agar news

agar news आगर मालवा जिले की हर छोटी–बड़ी खबर सबसे पहले
📍 Agar Malwa City
📰 Local | Politics | Updates
👉👉“हर खबर, सबसे पहले”👈👈

आगर मालवा। जिले में कुएं में गिरने से एक बालक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद समय पर पोस्टमार्टम नहीं होने से ...
30/08/2026

आगर मालवा। जिले में कुएं में गिरने से एक बालक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद समय पर पोस्टमार्टम नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई।
मामले की सूचना मिलने पर विधायक मधु गेहलोत भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। विधायक ने मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि बालक की मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में देरी से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। मौके पर काफी देर तक ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।

आगर-मालवा। जिले में रविवार सुबह उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा सामने आया। आमला गांव के पास तेज रफ्तार और अ...
30/08/2026

आगर-मालवा। जिले में रविवार सुबह उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा सामने आया। आमला गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर बैठे गौवंश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच गौवंश की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन गौवंश के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और हाईवे पर यातायात सुचारू हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आगर मालवा : जिला जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए भाई-बहनआगर मालवा। रक्षाबंधन के अवसर पर आगर माल...
28/08/2026

आगर मालवा : जिला जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भावुक हुए भाई-बहन
आगर मालवा। रक्षाबंधन के अवसर पर आगर मालवा जिला जेल में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जेल में सजा काट रहे बंदियों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन के मौके पर जेल प्रबंधन की ओर से भाई-बहनों की मुलाकात की व्यवस्था की गई। बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। लंबे समय बाद इस तरह मिलने पर कई भाई-बहन भावुक नजर आए।

Happy Rakshabandhan 🎁✨
28/08/2026

Happy Rakshabandhan 🎁✨

13/08/2026

Address

Agar Malwa
465441

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when agar news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share