Enjoy The Aonla

Enjoy The Aonla Apna Aonla Breilly UP India ��

16/04/2026
16/04/2026

क्रिकेट की कमेंट्री के दौरान पुराने मैचों को भी कमेंटेटर याद करते हैं। पुराने किस्सों से कुछ ऐसी जानकारी मिल जाती है, जो क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाली होती है। आईपीएल 2026 के दौरान कमेंट्री करते हुए भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया।

जियोहॉटस्टार पर 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना।

सहवाग ने कहा, "मुझे याद है। आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स में तिलकरत्ने दिलशान के साथ शिखर धवन भी हमारी टीम में थे। वे दोनों ओपनर थे, लेकिन हम उन्हें तीसरे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराते थे क्योंकि गौतम और मैं पारी की शुरुआत करते थे। मनोज तिवारी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। हमारी टीम में बहुत सारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज थे, और उन सभी को बल्लेबाजी क्रम में फिट करना मुश्किल हो रहा था। उस समय, विराट कोहली भी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसलिए हमारे पास उन्हें लाने के लिए जगह नहीं थी। हमारे पास एक गेंदबाज की कमी थी, इसलिए हमने कोहली के बजाय प्रदीप सांगवान को लाने का फैसला किया।"

16/04/2026

क्रिकेट प्रशिक्षण को नया रूप देने वाले एआई से संचालित खेल प्रौद्योगिकी मंच कबुनी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपना ‘सुपर कोच’ नियुक्त किया।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले साल ब्रिटेन स्थित इस स्टार्टअप के साथ हाथ मिलाया था।

कबुनी ने बयान में कहा, ‘‘यह अनुबंध कबुनी की अत्याधुनिक तकनीक को वॉटसन की क्रिकेट की गहरी समझ के साथ जोड़ता है।’’

16/04/2026

आईपीएल (IPL) के पहले सीजन (2008) में कुल 11 पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सबसे ज्यादा 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था, जिनमें तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, उमर गुल, बल्लेबाज सलमान बट्ट और मोहम्मद हफीज शामिल थे।

अन्य टीमों की बात करें तो, पहले सीजन की चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स के लिए सोहेल तनवीर, कामरान अकमल और यूनिस खान खेले थे। सोहेल तनवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लेकर 'पर्पल कैप' भी अपने नाम की थी। इनके अलावा, दिल्ली डेयरडेविल्स ने शोएब मलिक और मोहम्मद आसिफ को, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मिस्बाह-उल-हक को और डेक्कन चार्जर्स ने शाहिद अफरीदी को अपनी टीम में चुना था।

हालाँकि, साल 2008 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के कारण भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते खराब हो गए। इसके परिणामस्वरूप, 2009 से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर हमेशा के लिए बैन लगा दिया गया। 2008 के बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी इस टी20 लीग का हिस्सा नहीं बन सका है।

Adresse

Aonla
Breilly
243301

Site Web

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Enjoy The Aonla publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Raccourcis

Partager