17/12/2021
आनंद शर्मा ने पेश की 93 विधानसभा फतेहाबाद से दावेदारी विकास की पटरी पर दौड़ेगी फतेहाबाद विधानसभा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में 2 माह से भी कम समय शेष रह गया है चुनाव आयोग अगले महीने की किसी भी तारीख को आचार संहिता लगाकर चुनाव की घोषणा कर सकता है कौन सी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन सभी उम्मीदवार अपनी पार्टी के लिए अपना दमखम दिखाने में लगे हुए हैं आज एम वी गार्डन शमशाबाद में हरीनिवास उपाध्याय के पुत्र आनंद शर्मा ने भाजपा के लिए अपनी दावेदारी पेश की
उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट देती है और वह फतेहाबाद की जनता के द्वारा चुने जाने पर वह विधानसभा के दरवाजे पर पहुंचते हैं तो फतेहाबाद विधानसभा के लिए वह विधानसभा से नई नई योजनाएं ला करके फतेहाबाद विधानसभा को तरक्की और उन्नति के मार्ग की ओर ले जाएंगे
कई वर्षों से फतेहाबाद तहसील बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है
अगर जनता का प्यार आनंद शर्मा को मिला तो बच्चों को उच्च शिक्षा के खेल में अग्रणी करने के साथ-साथ फतेहाबाद एक ऐसी तहसील बना करके दिखाएंगे जोकि उत्तर प्रदेश में फतेहाबाद का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा
इसके साथ ही आनंद शर्मा ने सर्व समाज व सर्व वर्ग से अपील की कि आप लोग अपनी ताकत दिखाइए सभी एकजुट हो जाइए और एक ऐसे प्रत्याशी को अपने बीच में खड़ा करिए जो आपकी समस्या को विधानसभा में उठा सके ना कि ऐसे प्रत्याशी को चुना है जो जीत करके अपने घर का दरवाजा बंद करके अपने क्षेत्र की जनता को भूल जाए
आज आनंद शर्मा के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया जिसमें फतेहाबाद तहसील के विकास को लेकर उन्होंने यह सारी बातें कहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में 93 विधानसभा भाजपा उम्मीदवार आनंद शर्मा के साथ पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी हरीनिवास उपाध्याय जी , कुंज बिहारी अग्रवाल , ठाकुर भंवर सिंह ,पंडित श्याम सुंदर , बीघा राम जी , उमेश चंद गुप्ता , शिव कुमार उपाध्याय , योगेंद्र कुमार शर्मा , रामनिवास उपाध्याय , डॉ संतोष कुमार गुप्ता , प्रदीप उपाध्याय के साथ साथ कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे मंच का संचालन शेखर पंडित की ओर से किया गया
#सुल्तानपुर_पुलिस #खेरागढ़