WowAgra

WowAgra �AGRA �NEWS� FOODIE �PHOTOGRAPHY �HERITAGE

♦️ आगरा में सेल्फ फाइनेंस कालेज द्वारा ब्रजवाणी एफएम सामुदायिक रेडियो स्टेशन की रविवार से शुरुआत हो गयी। कैबिनेट मंत्री ...
25/04/2022

♦️ आगरा में सेल्फ फाइनेंस कालेज द्वारा ब्रजवाणी एफएम सामुदायिक रेडियो स्टेशन की रविवार से शुरुआत हो गयी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रतिदिन 15 घण्टे रेडियो प्रसारित होगा और इस रेडियो स्टेशन पर ब्रज से जुड़ी हुई गतिविधियों के साथ शिक्षा व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
♦️भले ही आज हम 21 वीं सदी में पहुंच गए हों पर आज भी रेडियो का अपना अलग क्रेज देखने को मिलता है। बड़े रेडियो सेट की जगह आज मोबाइल ने ले ली है अपर आज भी रेडियो स्टेशन की लोकप्रियता का अलग स्थान है। इसी को देखते हुए आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे के निकट संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में ब्रजवाणी सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरुआत की गई है।
♦️ सरकार द्वारा सहायता प्राप्त इस रेडियो चैनल पर ब्रज भाषा और हिंदी दोनों में ही कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे और परीक्षा व शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। चेयरमैन मनमोहन चावला ने बताया की 50 वॉट क्षमता के साथ 89.6 मेगा हर्ट्ज पर इसका प्रसारण होगा और शहर में 15 किमी की परिधि में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चैनल ऑन एयर रहेगा।
♦️ इस चैनल पर महिला सशक्तिकरण ,स्वास्थ्य, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, रोजगार, पर्यटन, सांस्कृतिक आयोजन आदि पर विशेष प्रस्तुतियां सुनने को मिलेंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
♦️कैबिनेट मंत्री ने की तारीफ:
रेडियो स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा दक्षिण से विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया और फिर रेडियो के माध्यम से आगरा वासियों को संदेश दिया। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए रेडियो से बढिया कोई साधन नहीं है। आआज भही दुनिया में रेडियो का माध्यम सराहा जाता है।

♦️ सीएनजी तीन, पीएनजी दो रुपये हुई महंगी, आज सुबह छह बजे से नई कीमतें लागूपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और प...
23/04/2022

♦️ सीएनजी तीन, पीएनजी दो रुपये हुई महंगी, आज सुबह छह बजे से नई कीमतें लागूपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी पर तीन रुपये और पीएनजी पर दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार की सुबह छह बजे से नई कीमत लागू होगी। बीते 24 दिन की बात करें तो सीएनजी पर 14.03 रुपये और पीएनजी पर 8.50 रुपये दाम बढ़े हैं। इससे 22 हजार वाहन स्वामियों और 51 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ गया है।
♦️ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि सीएनजी की पहले कीमत 83.53 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसके दाम 86.53 रुपये प्रति किलो हो गई है। पीएनजी की बात करें तो दो रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। इससे पहले 45 रुपये एससीएम थी। बीते महीने 30 मार्च को सीएनजी की कीमत 72.50 रुपये और पीएनजी की कीमत 38.50 रुपये थी।
♦️आगरा में 51 हजार परिवारों पर महंगाई की मार :
शनिवार की सुबह छह बजे से नई दर लागू हो जाएगी। जिले में 22 हजार से अधिक सीएनजी के वाहन हैं और 24 पंपों से सीएनजी भरवाते हैं। पीएनजी कनेक्शन की बात करें तो 51 हजार परिवारों में कनेक्शन हैं। इस तरह से इन पर महंगी सीएनजी और पीएनजी की मार पड़ेगी। इससे पहले पेट्रोल-डीजल और सिलिंडर के दाम बढ़ ही चुके हैं

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना ...
22/04/2022

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।

🇮🇳

♦️आगरा रेल मंडल के कुबेरपुर माल गोदाम को जिले का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित माल गोदाम बनाने की तैयारी है। इसके लिए रेल मंड...
21/04/2022

♦️आगरा रेल मंडल के कुबेरपुर माल गोदाम को जिले का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित माल गोदाम बनाने की तैयारी है। इसके लिए रेल मंडल को 42 करोड़ रुपया अवमुक्त भी हो गया है। यह धनराशि माल गोदाम पर व्यापारियों, श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधा व माल गोदाम को विकसित करने पर खर्च की जाएगी। जिससे कि यहां अधिक से अधिक माल को रखा जा सके।

♦️जिले में यमुना ब्रिज मुख्य माल गोदाम के रूप में स्थापित है। यहां सीमेंट, नमक, लोहा आदि के रैक उतारे जाते हैं। मालगाड़ी से सामान उतरने के बाद यहीं से आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों से माल भेजा जाता है। मगर, यह माल गोदाम मुख्य मार्गों से काफी अंदर है। इसकी वजह से माल की ढुलाई में काफी दिक्कत होती है। लगभग तीन साल पहले अलीगढ़-टूंडला रूट पर बना डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर विकसित हुआ। यह कारीडोर माल गाड़ियों के लिए बनाया गया है। इसको देखते हुए रेलवे ने कुबेरपुर रेलवे स्टेशन के पास ही माल गोदाम को विकसित किया था। फ्रेट कारीडोर से जुड़ने वाले इस माल गोदाम की अब क्षमता बढ़ाई जा रही है। साथ ही यहां सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है।

No wonder it's a Wonder ❤️Iconic.••
21/04/2022

No wonder it's a Wonder ❤️
Iconic.


♦️ हैं मन में दृढ़ विश्वास हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। उसमें सफलता जरूर मिलती है। आगरा में दो बहनों ने ऐसा कर दिखाय...
20/04/2022

♦️ हैं मन में दृढ़ विश्वास हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। उसमें सफलता जरूर मिलती है। आगरा में दो बहनों ने ऐसा कर दिखाया। इन दोनों ने 50 टन कचरे से सोने के कुंडल और लौंग को ढूढ़ निकाला। सोने के आभूषण गलती से कचरा गाड़ी में फेंक दिए थे। जब इसका पता चला तो दोनों बहनों के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

♦️👉कोरोना संक्रमण की चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत है। ताजनगरी में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। मंगल...
19/04/2022

♦️👉कोरोना संक्रमण की चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत है। ताजनगरी में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। मंगलवार को दो और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या नौ हो गई है। बाहर से आने वाले पर्यटकों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।

👉दो नए केस मिले:
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के आंकडे़ जारी किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,221 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमे तीन विदेशी महिला पर्यटक शामिल थीं। आगरा में अब कोरोना के कुल नौ मामले हो गए हैं।

♦️आगरा में जो भी मामले आ रहे हैं, उसमें बाहर से आने वाले लोग हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। विदेशी पर्यटक जिस होटल में रुकीं थीं, वहां के कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं।

👉26 लाख लोगों की हो चुकी है जांच
कोरोना संक्रमण के बाद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। ऐसे में 2020 से अब तक आगरा में 26 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें से 36 हजार 183 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 465 लोगों की मौत हुई है। 35 हजार 709 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

👉इस बार कोरोना के लक्षण में भी बदलाव की बात सामने आई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली सहित कुछ जिलों में कोरोना के केस बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को अभी से सावधानी बरतनी चाहिए। भीड़ में जाने पर मास्क जरूर पहनें। बाहर से आने पर हाथ धोएं। इस बार कोरोना के लक्षण में बदलाव देखने को मिला है। डायरिया की लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

पान बहुत शानदार बनाते हैं ❤️❤Wow_Agra]]] 😍😍Keep loving keep sharing 😍🤞Must follow :❤️ Wow_Agra]]]❤️ Wow_Agra]]]👉share th...
19/04/2022

पान बहुत शानदार बनाते हैं ❤️

❤Wow_Agra]]] 😍
😍Keep loving keep sharing 😍
🤞Must follow :

❤️ Wow_Agra]]]
❤️ Wow_Agra]]]

👉share this page with your friends.
👉Keep loving
👉Keep supporting

♦️Share your agra memories with us Wow_Agra]]]

♦️ Collab:

👉♦️ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों को पर्यटक 18 अप्रैल को निशुल्क देख सकेंगे। इस दिन कोई टिकट लागू नह...
15/04/2022

👉♦️ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों को पर्यटक 18 अप्रैल को निशुल्क देख सकेंगे। इस दिन कोई टिकट लागू नहीं होगी। ऐसा विश्व धरोहर दिवस के मौके पर किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 अप्रैल को सभी स्मारकों को निशुल्क करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे ताजमहल देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 और विदेशी पर्यटकों को 1,300 रुपये नहीं देने होंगे।

♦️सोमवार यानी 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। लोगों को इन धरोहरों के प्रति जागरुक करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 18 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी में फोटो प्रदर्शनी तथा बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम करेगा। सभी स्मारकों पर पर्यटकों को जागरुक करने वाले बैनर लगाए जाएंगे, जिनमें स्मारकों को न खुरचने, नाम न लिखने, पत्थरों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की जाएगी।
♦️अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि हमारी धरोहरों को सहेजने और विरासतों को बचाने के लिए नई पीढ़ी को संदेश देना है, इसलिए स्मारकों में विश्व धरोहर दिवस पर नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। बच्चों को स्मारकों के संरक्षण के प्रति जागरुक किया जाएगा।
👉♦️अब हर शुक्रवार कीजिए ताज व्यू प्वाइंट का निशुल्क दीदार
ताजमहल का महताब बाग के पास ताज व्यू प्वाइंट से शुक्रवार को नि:शुल्क दीदार किया जा सकता है। आगरा विकास प्राधिकरण ने ताज व्यू प्वाइंट को हर शुक्रवार को टिकट से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही अन्य दिनों में लगने वाले शुल्क में भी कमी की है। व्यू प्वाइंट का टिकट शाम से रात तक 200 रुपये का था, जिसे घटाकर 50 रुपये कर दिया है।

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि विश्व धरोहर दिवस पर ताज व्यू प्वाइंट को नि:शुल्क किया गया है। इस महीने 15, 22 और 29 अप्रैल को ताज व्यू प्वाइंट से नि:शुल्क दीदार किया जा सकेगा। महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से ताज बेहद करीब से दिखता है। 11 सीढ़ी पार्किंग से यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटकों के लिए गोल्फ कार्ट भी संचालित होंगी।

♦️ मानदंड बदलने के बाद आगरा की 35 से ज्यादा बूट फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। सरकारी स्तर पर नियमों में बदलाव से आगरा के 5...
25/01/2022

♦️ मानदंड बदलने के बाद आगरा की 35 से ज्यादा बूट फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। सरकारी स्तर पर नियमों में बदलाव से आगरा के 5 हजार से ज्यादा जूता कारीगर बेरोजगार हो चुके हैं। सोमवार को बूट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और उससे जुड़े कारीगरों ने मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में उचित मंच पर बात उठाने पर भी कोई समाधान नहीं निकला, इसलिए वह वोट नहीं देंगे।
♦️एसोसिएशन के सचिव अनिल महाजन ने बताया कि सरकारी नीतियों ने घरेलू जूता उद्योग की कमर तोड़ दी है। सरकार द्वारा लगाए गए मानदंड के कारण फैक्टरियां सरकारी विभागों के टेंडर में हिस्सा नहीं ले पा रहीं। बैंकों की रिकवरी आने से कई फैक्टरियां और मकान बिक गए हैं। एसोसिएसन के सदस्य फैक्टरियां बेचकर नौकरी करने को मजबूर हैं। 2016-17 में जिन फैक्टरियों का टर्न ओवर 18-20 करोड़ था आज दो करोड़ पर पहुंच गया है। 2-3 करोड़ टर्न ओवर वाली छोटी इकाइयां बंद हो चुकी हैं। इस दौरान नीना महाजन, अध्यक्ष सुनील गुप्ता, डीपी गुप्ता, राहुल, नितिन, कीरीगरों में भगवती प्रसाद, सोनू, विशाल सहरा, रवि शंकर, विनोद, मुकेश, विजय, ब्रिजेश, रामदास, पप्पू आदि मौजूद रहे।
♦️इन्होंने किया पलायन
अनिल महाजन के मुताबिक एमबीएफ फैक्ट्री के मालिक प्रेमप्रकाश फैक्ट्री बेचकर लुधियाना में नौकरी कर रहे, जबकि सॉफ्ट वेयर कॉरपोरेशन के अनिल गुप्ता फैक्टरी बेचकर पठानकोट शिफ्ट हो गए। सोनी लेदर वर्क्स के योगेंद्र भी दिल्ली चले गए, जबकि हरिओम एसएम एंटरप्राइजेज ने फैक्टरी और मकान दोनों बेच दिए। विजय शू फैक्टरी के अनिल गुप्ता भी पठानकोट शिफ्ट हो चुके हैं। यश एंटरप्राइजेज के ओम प्रकाश बैंक रिकवरी के कारण मकान बेच चुके हैं।

♦️आगरा जिले में पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। जिनमें 116799 महिलाएं और 100390 पुरुष हैं। मंगलवार को मतदाता...
25/01/2022

♦️आगरा जिले में पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। जिनमें 116799 महिलाएं और 100390 पुरुष हैं। मंगलवार को मतदाता दिवस है। ऐसे में मतदाता को उसके मत के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोकतंत्र में एक-एक वोट का क्या महत्व है ये कोई उनसे पूछे जो एक वोट चुनाव जीते या हार चुके हैं।
विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की नौ सीटों पर कुल 3244016 मतदाता थे। जिनमें 1464258 महिलाएं, 1779627 पुरुष और 131 तीसरी श्रेणी (किन्नर, ट्रांसजेंडर) थे। इस बार कुल 3461217 मतदाता हैं। पिछले चुनाव की तुलना में 2.17 लाख अधिक। बीते पांच सालों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं मतदाता अधिक बनीं हैं।
♦️जिले में 18 से 19 साल के 38640 युवा हैं। जो 10 फरवरी को पहली बार बटन दबाएंगे। जिले में कुल मतदाताओं के अनुपात में 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की उम्र 39 साल से कम है। यानी 18 से 39 साल के कुल 1733930 मतदाता हैं। 100 साल से अधिक उम्र के 633 जबकि 90 से 99 साल के 5960 मतदाता भी लोकतंत्र के प्रहरी हैं।
♦️पहली बार वोट करेंगी 18 हजार युवतियां
जिले में 38640 युवाओं की उम्र 18 से 19 साल है। ये पहली बार वोट करेंगे। इनमें 18547 युवतियां हैं, जबकि 20093 युवक। इस बार निर्वाचन आयोग ने युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में 1800 से अधिक चुनावी पाठशालाएं आयोजित कीं। जहां युवाओं को वोट डालने के साथ परिवार, पड़ोस व मुहल्ले के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का सबक सिखाया गया है।
♦️17952 दिव्यांग भी करेंगे मतदान,:
नौ विधानसभा क्षेत्रों में 17952 दिव्यांग हैं। जिनके मतदान के लिए दोहरी सुविधा दी गई है। डाकमत पत्र से घर बैठे मतदान कर सकेंगे। जो बूथ तक जाने में सक्षम हैं वो बूथ पर वोट डाल सकेंगे। 17952 दिव्यांगों में 12705 पुरुष एवं 5245 महिलाएं हैं। जिले में 2203 दिव्यांग नेत्रहीन हैं जबकि 1256 बोल नहीं सकते। 13286 चलने फिरने में अक्षम हैं। 2313 अन्य दिव्यांग हैं। सबसे ज्यादा नेत्रहीन दिव्यांग 489 बाह क्षेत्र में और सबसे कम 98 आगरा दक्षिण क्षेत्र में आते हैं।
♦️वोट से करें लोकतंत्र में योगदान'
आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में वोट डाल कर सभी लोग अपना योगदान करें। सभी की सहभागिता जरूरी है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं कोई भी वोट डालने से न छूट जाए। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। सभी की आहुति का महत्व है।


♦️विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही आगरा पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। अवैध असलहा और शराब पकड़ी जा रही है। बवालि...
11/01/2022

♦️विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होते ही आगरा पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। अवैध असलहा और शराब पकड़ी जा रही है। बवालियों पर पुलिस की नजर है। पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ अब पुलिस के निशाने पर 50 हजार से अधिक नकदी लेकर जाने वाले भी रहेंगे। रकम का हिसाब नहीं देने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रकम जब्त कर ली जाएगी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 12 करोड़ से अधिक रकम पकड़ी गई थी।
♦️चुनाव के दौरान वोटरों को धन बल से अपनी ओर आकर्षित करने के प्रयास किए जाते हैं। अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जाता है। अवैध धन की आवाजाही भी बढ़ जाती है। इसको रोकने के लिए पुलिस सक्रिय है। इस बार भी आयकर विभाग, प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम जगह-जगह चेकिंग करेगी।
♦️50 हजार से अधिक रुपये मिलने पर होगी पूछताछ
चेकिंग के दौरान, जिन लोगों पर 50 हजार से अधिक मिलेगा, उनसे पूछताछ की जाएगी। अगर, लोग 50 हजार रुपए एक साथ ले जाने से संबंधित कागजात और कारण नहीं बता सकेंगे तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। आयकर विभाग की टीम भी पूछताछ करेगी। रकम से संबंधित दस्तावेज दिखाने पर ही यह वापस मिल सकेगा।
♦️ऑनलाइन भुगतान से फायदा
पुलिस का कहना है कि अधिक रकम ले जाने वालों से सवाल किए जाएंगे। पूछा जाएगा कि वह रकम कहां से लेकर आए हैं? रकम लेकर कहां जा रहे हैं? उसके सभी प्रमाण भी उपलब्ध कराने होंगे। व्यापारियों के कर्मचारियों को अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा। अगर, रकम व्यापार से संबंधित है तो उसका भी प्रमाण देना होगा। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन लेनदेन ही फायदे का सौदा रहेगा।

♦️वर्ष 2017 में पकड़े थे 12 करोड़
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पुलिस ने 12 करोड़ से अधिक रकम को पकड़ा था। यह वही लोग थे जो रकम का हिसाब नहीं दे सके थे। रकम छुड़ाने में भी लोगों को काफी समय लग गया था, जिन लोगों ने हिसाब दिया, उन्हीं को रकम वापस मिल सकी। लोगों को काफी चक्कर काटने पड़े थे।
वर्ष 2017 में कार्रवाई में पकड़ी गई रकम
आगरा- 5.63 करोड़
मैनपुरी- 2.15 करोड़
मथुरा - 1.61 करोड़
फिरोजाबाद- 1.07 करोड़
अलीगढ़-66 लाख
हाथरस-55 लाख
एटा-34 लाख
कासगंज-18 लाख

♦️एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि अवैध शराब और असलहा लेकर जाने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। अधिक रकम लेकर जाने वालों को भी पुलिस चेक करेगी। इसके लिए संयुक्त टीम बनाई गई है





Address

Sanjay Place
Agra
282001

Telephone

+919122982126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when WowAgra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to WowAgra:

Share

Category