21/01/2022
भगवान' के भक्त को थाने में पीटा: पूर्व क्रिकेटर सचिन के फैन के साथ पुलिस ने की बदतमीजी, कभी सेलिब्रिटी बनकर थाने का किया था उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jan 2022 09:45 AM IST
सार
सुधीर कुमार ने जिस टाउन थाने के नए भवन का फीटा काटकर उद्घाटन किया था। उसी थाने में उनके साथ मारपीट की गई। सुधीर कुमार ने इसी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। क्रिकेट का शायद ही ऐसा कोई दीवाना होगा, जो सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार के बारे में नहीं जानता होगा, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में क्रिकेट के भगवान के इस भक्त के साथ जो वाकया हुआ है, उसने पुलिस की छवि को एक बार फिर से धूमिल कर दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के टाउन थाना की यह घटना है, जहां एक पुलिसकर्मी ने सुधीर कुमार के साथ मारपीट की। जिस थाने का किया उद्घाटन, वहीं हुई पिटाई
यह किसी के लिए दुर्भाग्य ही होगा कि जिस थाने का वह उद्घाटन करे, वहीं उसके साथ बदतमीजी से पेश आया जाए। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन के रूप में सुधीर खुद में एक सेलीब्रिटी बन गए हैं। सेलीब्रिटी गेस्ट के तौर पर टाउन थाना का उद्घाटन करने के लिए उन्हें बुलाया गया था, लेकिन आज इसी थाने में उनके साथ मारपीट हुई। उन्हें गाली दी गई और लातों से पीटा गया।
क्या है पूरा मामलाा
गुरुवार को टाउन थाना पुलिस ने सुधीर कुमार के चचेरे भाई किशन कुमार को हिरासत में लिया था। जब शाम को सुधीर अपने आवास पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। घरवालों ने बताया कि किशन कुमार को पुलिस उठाकर ले गई है, लेकिन मामला क्या है इसके बारे में नहीं बताया गया। इसके बाद सुधीर खुद थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने उनके चचेरे भाई को हवालात में बंद कर रखा था।
भाई से बात करते-करते बढ़ गया मामला
सुधीर अपने भाई को हवालात में बंद देखकर सीधे उसके पास पहुंच गए और मामला पूछने लगे। इस पर उसने बताया कि उसके एक दोस्त ने जमीन खरीदी थी। इस दौरान गवाह के तौर पर उसका नाम दिया गया था। इसी जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने उसे उठा लिया। हालांकि, विवाद क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी। सुधीर अपने भाई से यह बात कर ही रहे थे कि थाने पर मौजूद एक मुंशी ने उन्हें गाली देना शुरू कर दी। सुधीर कुमार ने इसका विरोध किया तो मुंशी ने