02/04/2026
AgraKhabar : आगरा के यमुनापार क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया। नरायच स्थित पानी की टंकी की सफाई के कारण सुबह से जल आपूर्ति बंद रही, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। पानी का पर्याप्त भंडारण न होने के कारण कई परिवारों को निजी टैंकर और आरओ प्लांट से पानी खरीदना पड़ा। टैंकरों की देरी और अपर्याप्त व्यवस्था के चलते लोगों में नाराजगी देखी गई।