Samast Haryana News

Samast Haryana News Samast Haryana News updates a news daily.

फर्स्ट टाइम। क्या कहना चाहेंगे?उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे...
21/07/2025

फर्स्ट टाइम। क्या कहना चाहेंगे?

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने आज राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।चंडीगढ़, समस्त...
21/07/2025

हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने आज राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।

चंडीगढ़, समस्त हरियाणा न्यूज। हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इनके अलावा, राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

पानीपत। आगामी 26 और 27 जुलाई 2025 को प्रस्तावित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर डीसी डॉक्टर वीरेंदर कुमार दहिया न...
21/07/2025

पानीपत। आगामी 26 और 27 जुलाई 2025 को प्रस्तावित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को लेकर डीसी डॉक्टर वीरेंदर कुमार दहिया ने जिला में परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला सचिवालय सभागार में सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार: डीसी।
सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार।
पानीपत के परीक्षार्थी सोनीपत में देंगे परीक्षा, हेल्प डेस्क और सुविधा केंद्र होंगे सक्रिय, परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए होगी वाहनों की विशेष सुविधा, प्रशासन द्वारा की जाएगी जलपान की व्यवस्था: डीसी डॉ वीरेंदर दहिया।

पारस कुकड़ेजा न्याय दिलाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांगचंडीगढ...
21/07/2025

पारस कुकड़ेजा न्याय दिलाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग
चंडीगढ़, 21 जुलाई। पारस कुकड़ेजा न्याय दिलाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात पारस कुकड़ेजा मामले में न्याय की मांग को लेकर की गई, जिसमें समिति ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

होटल कर्मचारी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परहिसार। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार साव...
18/07/2025

होटल कर्मचारी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

हिसार। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ व थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने होटल कर्मचारी पारस की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ फर्राटा (25 वर्ष), निवासी क्रांति नगर, डबल फाटक, हिसार तथा अभिषेक उर्फ कलोल(23 वर्ष), मूल निवासी गांव इमलिया, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में सिटी गेस्ट हाउस, हिसार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोनू उर्फ फर्राटा लगभग 20–25 दिन पहले मृतक पारस के होटल में रुका था। कमरे की पेमेंट को लेकर उसका होटल कर्मचारी पारस से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते मोनू ने अपने साथी अभिषेक के साथ मिलकर पारस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में 15 जुलाई 2025 को दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

17/07/2025

मिली जानकारी अनुसार
गणेश का अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से कल सुबह 10:00 बजे होगा। सरकार इसके लिए विशेष प्रबंध करेगी।

मंत्री कृष्ण बेदी की उपस्थिति में परिवार के लोग मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगे स्वीकार की।

चंडीगढ़, 17 जुलाई — हिसार के दलित युवक गणेश की मौत के मामले में पीड़ित परिवार और कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की मौजूदगी में हुई, जिसमें बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद परिवार ने संतोष व्यक्त किया है।
**परिवार की पांच प्रमुख मांगों पर बनी सहमति**
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने कमेटी और परिवार की पांच प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इनमें मुख्य रूप से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्णय, पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने पर सहमति शामिल है।
**गणेश का होगा सम्मानजनक अंतिम संस्कार**
मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि गणेश का अंतिम संस्कार कल यानी 18 जुलाई को सुबह 10:00 बजे हिसार में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। परिवार की इच्छा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।
**परिवार ने जताया संतोष**
गणेश के पिता विक्रम और चाचा दिनेश ने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और सरकार ने उनकी भावनाओं को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लिए हैं।
इस घटना को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दोनों मिल सके।

17/07/2025

हिसार के डीजे विवाद मामले में DIG के सवालों के जवाब दिए गणेश के परिजन और कमेटी ने। CCTV फुटेज को लेकर मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा।

17/07/2025

थाना एचटीएम हिसार क्षेत्र के चर्चित डी जे विवाद मामले को लेकर हुए घटनाक्रम के लिए एडीजीपी हिसार मंडल हिसार श्री के.के. राव की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

हरियाणा के रोहतक जिले में देर रात भूकम्प के झटके महसूस किए गए।
17/07/2025

हरियाणा के रोहतक जिले में देर रात भूकम्प के झटके महसूस किए गए।

16/07/2025

हिसार का डी जे विवाद मामला। सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल।

16/07/2025

हिसार डी जे विवाद। दलित संगठनों परिजनों की महापंचायत में फैसला सुनाया गया।

24/08/2024

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व हिसार जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग (सेक्टर 14 निवासी) व सेक्टर 14 पार्ट वन और टू व सेक्टर 33 निवासियों ने समस्याओं व मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन।

Address

Adampur

Telephone

+919896864913

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samast Haryana News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samast Haryana News:

Share