तव का नया उपन्यास "वह अब भी वहीं है"–http://pustakbazaar.com/books/view/40"जब मैं क़रीब अठारह-उन्नीस बरस क...
04/19/2021

प्रदीप श्रीवास्तव का नया उपन्यास "वह अब भी वहीं है"–
http://pustakbazaar.com/books/view/40

"जब मैं क़रीब अठारह-उन्नीस बरस का हो गया था। और बहुत से लोगों की तरह मेरा मन हीरो बनने का क़तई नहीं था। मैं विलेन बनने का सपना पाले हुए था। फ़िल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विलेन। सच बताऊँ कि, मेरा यह सपना टूट ज़रूर गया है, लेकिन बिखरा अब भी नहीं है . .

डॉ. ज़ेबा रशीद का समाज से प्रश्न पूछता उपन्यास "क्योंकि... औरत ने प्यार किया"Android app निःशुल्क Google Play से डाउनलोड ...
12/08/2020

डॉ. ज़ेबा रशीद का समाज से प्रश्न पूछता उपन्यास "क्योंकि... औरत ने प्यार किया"
Android app निःशुल्क Google Play से डाउनलोड करें। सर्च करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pustakbazaar.android
ई-पुस्तक खरीदें -

Pustak Bazar

सपनों का आकाश - कैनेडा पद्य संकलननिःशुल्क ई-बुक डाउनलोड करें। कैनेडा के चयनित लेखकों की काव्य रचनाएँ।Android App डाउनलोड...
12/04/2020

सपनों का आकाश - कैनेडा पद्य संकलन
निःशुल्क ई-बुक डाउनलोड करें। कैनेडा के चयनित लेखकों की काव्य रचनाएँ।
Android App डाउनलोड करने के लिए Use App क्लिक करें
रजिस्टरेशन के बाद पुस्तक डाउनलोड करके "मेरी लाइब्रेरी" में पढ़ें।

Pustak Bazar

Address

3421 Fenwick Crescent
Mississauga, ON
L5L5N7

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pustak Bazaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pustak Bazaar:

Share

Category