Pahad Aankhon Dekhi news

Pahad Aankhon Dekhi news Best News

गुजरात के अहमदाबाद से गुरुवार दोपहर एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई। यहां एयर इंडिया का एक बी787 विमान टेक ऑफ के कुछ...
12/06/2025

गुजरात के अहमदाबाद से गुरुवार दोपहर एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई। यहां एयर इंडिया का एक बी787 विमान टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। बताया गया कि यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के करीब 5 मिनट बाद दुर्घटना का शिकार हो गया।

10/06/2025

देहरादून!

देर रात isbt देहरादून में कुछ मनचले लड़कों ने चलाई गोली, लड़कियों को छेड़ रहे थे! मनचले, विरोध किया तो चला दी गोली, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल!!

जानकारी के मुताबिक रात सोमवार रात लगभग 12:00 बजे के करीब 4 से 5 युवक शराब के नशे में ISBT पुलिस चौकी के सामने फ्लाईओवर के नीचे लड़कियों को छेड़ रहे थे वहां पर खड़े दो ऑटो चालको ने उन लड़कों का विरोध किया तो उनमे से एक युवक आग बबूला हो गया और गाली देते हुए देशी कट्टा निकाल के पैरों में गोली चला दी ।
जिस हथियार से गोली चलाई गई वह बरामद कर लिया गया है और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया मेडिकल के लिए।

04/06/2025

देहरादून गोलीकांड रोहित नेगी की हत्या से आक्रोश!! हत्यारे को पकड़ने के लिए दून पुलिस ने बिछाया जाल!!

उत्तराखंड में झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां सहसपुर थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दून पुलिस ने हत्यारे अजहर त्यागी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सघन छानबीन शुरू कर दी है और प्रदेश स्तर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

"छोटे से विवाद में चली गोली, उजड़ गया उत्तराखंड का एक और घरदेहरादून पछवादून भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष र...
03/06/2025

"छोटे से विवाद में चली गोली, उजड़ गया उत्तराखंड का एक और घर
देहरादून पछवादून भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर की हत्त्या, मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है आरोपी जो गोली मारने के बाद से ही फरार हो गया है

03/06/2025

उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अफसर रचिता जुयाल ने वॉलेंट्री रिटायरमेंट (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। वह वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। रचिता जुयाल ने VRS की वजह निजी बताई हैं। रचिता राघव जुयाल की भाभी हैं और उनके पति यशस्वी भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र से जुड़े हैं और मुंबई में रहते हैं।

17/05/2025

गद्दार ज्योति !

पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश और भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुलाकात का ये Video देखिए...

सबसे पहले #पंजाब में 2 जासूस पकड़े गए।

खुलासा हुआ कि ये दोनों #पाकिस्तान दूतावास में तैनात अधिकारी दानिश से जुड़े हुए थे।

इसके बाद #भारत सरकार ने दानिश को भारत छोड़ने का आदेश दिया।

अब दानिश से जुड़ी ये #यूट्यूबर अरेस्ट हुई है। आरोप है कि ज्योति भारत की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचा रही थी।

#जासूसी

11/05/2025

चार धाम यात्रा के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप महोदय द्वारा दी गई बाइट।

चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबन्धन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालु किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
उत्तराखण्ड पुलिस आपकी सुरक्षित यात्रा के लिये प्रतिबद्ध है।



08/05/2025

(लालकुआं ) बेटी की शादी का कर्ज़ चुकाने में असफल पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या रोते बिलखती पत्नी

माननीय सर्वॉच न्यायालय से आए दल द्वारा  वन अग्नि नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण।दिनांक: 26/04/2025स्थान:  नरेंद्रनगर वन प्...
26/04/2025

माननीय सर्वॉच न्यायालय से आए दल द्वारा वन अग्नि नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण।

दिनांक: 26/04/2025
स्थान: नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती ।

आज दिनांक 26/04/2025को नई दिल्ली माननीय सर्वोच्च न्यायालय से आए हुए श्री राजीव वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा नरेंद्रनगर वन प्रभाग के वन अग्नि नियंत्रण के तैयारियों का जायज लिया गया।

इस अवसर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक श्री निशांक वर्मा महोदय, वन संरक्षक भागीरथी वृत श्री धर्म सिंह मीणा ,प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन दगाडे भी उपस्थित रहे । माननीय उच्च न्यायालय की टीम द्वारा बेमुंडा क्रू स्टेशन एवं कुसरेला क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न वन क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और वन विभाग की तैयारियों से माननीय उच्च न्यायालय के सदस्य काफी संतुष्ट दिखे। और उन्होंने कर्मचारियों से एक नई उत्साह से कार्य करने की अपील की।उन्होंने बेमुंडा क्रू स्टेशन और कुशरेला क्रू स्टेशन में वन विभाग में तैनात फायर वाचर से वार्ता की एवं वन विभाग के विभिन्न वन अग्नि नियंत्रणों की जानकारी दी । और इस अवसर पर श्री निशांक वर्मा अपर प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अपने वन विभाग उत्तराखण्ड की विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया।इस दौरान उप प्रभागीय वन अधिकारी श्री किशोर नौटियाल,वन क्षेत्राधिकारी श्री विवेक जोशी, वन आरक्षी निशा पंवार,वन आरक्षी निधि असवाल,वन आरक्षी निशा धानोल आदि उपस्थित रहे।

12/04/2025

दिल दहला दिया हादसे के इस वीडियो ने! देवप्रयाग मूल्य गांव के पास दुखद हादसा! गोचर से ऋषिकेश की तरफ जा रही थार गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी, महिला को सकुशल बचा लिया गया, चार अन्य अभी गाड़ी के अंदर फंसे होने की जानकारी, पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर...
वीडियो: संदीप भंडारी

नुक्कड नाटक एवं गीतों के जरिये नरेन्द्रनगर वन प्रभाग कर रहा वनाग्नि प्रबन्धन  नरेन्द्रनगर वन प्रभाग, मुनिकीरेती द्वारा व...
12/04/2025

नुक्कड नाटक एवं गीतों के जरिये नरेन्द्रनगर वन प्रभाग कर रहा वनाग्नि प्रबन्धन
नरेन्द्रनगर वन प्रभाग, मुनिकीरेती द्वारा विभिन्न नए-नए तरीकों से स्थानीय निवासियों को वनाग्नि रोकथाम हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। शिवपुरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी, श्री विवेक जोशी ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाईल टीम द्वारा स्थानीय भाषा में वनाग्नि रोकथाम हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से वनों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में दिनांक 11.04.2025 को श्रीदेव सुमन संास्कृतिक कला मंच के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, जाजल एवं राजकीय इंटर कॉलेज फकोट में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक एवं गीतों द्वारा वनाग्नि के दुष्प्रभाव को उजागर किया गया एवं वनों को आग से बचाने की अपील की गई। इस कलामंच की ओर से श्री रवि गुसाईं एवं विपिन जड़धारी उपस्थित रहे। श्री रवि गुसाईं द्वारा गीतों के माध्यम से भी वनों को आग से बचाने की अपील की गई। इस दौरान श्री राजेन्द्र सिंह कण्डारी, वन दरोगा, श्रीमती निधि असवाल, वन बीट अधिकारी, फकोट एवं जाजल विद्यालय के प्राचार्य, अन्य अध्यापक-अध्यापिकाऐं एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद नहीं रहे। अपनी विशिष्ट हास्य शैली से दर्शकों को लोटपोट करने वाले घना भाई रुलाक...
11/02/2025

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद नहीं रहे। अपनी विशिष्ट हास्य शैली से दर्शकों को लोटपोट करने वाले घना भाई रुलाकर इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे। गंभीर बीमारी से जूझ रहे घनानंद को बचाने के लिए डॉक्टरों ने अथक प्रयास किए। लेकिन, मंगलवार दोपहर को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उन्हें उबारा नहीं जा सका। वह करीब 72 वर्ष के थे।

महंत इंदिरेश अस्पताल में गहन चिकित्सा के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। चिकित्सक उनका जीवन बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार अब कल उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। घनानंद की मृत्य से कला जगत में शोक की लहर है। उनके लाखों प्रशंसक व्यथित हैं।

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और हास्य अदाकारी में घनानंद का नाम बेहद अदब से लिया जाता था। सोशल मीडिया पर अब उनके प्रशंसकों ने अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करनी शुरू कर दी है। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। इसे कला संस्कृति और रंगमंच के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है

Adresse

Democratic Republic Of The

Téléphone

+919870645589

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Pahad Aankhon Dekhi news publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Partager