09/07/2021
यूपी के प्रत्येक जिले में होगा मेडिकल कॉलेज
* योगी सरकार ने ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ का मसौदा बनाने का दिया निर्देश
* यूपी के 59 जिलों में बन चुके हैं मेडिकल कॉलेज, पीएम जल्द करेंगे नौ का लोकार्पण
यूपी को मेडिकल हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महत्वाकांक्षी योजना को लेकर चल रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। सीएम योगी ने इसके लिए मसौदा तैयार करने का आदेश दे दिया है। समझा जाता है कि इस मसौदे पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और सीएम योगी अपने इसी कार्यकाल में इस योजना का ऐलान कर देंगे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें नये समीकरण!