News Uttar Pradesh

Call Directions Website Contact the business

News Uttar Pradesh Mobile News Network
(उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड)
समाचार

09/12/2025

भ्रष्टाचार को दबाने किए मेरे खिलाफ भतीजे को बनाया जा रहा मोहरा,हजारों की भीड़ और ड्रोन कैमरे के साथ साथ तमाम हाथों में मोबाइल होने के बाद भी आरोप लगाने वाले लोग नहीं दे पा रहे मारपीट और अभद्रता का सुबूत,अगर भतीजा हुआ दोषी तो खुद पुलिस कमिश्नर के पास लेकर जाऊंगी मैं बोलीं मेयर आगरा हेमलता दिवाकर,पूरा ड्रामा भ्रष्टाचार के मामले को दबाने के लिए रचा जा रहा षड्यंत्र

09/12/2025

आगरा में कार के अंदर युवक ने लगाया हेलमेट,,,,वजह सुनकर रह जाएंगे दंग,,,,

अनोखी शादी
09/12/2025

अनोखी शादी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाला क...
09/12/2025

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाला के बाद दुल्हन ने कीटनाशक दवा पी ली और दूल्हे से शादी से इनकार करते हुए अपने प्रेमी से विवाह करने की बात कही। मामला प्रेमी तक पहुंचा तो उसने भी युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, दूल्हे भी शादी से मना करते हुए बारात वापस ले गया। दोनों जगह से ठुकराए जाने के बाद युवती जबरन प्रेमी के घर में घुस गई और प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई। घरवालों ने गुजरात मे काम कर रहे प्रेमी को फोन कर घर बुलाया है।

08/12/2025
08/12/2025

आगरा के मुड़ी चौराहे पर एक हॉस्पिटल मै डिलीवरी के दौरानमहिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा

गौरव खन्ना बने बिग बॉस-19 के विजेता, फरहाना भट्ट रहीं रनर अप...
08/12/2025

गौरव खन्ना बने बिग बॉस-19 के विजेता, फरहाना भट्ट रहीं रनर अप...

मथुरा में भीषण हादसा: सगाई में शामिल होने जा रहे तीन युवक बाइक समेत रजवाहे में गिरे, तीनों को हुई मौतमथुरा के गोवर्धन था...
08/12/2025

मथुरा में भीषण हादसा: सगाई में शामिल होने जा रहे तीन युवक बाइक समेत रजवाहे में गिरे, तीनों को हुई मौत
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों युवक चचेरी बहन की लगन सगाई में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर राधाकुंड जा रहे थे, तभी गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रजवाह में जा गिरी।मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार कन्हैया, अंकुश और प्रवीण, जो मासूम नगर, मथुरा के निवासी थे, राधाकुंड में एक पारिवारिक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने रजवाह में जा गिरी। रजवाहे में बहते तेज पानी के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को रजवाह से बाहर निकाला और उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

08/12/2025

आगरा के ओल्ड विजय नगर कालोनी के एक अपार्टमेंट में आग लगने से फंसे परिवार को बाहर निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
आगरा के हरीपर्वत की विजय नगर कॉलोनी स्थित त्रिवेणी क्रिस्टल अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर प्रापर्टी डीलर के फ्लैट में मंदिर में जल रहे दीपक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से फ्लैट में बुजुर्ग महिला और उनके बेटा-बेटी फंस गए। खिड़की से परिवार चीख-चीख कर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान कमर में रस्सी बांध कर पांचवीं मंजिल की छत से लटक कर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। जान पर खेलकर आग पर काबू पाते हुए तीनों की जान बचाई। फिल्मी स्टाइल में हुए रेस्क्यू को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ पहुंच गई। धुएं से दम घुटने के कारण महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला सिपाही की खुदकुशी में दारोगा और सिपाही पर मुकदमा,,,,,,
07/12/2025

महिला सिपाही की खुदकुशी में दारोगा और सिपाही पर मुकदमा,,,,,,

लखनऊ में छठवीं क्लास के एक छात्र की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्...
07/12/2025

लखनऊ में छठवीं क्लास के एक छात्र की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्र था। टीचर ने बताया- छात्र ने ढाई घंटे तक इंग्लिश का पेपर दिया। उसके बाद पानी पीने के लिए उठा। पानी पीते ही बेहोश होकर गिर गया। स्कूल में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल लेकर गए।
वहां डॉक्टर ने काफी देर तक उसे CPR दिया लेकिन बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' डिक्लेयर कर दिया। बच्चे की पहचान जानकीपुरम के रहने वाले छात्र अमेय सिंह उर्फ आरव के रूप में हुई।
स्कूल के NCC इंचार्ज राजन सिंह परिहार ने बताया- सुबह 8 बजे से इंग्लिश पेपर था। अमेय ने ढाई घंटे पेपर दिया और फिर पानी पीया। पेपर खत्म करने के बाद कॉपी जमा की। इसके बाद जैसे ही अपनी डेस्क की ओर बढ़ा, बेहोश होकर गिर पड़ा। अमेय को स्कूल में ही प्राथमिक उपचार दिया। होश न आने पर उसे भाऊराव देवरस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने वहां उसे सीपीआर दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
अस्पताल में जब मां पहुंची तब वो बच्चे की कंडीशन देखकर बेहाल हो गईं। गश खाकर गिर पड़ीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे किसी तरह संभाला। पिता ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया...

आगरा के खंदौली  टोल टैक्स पर सिस्टम खराब बहानों की लंबी लगी कतारें
07/12/2025

आगरा के खंदौली टोल टैक्स पर सिस्टम खराब बहानों की लंबी लगी कतारें

Address

Agra
282005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share