04/09/2025
कठुआ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का उच्चस्तरीय दौरा
कठुआ लखनपुर
कठुआ | करनाल के के.पी. सिंह, एनडीएमए के एडवाइज़र और गृह मंत्रालय (MHA) के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने आज जिला कठुआ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
टीम ने साहरघाट, लखनपुर घाटी और आसपास के प्रभात क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर जाकर हुए नुकसान का जायज़ा लिया और स्थानीय प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की।
विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर शहर खंड का निरीक्षण किया गया, जहाँ बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने क्षति का आकलन करते हुए राहत और पुनर्वास कार्यों की गति तेज़ करने पर बल दिया।