Virupaksh times

Call Directions Website Contact the business

Virupaksh times Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Virupaksh times, Media/News Company, 4/21b/14E Nagla prathvinath 100 Futa Road shahganj Agra, Agra.
(3)

विरुपाक्ष टाइम्स हिंदी समाचार पत्र, जिसकी स्थापना 2014 में श्री सुखराम सिंह शाक्य और संपादक चंद्रशेखर द्वारा हुई थी, राजनीति, खेल, करियर, नौकरी, व्यापार, मनोरंजन और ज्योतिष से जुड़ी नवीनतम हिंदी खबरें प्रस्तुत करता है।

विरूपाक्ष टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र की पूरी टीम की ओर से आदरणीय सम्पादक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामना...
24/09/2026

विरूपाक्ष टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र की पूरी टीम की ओर से आदरणीय सम्पादक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु सुख-समृद्धि एवं सफलता प्रदान करें आपका मार्गदर्शन और स्नेह हम सभी को सदैव मिलता रहे

24/09/2026

आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा संगठन ने पेंशन जनसंख्या नियंत्रण शिक्षा धर्मांतरण और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग की बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार और प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पूर्व सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद करने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण अवैध घुसपैठ पर कार्रवाई और धर्मांतरण सहित विभिन्न मुद्दों पर कठोर कानून बनाने की मांग की गई इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

20/09/2026

आगरा में जाखोदा पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी से मचा हड़कंप कर्मचारी की गर्दन पर किया हमला भाग रहे दोनों आरोपी कर्मचारियों ने दबोचे

आगरा में पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी से सनसनी कर्मचारी की गर्दन पर हमला भाग रहे दोनों आरोपी दबोचे गए
20/09/2026

आगरा में पेट्रोल पंप पर चाकूबाजी से सनसनी कर्मचारी की गर्दन पर हमला भाग रहे दोनों आरोपी दबोचे गए

19/09/2026

महिला आगनवाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में संगठन ने हाल में मानदेय और प्रोत्साहन राशि में हुई बढ़ोतरी पर असंतोष जताया है संगठन का कहना है कि यह बढ़ोतरी उनकी जिम्मेदारियों के मुकाबले पर्याप्त नहीं है।
इसी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की है

16/09/2026

आगरा में 95 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की संपत्ति पर विवाद, नाती पर नशीला पदार्थ खिलाकर हिबानामा कराने और मकान बेचने का गंभीर आरोप

Agra police UP Police

16/09/2026

आगरा में UPRise 2026 का धमाकेदार आयोजन, छात्रों को मिले स्टार्टअप और करियर के नए अवसर

16/09/2026

हरिद्वार गंगा स्नान का AI एडिटेड वीडियो वायरल करने का आरोप, सोनम यादव ने क्राइम ब्रांच में दी शिकायत

14/09/2026

मलपुरा में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित, छात्रों को बताए बचाव के उपाय
आगरा। थाना मलपुरा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से कस्बा मलपुरा स्थित श्री तुलाराम इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।
साइबर टीम के निरीक्षक सचिन जावला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि मलपुरा पुलिस लगातार ऐसे जागरूकता अभियान चलाकर साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ठगी तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता संबंधी जानकारी, एटीएम कार्ड विवरण, सीवीवी नंबर या ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक सम्पन्नआगरा। सर्किट हाउस, आगरा में आगरा जिला ए...
14/09/2026

सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगरा। सर्किट हाउस, आगरा में आगरा जिला एवं आगरा महानगर के सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी रहे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समर्पण भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी सांसद श्री राजकुमार चाहर, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश, एमएलसी श्री विजय शिवहरे, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग, श्री हेमंत भोजवानी, श्री महेश शर्मा, श्री नीतेश शिवहरे मौजूद रहे
#संपादक

Address

4/21b/14E Nagla Prathvinath 100 Futa Road Shahganj Agra
Agra
282010

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919319032711

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virupaksh times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Virupaksh times:

Shortcuts

Share