Simdega Updates

Simdega Updates .

भाजपा नेत्री मार्गेट पिंकी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी.क्षेत्र में सिर्फ वोट मांगने के लिए कांग्रेस विधायक की मौजूदगी दि...
27/08/2024

भाजपा नेत्री मार्गेट पिंकी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी.

क्षेत्र में सिर्फ वोट मांगने के लिए कांग्रेस विधायक की मौजूदगी दिखती – मार्गेट पिंकी

भाजपा की सरकार बनते हीं जनता की समस्याओं का करेंगे निदान – मार्गेट पिंकी

सिमडेगा : भाजपा नेत्री मार्गेट पिंकी ने कुरडेग, केरसई तथा कुल्लुकेरा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उनके समस्याओं को जाना. क्षेत्र के विकास की वस्तु–स्थिति से रूबरू हुईं. हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्या को सुन कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते हीं आपकी सारी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आदिवासी महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार बनाने में समर्थन करने की बात कही। हेमंत सरकार के राज्य में आदिवासी बहन–बेटी कतई सुरक्षित नहीं है। लोभ–लालच देकर केवल गद्दी पाने की मंशा हेमंत सोरेन के गठबंधन सरकार की है। क्षेत्र में विकास की धारा नगण्य है। कांग्रेस विधायक पर भी टिप्पणी करते हुए ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में सिर्फ वोट मांगने के लिए कांग्रेस विधायक की मौजूदगी दिखती और ग्रामीण क्षेत्र में कोई ऐसा काम नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने क्षेत्र की ग्रामीणों से रोजी–रोजगार, युवक–युवतियों के पलायन सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में जाना। मार्गेट पिंकी ने भाजपा सरकार आते हीं जनता की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा जताया।

Babulal Marandi Amar Kumar Bauri BJP Jharkhand

23/08/2024

भाजपा जिला युवा मोर्चा महामंत्री विधा बड़ाईक युवा आक्रोश रैली में रांची जाने वाले वाहनों को पुलिस के द्वारा चेकिंग के नाम पर बेवजह रोके जाने पर हेमंत सरकार के कुनितियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं संग विरोध किया.
Babulal Marandi Amar Kumar Bauri

जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली सरकार वन कर्मियों पर कर रही है अत्याचार– सुजान मुंडाराज्य सरकार वन कर्मी संवर्ग नियमावली...
17/08/2024

जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली सरकार वन कर्मियों पर कर रही है अत्याचार– सुजान मुंडा

राज्य सरकार वन कर्मी संवर्ग नियमावली 2014 में अहितकारी संशोधन कर रही है – सुजान मुंडा

सिमडेगा – भाजपा नेता पूर्व विधायक प्रत्यासी सुजान मुंडा ने वन सेवा संघ के अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन में बैठे वन कर्मियों से मिले। वन कर्मियों के मांगो के बारे में जाना, जिला संघ ने सुजान मुंडा को ज्ञापन सौंपा। सुजान मुंडा ने कहा कि वनरक्षी–वनपाल के अधिकारों के प्रति भाजपा सजग है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जी को आपके अधिकार के लिए सदन में आवाज उठाने और हक की लड़ाई में साथ देने की कड़ी के रूप में कार्य करूंगा। राज्य में आने वाला दिन भाजपा का है। कोलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा में जनता भाजपा को जीत दिलाएगी, क्योंकि ठगबंधन की सरकार को जनता बखूबी जान और देख चुकी है। सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा वाली भाजपा सरकार को राज्य में जनता लाने वाली है, यह जनता का मन है।

हेमंत सोरेन सरकार के रवैया के कारण वन सेवक अपने इंसाफ के लिए धरना पर बैठे है. कर्म ही प्रत्येक व्यक्ति की पहचान है। लोभ–लालच देकर वोट पाने की मंशा का झेलन आज वन कर्मी को दर्द दे रहा है। ऐसी भ्रष्ट और गंदी मानसिकता की सोंच लिए हेमंत सोरेन कार्य कर रहें है। उनका एक ही मकसद है जनता को तकलीफ देना। जब हेमंत सरकार अपने सरकारी तंत्र की अधिकारों का हनन कर रहे है, तो जनता की क्या सेवा करेंगे। यह सरकार की चाल है। मंईयां योजना वोट बैंक का हिस्सा है। जिले में एक ओर लिपिक संघ तो दूसरी तरफ वन संघ अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे है। इधर वन सेवक धरने पर बैठे है और जनता को हाथी का डर बना हुआ। ऐसे में जनता को तकलीफ पहुंचाने का काम हेमंत सोरेन कर रहे है।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Adresse

Simdega
Democratic Republic Of The

Site Web

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Simdega Updates publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Contacter L'entreprise

Envoyer un message à Simdega Updates:

Partager